Ganesh Visarjan 2019 : गणेश विसर्जन पर करें राशि के अनुसार उपाय, परिवार में आएगी रिद्धि सिद्धि

Ganesh Visarjan 2019 गणेश विसर्जन पर राशि के अनुसार उपाय करने से आप जीवन के सभी सुखों को प्राप्त कर सकते हैं। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन के उपाय निश्चित ही आपके सभी विघ्नों को दूर कर देंगे। गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) इस साल 2019 में 12 सितंबर 2019 के दिन मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन भगवान गणेश लोगों के घर आते हैं और गणेश विसर्जन के दिन बप्पा को विदाई दे दी जाती है और उनसे अपने मंगल की कामना की जाती है तो आइए जानते हैं गणेश विसर्जन राशि के अनुसार
गणेश विसर्जन मेष राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Aries Remedies)
मेष राशि के जातक जिन्हें गुस्सा अधिक आता है या फिर उनके कार्य नहीं बन रहे हैं तो वह गणेश विसर्जन के दिन तिल और गुड़ से बनी सामग्री को भगवान गणेश को भोग लगाकर लोगों के में प्रसाद के रूप में बांट दें। ऐसा करने से आपका गुस्सा शांत हो जाएगा और उनके कार्य बनने लगेंगे।
गणेश विसर्जन वृष राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Taurus Remedies)
वृष राशि के जिन जातकों का दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा है तो वह गणेश विसर्जन के दिन भगवान गणेश को पंचमेवा से बनी खीर का भोग लगाएं और उसे प्रसाद के रूप में लोगों में बांट दें। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगाी और आपको वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
गणेश विसर्जन मिथुन राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Gemini Remedies)
मिथुन राशि के जिन जातकों के व्यापार में अधिक समस्या चल रही है वह गणेश जी के विसर्जन से पहले भगवान गणेश को कुछ वस्त्र ले जाकर अर्पण करें। अगर आप इस जिन हरे रंग के वस्त्र अपर्ण करते हैं तो आपके लिए काफी शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपके व्यापार की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी।
गणेश विसर्जन कर्क राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Cancer Remedies)
कर्क राशि के जिन जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि नहीं है वह लोग गणेश विसर्जन से पहले गणेश जी को चीनी से बनी बर्फी का भोग लगाएं और उन्हें सफेद रंग के वस्त्र अर्पण करें। ऐसा करने से आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होगा।
गणेश विसर्जन सिंह राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Leo Remedies)
सिंह राशि के जो जातक धन की समस्या से परेशान है। वह लोग भगवान गणेश के विसर्जन से पहले उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करें और उन्हें लड्डू का भोग लगाएं। अगर इस राशि के लोग ऐसा करते हैं तो उनकी धन संबंधी सभी परेशानियां जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
गणेश विसर्जन कन्या राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Virgo Remedies)
कन्या राशि के जो जातक अपने जीवन में अनेकों प्रकार की समस्या से घिरे हुए हैं। वह लोग गणेश विसर्जन से पहले गणेश जी को हरे रंग के वस्त्र और पंचमेवा अर्पित करें। अगर इस राशि के लोग ऐसा करते हैं तो इनके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
गणेश विसर्जन तुला राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Libra Remedies)
तुला राशि के जिन जातकों को विवाह में बाधा आ रही है या फिर ग्रह दोष की वजह से उनका विवाह नहीं हो पा रहा है तो वह जातक माता रिद्धि और सिद्धि को श्रृंगार कि वस्तुएं और गणेश जी को दूध से बनी मिठाई अर्पित करें। ऐसा करने से उनकी विवाह दोष की सभी बाधाएं समाप्त हो जाएगी।
गणेश विसर्जन वृश्चिक राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Scorpio Remedies)
वृश्चिक राशि के जो जातक अपने जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। वह लोग गणेश विसर्जन के दिन भगवान गणेश को पंचगव्य से स्नान कराएं। अगर आपको पंचगव्य नहीं मिल पा रहा तो आप भगवान गणेश को गंगाजल से भी स्नान करा सकते हैं। इसके बाद भगवान गणेश को फल और मिठाई भी अर्पित करें।
गणेश विसर्जन धनु राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Sagittarius Remedies)
धनु राशि के जिन जातको की अगर कोई मनोकामना काफी समय से पूरी नहीं हो पा रही है। वह लोग गणेश विसर्जन के दिन भगवान गणेश को चीनी और दूध से मिश्रित चीजें अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाएगी।
गणेश विसर्जन मकर राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Capricorn Remedies)
अगर आपका भाग्य आपका साथ नहीं देता है तो गणेश विसर्जन के दिन भगवान गणेश जी का विसर्जन होने से पहले उन्हें सिंदूर अर्पित करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका भाग्य उदय होगा और आपका भाग्य आपका साथ देने लगेगा।
गणेश विसर्जन कुंभ राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Aquarius Remedies)
कुंभ राशि के जो जातक काफी समय से विदेश जाने का प्रयास कर रहे थे और किसी कारण से विदेश नहीं जा पा रहे थे। वह लोग गणेश विसर्जन के दिन भगवान गणेश को फल और मिठाई अर्पित करें और उनसे प्रार्थना करें। ऐसा करने से आप निश्चित ही विदेश यात्रा कर सकेंगे।
गणेश विसर्जन मीन राशि का उपाय (Ganesh Visarjan Pisces Remedies)
मीन राशि के जिन जातकों को नौकरी में समस्याएं उत्पन्न हो रही है। वह जातक गणेश जी के विसर्जन से पहले उन्हें वस्त्र और आभूषण अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS