Dussehra 2019 : आस्था का प्रतीक है रावण, इस गांव में लोगों की मन्नत पूरी करता है रावण

Dussehra 2019 : आस्था का प्रतीक है रावण, इस गांव में लोगों की मन्नत पूरी करता है रावण
X
Dussehra 2019 8 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा, दशहरे पर रावण दहन की प्रथा है, पूरे देश में दशहरा पर जहां असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक में रावण के पुतले का दहन किया जाता है, वहीं मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक गांव ऐसा भी है जहां रावण ग्रामीणों के लिए रावण आस्था का प्रतीक बना हुआ है।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रावण ग्रामीणों की मन्नत पूरी करता है और ग्रामीण रावण व कुम्भकर्ण की मूर्ति की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। यहां रावण को जलाया नहीं जाता। इस दौरान दूसरे गांव के लोग रावण से मन्नतें मांगने आते हैं और तो और इस गांव की पहचान से रावण का नाम तक जुड़ा है। गांव के सड़क किनारे रामचन्द्र यादव के खेत में ये प्रतिमा बनी हुई है, ग्रामीणों का मानना है रावण और कुम्भकर्ण की ये प्रतिमा 100 साल से अधिक पुरानी है।


राजगढ़ के इस गाव का नाम है भाटखेडी (रावण वाली) सड़क किनारे बनी रावण और कुंभकर्ण की प्रतिमाएं यहां से निकलकर आने-जाने वालों के लिए सेकड़ों वर्षो से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इसके बारे में ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों की धारणा है की ये रावण मन्नत पूर्ण करने वाला रावण है। ग्रामीण हर दशहरे पर यह रावण की पूजा अर्चना करते है। इसके साथ ही आसपास के लोग भी अपनी मन्नत लेकर आते है और मन्नत पूरी होने पर यहां प्रसाद आदि चढ़ाते हैं।

विजयादशमी के पूर्व इन प्रतिमाओं का रंग रोगन किया जाता है और नवरात्री में कई सालों की परम्परा अनुसार रामलीला का आयोजन भी किया जाता है और दशहरे के दिन इनकी पूजा अर्चना कर राम और लक्ष्मण के पात्रों द्वारा भला छुआ कर ग्राम की खुशहाली की मन्नत मांगी जाती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story