Friendship Day 2019 : राशि के अनुसार अपने बेस्ट फ्रेंड को दें ये उपहार, दोस्ती रहेगी अटूट

Friendship Day 2019 राशि के अनुसार अपने बेस्ट फ्रेंड को उपहार देने से आप और आपके दोस्त के बीच में दोस्ती और भी ज्यादा गहरी हो जाएगी, फ्रेंडशिप डे 2019 (Friendship Day 2019) में कल यानी 4 अगस्त 2019 (4 August 2019) को भारत के अलावा कई देशों में मनाया जाएगा। फ्रेंडशिप डे एक ऐसा दिन होता है, जिस दिन लोग अपनी फ्रेंडशिप को सेलिब्रेट (Friendship Celebration) करते हैं, इस दिन लोग अपने दोस्तों को कई उपहार भी देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप राशि के अनुसार अपने दोस्त को कोई गिफ्ट देते हैं तो आप और आपके दोस्त को अनेकों लाभ प्राप्त हो सकते हैं, तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार अपने बेस्ट फ्रेंड को क्या उपहार दे सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे मेष राशि के लिए गिफ्ट
अगर आपके दोस्त की राशि मेष है तो आप उन्हें लाल रंग की कोई भी वस्तु उपहार में दे सकते है। ताबें से बनी वस्तु भी मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ होती है। इसलिए आप अपने मित्र को तांबे से बनी वस्तु भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें स्पोर्टस से जुड़ी चीजें और घड़ी भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे वृष राशि के लिए गिफ्ट
अगर आपके बेस्ट की वृष राशि है तो आप उन्हें सफेद रंग की कोई भी वस्तु उपहार में दे सकते हैं। वृष राशि वालों के लिए चांदी की धातु भी अत्यंत शुभ होती है। इसलिए आप उन्हें चांदी की चेन भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें परफ्यूम आदि भी उपहार में दे सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे मिथुन राशि के लिए गिफ्ट
जिन लोगों के दोस्त की राशि मिथुन है वे लोग अपने दोस्त को हरे रंग की वस्तुएं उपहार में दे सकेत हैं। मिथुन राशि के लोग अपने दोस्त को कांसे की वस्तुएं भी उपहार में दे सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों को पढ़ने लिखने का अधिक शौक होता है।इसलिए आप उन्हें उनकी पंसद की बुक्स भी उपहार में दे सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे कर्क राशि के लिए गिफ्ट
अगर आपके दोस्त की राशि कर्क है तो आप अपने दोस्त को सफेद रंग की कोई भी वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें चांदी की कोई अंगूठी भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें चॉकलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह उपहार आपकी दोस्ती को हमेशा के लिए बरकरार रखेगा।
फ्रेंडशिप डे सिंह राशि के लिए गिफ्ट
जिन लोगों के मित्र की राशि सिंह है। वे लोग अपने दोस्त को मैरून कलर की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें तांबे की भी कोई चीज उपहार में दे सकते हैं। इन लोगों को राजाओं की तरह जीने की आदत होती है। इसलिए आप इन्हें कोई एंटीक चीज भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे कन्या राशि के लिए गिफ्ट
अगर आपके दोस्त की राशि कन्या है तो आप उन्हें हरे रंग कोई भी वस्तु गिफ्ट में दे सकते हैं। आप इन्हें कांसे की वस्तुएं भी उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें कहीं घूमाने के लिए बाहर भी ले जा सकते हैं। आपका यह उपहार आपके दोस्त के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान ला सकता है।
फ्रेंडशिप डे तुला राशि के लिए गिफ्ट
आपके प्रिय मित्र की राशि अगर तुला है तो आप उन्हें हल्के नीले रंग की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें चांदी से बनी कोई चीज भी दे सकती हैं। इसके अलावा आप ट्रेंडी पर्स, वॉच, परफ्यूम, या कोई गैजेट भी उपहार में दे सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे वृश्चिक राशि के लिए गिफ्ट
अगर आपके दोस्त की राशि वृश्चिक राशि है तो आप अपने मित्र को लाल रंग की कोई भी वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपने दोस्त को तांबे की कोई चीज भी उपहार में दे सकते हैं। इन लोगों को आप मिस्ट्री नोबल भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
फ्रेंडशिप डे धनु राशि के लिए गिफ्ट
जिन लोगों के दोस्त की राशि धनु है। वे लोग अपने दोस्त को पीले रंग की कोई चीज उपहार में दे सकते हैं। धनु राशि के लोगों के लिए पीतल की धातु अत्यंत शुभ मानी जाती है। इसके अलावा आप इन्हें कहीं बाहर डिनर के लिए ले जा सकते हैं। आपका यह उपहार आपके दोस्त को सदैव याद रहेगा।
फ्रेंडशिप डे मकर राशि के लिए गिफ्ट
अगर आपके दोस्त की राशि है तो आप अपने दोस्त को नीले रंग की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। मकर राशि के लोगों को पुरानी चीजें अत्याधिक पसंद होती है। इसलिए आप इन्हें कोई एंटीक शो पीस दे सकते हैं। अगर आप इस प्रकार का कोई गिफ्ट अपने मित्र को देते हैं तो आप और आपके दोस्ते के बीच में दोस्ती और भी ज्यादा गहरी हो जाएगी।
फ्रेंडशिप डे कुंभ राशि के लिए गिफ्ट
जिन लोगों के दोस्त की राशि कुंभ है। वे लोग अपने दोस्त को ग्रे कलर की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। कुंभ राशि वाले अपने दोस्त को आप कोई भी इलेक्ट्रोनिक आइटम उपहार में दे सकते हैं। यह उपहार आपके आपकी दोस्ती को कभी टूटने नहीं देगा।
फ्रेंडशिप डे मीन राशि के लिए गिफ्ट
अगर आपके दोस्त की राशि मीन है तो आप अपने दोस्त को पीले रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपने दोस्त को कोई सोने की चीज भी दे सकते हैं। अगर आपका दोस्त धार्मिक है तो आप उसे कोई धार्मिक पुस्तक भी उपहार में दे सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS