Dussehra 2019 : रावण के द्वारा लक्ष्मण को बताए गए जीवन के छह रहस्य

Dussehra 2019 (दशहरा 2019) दशहरा का त्योहार (Dussehra Festival) भगवान श्री राम की विजय (Vijaydashmi) के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्री राम ने लक्ष्मण को जीवन के रहस्य (Laxman Life Secrets) जानने के लिए रावण (Ravan) के पास भेजा था। अगर नहीं तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे। रावण न केवल एक कुशल राजनितिज्ञ बल्कि परम ज्ञानी भी था। जो जीवन के कई रहस्यों को जानता था। इसलिए भगवान श्री राम (Shri Ram) ने लक्ष्मण को रावण के पास भेजा था ताकि वह लक्ष्मण रावण से कुछ ज्ञान प्राप्त कर सके तो आइए जानते हैं रावण के द्वारा लक्ष्मण को बताए गए जीवन के छह रहस्य
इसे भी पढ़ें : Dussehra 2019 Date Time Table : दशहरा कब है 2019 में, रावण दहन का शुभ मूहू्र्त, महत्व, पूजा विधि और दशहरा की कहानी
रामायण के अनुसार जिस समय रावण मरणासन अवस्था में था। उस समय भगवान श्री राम ने लक्ष्मण से कहा कि संसार से निति , राजनिति और शक्ति का महान पंडित विदा ले रहा है तुम उसके पास जाओ और उनके जीवन से कुछ ऐसी शिक्षा ले लो। जो कोई और नही ले सकता। श्री राम की बात मानकर लक्ष्मण रावण के पास गए और उनके सिर के नजदीक जाकर खड़े हो गए। लेकिन रावण ने लक्ष्मण से कुछ नही कहा। लक्ष्मण जी वापस लौटकर भगवान श्री राम के पास आए तो उन्होंने पूछा की रावण ने तुम्हें क्या ज्ञान दिया।
इस पर लक्ष्मण जी बोले की उन्होंने कुछ बोला ही नही। भगवान राम ने लक्ष्मण से पूछा कि तुम कहां पर खडे़ थे। इस लक्ष्मण जी ने उत्तर दिया कि मैं रावण के सिर के पास खड़ा था।इसके बाद भगवान श्री राम ने लक्ष्मण से कहा कि किसी से भी ज्ञान प्राप्त करना हो तो उसके सिर के पास नहीं उसके चरणों के पास खड़ा होना चाहिए।यह बात सुनकर लक्ष्मण फिर से जाकर रावण के पैरों की और खड़े हो गए। उस समय रावण ने लक्ष्मण को कुछ महत्वपूर्ण बाते बताईं। जो जीवन में सफलता की कुंजी है।
रावण की लक्ष्मण को बताई गई छह बातें (Ravan Laxman Secrets)
1. अशुभ काम को टाले
रावण ने लक्ष्मण को जो बात बताई उसमें से पहली थी अशुभ कामों को टालें और शुभ काम जितना जल्दी हो कर देना चाहिए। यानी शुभश्य शीघ्रम। रावण ने लक्ष्मण से कहा कि मैं श्री राम को पहचना नही सका और उनकी शरण में आने में देर कर दी। इसी वजह से मेरी यह दशा हुई है। इसलिए अच्छे कामों को जितना जल्दी हो सके करना चाहिए और बुरे कामों को टालते रहना चाहिए।
2. शुत्र को कमजोर न समझना
रावण ने लक्ष्णण को दूसरी बात यह बताई कि आप अपने शत्रु या प्रतिद्वंदी को कभी भी अपने से छोटा और कमजोर नहीं समझना चाहिए। मैने भी यही भूल की थी। मैं जिन्हें साधारण वानर और भालू समझता था। उन्होंने मेरी पूरी सेना को नष्ट कर दिया। मैनें जब ब्रह्मा जी से अमर होने का वरादान मांगा था। तब मनुष्य और वानर के अतिरिक्त कोई मेरा वध न कर सके। ऐसा कहा था क्योंकि मैं मनुष्य और वानर को तुच्च समझता था और यही मेरी सबसे बड़ी भूल थी। इसलिए अपने प्रतिद्वंदी को कभी भी कमजोर न समझें।
3. अपने भेद किसी को भी न दें
रावण ने लक्ष्मण को तीसरी बात यह बताई कि अपने जीवन का कोई भी राज या रहस्य उसे किसी को भी नहीं बताना चाहिए। क्योंकि यहां पर भी मैं चूक गया सिर्फ विभिषण ही मेरी मृत्यु का राज जानता था और यही मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। इसलिए चाहे कोई व्यक्ति आपका कितना भी खास क्यों न हो उसे अपने भेद कभी भी न दें।
इसे भी पढ़ें : Dussehra 2019 : दशहरे पर जानिए क्या था रावण के जन्म का रहस्य
4. अति विश्ववास कभी न करें
रावण ने लक्ष्मण को चौथी बात यह बताई कि कभी भी किसी को अति आत्मविश्वास नहीं करना चाहिए। जीत मिलने से पहले ही अपनी जीत का ढिंढोरा नहीं पिटना चाहिए। मैं भी स्वंय को परमशक्तिशाली समझकर श्री राम जैसे पराक्रमी योद्धा से युद्ध कर बैठा और पहले ही अपनी जीत का ढंका बजाने लगा।
5. पराई स्त्री पर बुरी नजर रखना
रावण ने लक्ष्मण को पांचवीं बात के रूप में यह बात बताई कि कभी भी चरित्रवान स्त्री पर कभी भी बुरी नजर रखनी चाहिए। जो स्त्री अपने पति के प्रति समर्पित होती है। ऐसी स्त्रियों पर बुरी नजर रखने वालों का अंत होना निश्चित होता है। इसलिए कभी भी पतिव्रता स्त्री पर बुरी नजर नहीं रखनी चाहिए।
6. भाग्य को पलटने की कोशिश
रावण ने लक्ष्मण को छठी और अंतिम बात यह बताई कि कर्म करने पर भाग्य बनता है और बुरे कर्म करने वाले को उसकी सजा अवश्य मिलती है। चाहे आप कितने भी अच्छे कर्म कर लो लेकिन बुरा काम करके बाद में बुरा काम करके आप उस अच्छे काम करके उस बुरे काम की सजा से बच नहीं सकते। कर्म चाहें कैसा भी हो। उसका फल तो अवश्य ही मिलता है चाहे वह अच्छा हो या बुरा। इसलिए बुरा कर्म करने का विचार मन से त्याग देना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS