Friendship Day 2019 : फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती को और भी ज्यादा पक्का करने के लिए करें ये उपाय

Friendship Day 2019 : फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती को और भी ज्यादा पक्का करने के लिए करें ये उपाय
X
फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) पर दोस्ती को और भी ज्यादा पक्का करने के लिए आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं, मिथुन राशि (Gemini Sign) लोग अगर सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं तो इनकी दोस्ती सदैव अटूट रहेगी।

Friendship Day 2019 फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती को और भी ज्यादा गहरा करने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। फ्रेंडशिप डे पर लोग अपने दोस्तों को अनेकों उपहार देते हैं और पक्की दोस्ती का वादा करते हैं। फ्रेंडशिप डे साल 2019 (Friendship Day 2019) में 4 अगस्त 2019 के दिन मनाया जाएगा। फ्रेंडशिप डे पर यदि आप कुछ उपायों को आजमाते हैं तो न केवल आपको बल्कि आपके दोस्त को भी लाभ प्राप्त होगा। दोस्ती के इस दिन यादागार बनाने के लिए क्या उपाय करें। आइए जानते हैं फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती को और भी ज्यादा पक्का करने के उपाय


फ्रेंडशिप डे मेष राशि के उपाय

मेष राशि के तीसरे भाव में मिथुन राशि आती है और मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। इसलिए आपको अपनी दोस्ती को और भी ज्यादा गहरा करने के लिए भगवान श्री गणेश की आराधना करनी चाहिए। इसके लिए आप भगवान गणेश के मंदिर में जाकर दुर्वा आर्पित कर सकते हैं और इसके साथ ही आप भगवान गणेश को लड्डूओं का भोग लगाकर लोगों के बीच में प्रसाद बांट सकते हैं।


फ्रेंडशिप डे वृष राशि के उपाय

वृष राशि के तीसरे भाव में कर्क राशि आती है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा को कहा जाता है। इसलिए आप अपनी दोस्ती को और भी ज्यादा पक्का करने के लिए भगवान शिव के मंदिर में जाकर विधिवत पूजा कर सकते हैं। इसी के साथ अगर आप भगवान शिव का दुध से अभिषेक करते हैं तो आपके लिए काफी शुभ होगा। यह उपाय आपको और आपके दोस्त को लाभ पहुचाएगा।


फ्रेंडशिप डे मिथुन राशि के उपाय

मिथुन राशि के तीसरे भाव में सिंह राशि आती है। जिसका स्वामी सूर्य को कहा जाता है। अगर आप फ्रेंडशिप डे के दिन अपनी दोस्ती को और भी ज्यादा पक्का करना चाहते हैं तो आप सूर्य देव को रोली और लाल पुष्प और गुड़ डालकर जल चढ़ाएं। इसके साथ अगर आप आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ करते हैं तो भी आपको काफी लाभ प्राप्त हो सकता है।


फ्रेंडशिप डे कर्क राशि के उपाय

कर्क राशि की अनुसार तीसरे भाव में कन्या राशि आती है। जिसका स्वामी ग्रह बुध को कहा जाता है। अगर आपको अपने दोस्त से बेहद लगाव है तो आप अपनी और अपने दोस्त की तरक्की के लिए। बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिला सकते हैं।इसी के साथ आप अगर किसी किन्नर को हरे वस्त्र भी दान करते हैं तो आपको अत्यंत लाभ प्राप्त होगा।


फ्रेंडशिप डे सिंह राशि के उपाय

सिंह राशि के तीसरे भाव में तुला राशि के आने से इस राशि वालों को अपनी दोस्ती को बरकरार रखने के लिए शुक्र के उपाय करने चाहिए। इसके सिंह राशि लोग माता लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें कमल का फूल अर्पित करें और नौ वर्ष से छोटी कन्याओं को मीठी टॉफियां बांटें। इस उपाय से सिंह राशि वालों की दोस्ती हमेशा के लिए बरकरार रहेगी।


फ्रेंडशिप डे कन्या राशि के उपाय

कन्या राशि के तीसरे भाव में वृश्चिक राशि के आने की वजह से इस राशि वालों को मंगल के उपाय करने चाहिए। इसके लिए वृश्चिक राशि वालों को हनुमान जी के मंदिर मे जाकर बजरंग बली के आगे चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।


फ्रेंडशिप डे तुला राशि के उपाय

तुला राशि के तीसरे भाव में धनु राशि के आने से इस राशि वालो को बृहस्पति के उपाय करने चाहिए। इसके लिए इन्हें भगवान विष्णु के मंदिर जाकर उन्हें पीले वस्त्र अर्पण करने चाहिए और साथ में पीली मिठाई का भोग भी लगाना चाहिए। प्रसाद चढ़ाने के बाद इस प्रसाद को लोगों मे भी वितरण करना चाहिए।


फ्रेंडशिप डे वृश्चिक राशि के उपाय

फ्रेंडशिप डे के मौके पर वृश्चिक राशि वालों को अपने मित्र का सदैव साथ पाने के लिए शनि देव के उपाय करने चाहिए। क्योंकि वृश्चिक राशि के तीसरे भाव में मकर राशि आती है। इसके लिए इन राशि वालों को शनिमंदिर में जाकर दशरथ कृत स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस उपाय से आप और आपके मित्र का साथ सदैव ही रहेगा।


फ्रेंडशिप डे धनु राशि के उपाय

धनु राशि के तीसरे भाव में कुंभ राशि के आने की वजह से इन लोगों को शनिदेव के उपाय करने चाहिए। इसके लिए आपको शनिदेव के मंदिर में जाकर शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए और गरीबों में कंबल का दान करना चाहिए। इस उपाय से आप और आपके मित्र पर से शनि की कुदृष्टि का प्रभाव खत्म हो जाएगा।


फ्रेंडशिप डे मकर राशि के उपाय

मकर राशि के तीसरे भाव में मीन राशि के आने की वजह से आपको बृहस्पति देव के उपाय करने चाहिए। इसके लिए आप गाय को हल्दी लगी रोटी खिला सकते हैं और इसी के साथ आप किसी गुरुवार के दिन केसर का तिलक भी लगा सकते हैं। इस उपाय को करने से आप और आपके मित्र पर बृहस्पति देव की कृपा सदैव बनी रहेगी।


फ्रेंडशिप डे कुंभ राशि के उपाय

कुंभ राशि के तीसरे भाव में मेष राशि आती है। इसलिए इस राशि के लोगों को मंगल देव के उपाय करने चाहिए। मेष राशि के जातको को अपने और अपने दोस्त की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बजरंग बली को चोला अर्पित करना चाहिए। यह उपाय आप और आपके दोस्त की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक होगा।


फ्रेंडशिप डे मीन राशि के उपाय

मीन राशि के जातकों के तीसरे भाव में वृष राशि आती है। जिसका स्वामी शुक्र को माना जाता है। इसलिए मीन राशि वालों को शुक्र के उपाय करने चाहिए। इसके लिए आपको खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाना चाहिए। इसके बाद उसी खीर का प्रसाद घर के लोगों के बीच में वितरित करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story