Holi 2020 Date And Time: होली पर अपने मूलांक के अनुसार करें रंगों का प्रयोग और पाएं जीवन के सभी सुख

Holi 2020 Date And Time : होली का त्योहार (Holi Festival) रंगो का त्योहार कहलाता है। होली पर रंगों को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है। होली पर रंगों (Holi Colours) का प्रयोग आपको मूलांक के स्वामी को भी मजबूत बना सकता है। लेकिन आपको इसके लिए अपना मूलांक और सही रंगों का चुनाव करना होगा तो चलिए जानते हैं होली पर मूलांक के अनुसार किन रंगों का प्रयोग करें।
होली पर मूलांक 1 वालों के लिए रंग (Holi Per Mulank 1 Walo Ke Liye Rang)
जिन लोगों का जन्म 1,10,19 या फिर 28 तारीख को हुआ है। इस दिन जन्में लोगों का स्वामी सूर्य होता है। इसलिए इन तारीखों में जन्में लोगों को होली के दिन नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका सूर्य मजबूत होगा और आपको सूर्य देव के शुभफलों की प्राप्ति होगी। सूर्य देव के शुभ होने पर आपको नौकरी,मान- सम्मान, यश कीर्ति आदि सभी कुछ प्राप्त होगा। इसलिए आपको होली के दिन नारंगी रंग का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।
Also Read : Holi 2020 Date And Time : होली 2020 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा
होली पर मूलांक 2 वालों के लिए रंग (Holi Per Mulank 2 Walo Ke Liye Rang)
जिन लोगों का जन्म 2,11 या 29 तारीख को हुआ है। इन लोगों के मूलांक का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा को मन, शांति और माता का कारक माना जाता है। इस मूलांक में जन्मे लोग अत्ंयत ही भावुत होते हैं। कई बार यह भावनात्मक रूप से बहुत ही ज्यादा कमजोर होते हैं। इसलिए होली के दिन मूलांक 2 वालों को सफेद रंग का प्रयोग अधिक करना चाहिए। जिससे यह भावनात्मक रूप से मजबूत बन सकें और इन्हें मानसिक रूप से भी शांति प्राप्त हो।
होली पर मूलांक 3 वालों के लिए रंग (Holi Per Mulank 3 Walo Ke Liye Rang)
3,12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 3 बनता है। इस मूलांक का स्वामी देव गुरु बृहस्पति को माना जाता है। यदि आपने इस मूलांक में जन्म लिया है और आपको किसी भी प्रकार से देवगुरु बृहस्पति के कारक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको होली के दिन पीले रंग का अधिक प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मूलांक का स्वामी मजबूत होगा और आपको देव गुरु बृहस्पति के शुभफलों की प्राप्ति होगी।
होली पर मूलांक 4 वालों के लिए रंग (Holi Per Mulank 4 Walo Ke Liye Rang)
जिन लोगों का जन्म 4,13,22 या 31 तारीख को हुआ है तो आपका जन्म का मूलांक 4 है। मूलांक 4 का स्वामी राहु माना जाता है। वैसे तो राहु एक छाया ग्रह है। लेकिन यदि राहु पीड़ित हो जाए तो व्यक्ति को बड़े से बड़े संकट में फंसा सकता है। यदि आपको भी लगता है कि आपका राहु पीड़ित है और आपको राहु की वजह से शुभ परिणामों की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आप होली के दिन पीले और नीले रंग का प्रयोग अधिक करना चाहिए।
होली पर मूलांक 5 वालों के लिए रंग (Holi Per Mulank 5 Walo Ke Liye Rang)
5,14 या 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 बनता है। यदि आपका जन्म भी इन तारीखों को हुआ है तो आपके मूलांक का स्वामी बुध है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में बुध पीड़ित हो जाए तो आपको इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आपका बुध भी पीड़ित है तो आपको होली के दिन हरे रंग का प्रयोग अधिक करना चाहिए।
होली पर मूलांक 6 वालों के लिए रंग (Holi Per Mulank 6 Walo Ke Liye Rang)
जिन लोगो का जन्म 6,15 या 24 को हुआ है उनका मूलांक 6 बनता है। यदि आपका जन्म भी इन तारीखों को हुआ है तो आपके मूलांक का स्वामी शुक्र है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र बनता है। शुक्र को भोग, विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। यदि आपके इस मूलांक का स्वामी शुक्र पीड़ित है तो आप होली के दिन सिल्वर या नीले रंग का प्रयोग अधिक से अधिक करें आपके ऐसा करने से आपके मूलांक के स्वामी मजबूत होगा।
होली पर मूलांक 7 वालों के लिए रंग (Holi Per Mulank 7 Walo Ke Liye Rang)
7,16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 बनता है। इस मूलांक का स्वामी केतु को माना जाता है। यदि आपने भी इन्हीं तारीखों को जन्म लिया है तो आपको होली के दिन ब्राउन और ग्रे रंग से होली खेल सकते हैं। यदि होली के दिन इन रंगों का प्रयोग करते हैं तो आपको इन न केवल आपका केतु मजबूत होगा। बल्कि आपको भगवान की कृपा भी प्राप्त होगी। क्योंकि केतु को मोक्ष का ग्रह माना जाता है।
होली पर मूलांक 8 वालों के लिए रंग (Holi Per Mulank 8 Walo Ke Liye Rang)
जिन लोगों का जन्म 8,17 या 26 तारीख को हुआ है। उन लोगों के मूलांक का स्वामी शनि ग्रह बनता है। शनि को ज्योतिष शास्त्र में न्यायधीश माना जाता है। यदि आपको शनि के बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है तो आप होली के ब्राउन और ग्रे रंग का अधिक प्रयोग करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको शनि के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और साथ ही आपको शनिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
होली पर मूलांक 9 वालों के लिए रंग (Holi Per Mulank 9 Walo Ke Liye Rang)
यदि आपका जन्म 9,18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपके मूलांक का स्वामी मंगल है। मंगल को पराक्रम और छोटे भाई का कारक ग्रह माना जाता है। यदि आपको मंगल के कारण किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप होली के दिन लाल रंग का प्रयोग अधिक करें। आपके ऐसा करने से आपको मंगल ग्रह अशुभ फलों की प्राप्ति नहीं होगी। इसलिए होली के दिन इस रंग का प्रयोग अधिक करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS