Friendship Day 2019 BFF Zodiac : फ्रेंडशिप डे जानें कौन सी राशि वाला है आपका सच्चा दोस्त

Friendship Day 2019 फ्रेंडशिप डे पर आप यह जान सकते हैं कि कौन- सी राशि वाला व्यक्ति आपके साथ कितनी गहरी मित्रता निभाएगा, वैसे तो हम अपने मन ही अपने दोस्तों को चुनते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में मित्र और शत्रु ग्रह के द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप किस राशि वाले व्यक्ति को अपना दोस्त चुन सकते हैं। फ्रेंडशिप डे का पर्व (Friendship Day Festival) कल यानी 4 अगस्त 2019 (4 Augusgt 2019) के दिन मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हैं। तो आइए जानते हैं फ्रेंडशिप डे पर किस राशि के व्यक्ति से दोस्ती करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
फ्रेंडशिप डे मेष राशि वालों की मित्र राशि
अगर आपकी राशि मेष है तो आपकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल ग्रह की सूर्य और बृहस्पति से अत्यंत गहरी मित्रता है। इसलिए आप सिंह और धनु राशि वालों से दोस्ती कर सकते हैं। आपकी यह मित्रता न केवल आपके लिए बल्कि इन राशि वालों के लिए भी लाभकारी रहेगी।
फ्रेंडशिप डे वृष राशि वालों की मित्र राशि
वृष राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। शुक्र ग्रह बुध और शनि से मित्रवत व्यवहार रखता है। अगर आप कन्या और मकर राशि वालों के साथ दोस्ती करते हैं तो आपकी यह दोस्ती काफी लंबे समय तक चलेगी। इसके अलावा आपको मेष और धनु राशि वालों से बिल्कुल भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
फ्रेंडशिप डे मिथुन राशि वालों की मित्र राशि
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। बुध ग्रह की सूर्य और शुक्र से गहरी दोस्ती है। इसलिए अगर आपकी राशि मिथुन है तो आप तुला और सिंह राशि वालों के साथ दोस्ती कर सकते हैं। लेकिन आपको मीन और वृश्चिक राशि के जातकों से बिल्कुल भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपको अनेकों नुकसान हो सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे कर्क राशि वालों की मित्र राशि
अगर आपकी राशि कर्क है तो इसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा को मंगल और बृहस्पति का मित्र ग्रह माना जाता है। अगर आपकी राशि कर्क है तो आप मेष और मीन राशि वालों के साथ दोस्ती कर सकते हैं। लेकिन आपको तुला और कुंभ राशि वालों के साथ बिल्कुल भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
फ्रेंडशिप डे सिंह राशि वालों की मित्र राशि
सिंह राशि वालों का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य बुध और बृहस्पति के साथ मित्रवत व्यवहार रखता है। अगर आपकी राशि सिंह है तो आप कन्या और धनु राशि के जातकों के साथ दोस्ती कर सकते हैं। अगर आप इन राशि वालों के साथ दोस्ती करते हैं तो भवानात्मक रूप से काफी सहयोग प्राप्त होगा।
फ्रेंडशिप डे कन्या राशि वालों की मित्र राशि
अगर आपकी राशि कन्या है तो आपका स्वामी ग्रह बुध है। बुध को शुक्र और शनि का मित्र माना जाता है। इसलिए आप वृष और मकर राशि वालों के साथ दोस्ती कर सकते हैं। लेकिन आपको वृश्चिक और मीन राशि के वालों के साथ बिल्कुल भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
फ्रेंडशिप डे तुला राशि वालों की मित्र राशि
तुला राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। शुक्र को बुध और शनि का मित्र कहा जाता है। इसलिए अगर आपकी राशि तुला है तो आप मिथुन और कुंभ राशि वालों के साथ दोस्ती कर सकते हैं। लेकिन अगर आप मेष और धनु राशि वालों के साथ दोस्ती करते हैं तो आपको कई नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है।
फ्रेंडशिप डे वृश्चिक राशि वालों की मित्र राशि
अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो आपका स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल सूर्य और बृहस्पति के साथ मित्रता रखता है। इसलिए आपको सिंह और धनु राशि वालों के साथ दोस्ती रखनी चाहिए। अगर आप इन राशि वालों के साथ दोस्ती रखते हैं। तो आपको करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त हो सकती है।
फ्रेंडशिप डे धनु राशि वालों की मित्र राशि
धनु राशि वालों का स्वामी बृहस्पति ग्रह को माना जाता है। बृहस्पति को सूर्य और चंद्रमा का मित्र कहा जाता है। इसलिए आपको कर्क और सिंह राशि वालों के साथ दोस्ती रखनी चाहिए। इन राशि वालों के साथ दोस्ती रखना आपके लिए काफी शुभ रहेगा।
फ्रेंडशिप डे मकर राशि वालों की मित्र राशि
अगर आपकी राशि मकर है तो आपका राशि का स्वामी शनि है। शनि की शुक्र और बुध के साथ अत्यंत गहरी मित्रता है। इसलिए आप मिथुन और वृष राशि वालों के साथ दोस्ती कर सकते हैं। लेकिन आपको सिंह और मेष राशि वालों के साथ बिल्कुल भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
फ्रेंडशिप डे कुंभ राशि वालों की मित्र राशि
कुंभ राशि वालों का स्वामी शनि को माना जाता है। शनि की बुध और शुक्र के साथ गहरी मित्रता होने के कारण आप तुला और कन्या राशि वालों के साथ दोस्ती रख सकते हैं। लेकिन आपको वृश्चिक और कर्क राशि वालों के साथ बिल्कुल भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
फ्रेंडशिप डे मीन राशि वालों की मित्र राशि
मीन राशि वालों का स्वामी ग्रह बृहस्पति देव को माना जाता है। बृहस्पति की मंगल और चंद्रमा के साथ गहरी दोस्ती होने की वजह से इन राशि वालों को कर्क और मेष राशि वालों के साथ दोस्ती करनी चाहिए। लेकिन इन्हें मकर और तुला राशि वालों के साथ दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS