Hariyali Teej 2019 : हरियाली तीज पर महिलाएं पहनें इस रंग के कपड़े, शिव परिवार का मिलेगा आशीर्वाद

Hariyali Teej 2019 : हरियाली तीज पर महिलाएं पहनें इस रंग के कपड़े, शिव परिवार का मिलेगा आशीर्वाद
X
हरियाली तीज पर महिलाएं किस रंग के कपड़े पहने जिससे हरियाली तीज व्रत का पूरा लाभ मिल सके इस बारे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बता रहे हैं कि सिंह राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर मैरून रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए, जानिए अन्य राशि की महिलाओं को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Hariyali Teej 2019 हरियाली तीज पर महिलाएं अगर अपनी राशि के अनुसार कपड़े पहनती हैं तो उन्हें शिव परिवार का आर्शीवाद प्राप्त होगा। हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव (Bhagwan Shiv) ने माता पार्वती (Mata Parvati) को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। हरियाली तीज इस बार साल 2019 में 3 अगस्त 2019 (3 August 2019) शनिवार के दिन मनाई जाएगी। हरियाली तीज का व्रत करने से सुहागन स्त्रियों को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है। इसके अलावा अगर कुंवारी कन्याएं हरियाली तीज का व्रत रखती हैं तो उन्हें सुयोग्य वर प्राप्त होता है, तो आइए जानते हैं हरियाली तीज पर महिलाओं को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।


हरियाली तीज मेष राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Mesh Rashi Subh Rang)

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। मेष राशि की महिलाएं कर्मठ और अधिक ऊर्जा वाली होती हैं। इसलिए इस राशि वाली महिलाओं को हरियाली तीज के दिन लाल के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए। लाल के अलावा इनके लिए गोल्डन कलर भी शुभ है।


हरियाली तीज वृष राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Vrsih Rashi Subh Rang)

वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। वृष राशि की महिलाएं अधिक मेहनती होती हैं। हरियाली तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को सिल्वर कलर के कपड़े पहनने चाहिए। इस राशि की महिलाएं सिल्वर कलर के अलावा लाल रंग के वस्त्र भी धारण कर सकती हैं।


हरियाली तीज मिथुन राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Mithun Rashi Subh Rang)

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह माना जाता है। मिथुन राशि की महिलाएं अधिक बुद्धिमान होती है। इस राशि की महिलाएं अगर हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र धारण करके माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं तो इन्हें मां पार्वती और भगवान शिव का विशेष आर्शीवाग प्राप्त होगा।


हरियाली तीज कर्क राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Kark Rashi Subh Rang)

कर्क राशि का स्वामी चंद्र ग्रह को माना जाता है। कर्क राशि की महिलाएं बहुत सुंदर और सौम्य होती है। हरियाली तीज के दिन अगर इस राशि की महिलाएं अगर लाल रंग के वस्त्र धारण करती हैं तो इनका अपने पति के साथ हमेशा प्रेम बना रहेगा।


हरियाली तीज सिहं राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Singh Rashi Subh Rang)

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य ग्रह को माना जाता है। सिंह राशि की महिलाओं में ऊर्जा की अधिकता होती है। अगर इस राशि की महिलाएं संतरी रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं तो इनके लिए काफी उत्तम होगा।


हरियाली तीज कन्या राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Kanya Rashi Subh Rang)

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध को माना जाता है। कन्या राशि की महिलांए किसी भी चीज का मैनेज करने में माहिर होती है। अगर इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर डार्क ग्रीन कलर के कपड़े पहनती हैं तो इनके और इनके पति के बीच में वैचारिक मतभेद नही रहेगा।


हरियाली तीज तुला राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Tula Rashi Subh Rang)

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। तुला राशि की महिलाओं को सजने और संवरने का अधिक शौक होता है। अगर इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर सिल्वर कलर के कपड़े पहनती हैं तो इस राशि की महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।


हरियाली तीज वृश्चिक राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Vrischik Rashi Subh Rang)

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। इस राशि की महिलाएं अपने परिवार से अधिक प्रेम करती है। अगर इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर मैरुन रंग के वस्त्र धारण करती हैं तो इनके घर में कभी भी धन की कमीं नहीं रहती और इनका सदैव अपने पति के साथ प्रेम बना रहता है


हरियाली तीज धनु राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Dhanu Rashi Subh Rang)

धनु राशि का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति को माना गया है। इस राशि की महिलाएं अधिक धार्मिक होती है। अगर इस राशि की महिलाएं पीले रंग के वस्त्र धारण करके हरियाली तीज की पूजा करती हैं तो इनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके अलावा इस राशि की महिलाएं आसमानी रंग के वस्त्र भी धारण कर सकती हैं।


हरियाली तीज मकर राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Makar Rashi Subh Rang)

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि देव को माना जाता है। इस राशि की महिलाएं अधिक मेहनती होती है। हरियाली तीज पर इस राशि की महिलाओं को ब्लू रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। अगर इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर इस रंग के वस्त्र धारण करके पूजा करती हैं तो इनके पति की उम्र लंबी होती है।


हरियाली तीज कुंभ राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Kumbh Rashi Subh Rang)

कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि देव को माना जाता है। इस राशि की महिलाएं अपने पति से अधिक प्रेम करती हैं। हरियाली तीज पर इस राशि की महिलाओं को हल्के नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर इस राशि की महिलाएं पूजा में हल्के नीले रंग के वस्त्रों का प्रयोग करती हैं तो इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है।


हरियाली तीज मीन राशि शुभ रंग (Hariyali Teej Meen Rashi Subh Rang)

मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति देव को माना गया है। इस राशि की महिलाएं धार्मिक होने के साथ अपने पति को उचित सलाह भी देती हैं। हरियाली तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को लाल और गोल्डन कलर मिक्स वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने से इन्हें सभी देवताओं का आर्शीवाद प्राप्त होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story