Holi 2020 Date : होली पर घर में लाएं ये छह चीजें, धनलाभ के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Holi 2020 Date : होली पर घर में लाएं ये छह चीजें, धनलाभ के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
X
Holi 2020 Date : होली का त्योहार हिंदू धर्म में अत्यंत विशेष माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं दिवाली (Diwali) की तरह ही होली पर कुछ चीजें घर में लाने से धनलाभ के साथ- साथ मां लक्ष्मी (Goddess Laxmi) का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है, यह सभी चीजें होली के दिन लाना बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

Holi 2020 Date : होली का त्योहार (Holi Festival) 10 मार्च 2020 को मनाया जाएगा। लेकिन होली की शुरूआत होलिका दहन (Holika Dahan) से ही हो जाती है। यह होलिका पूजन और होलिका दहन का दिन अत्ंयत ही विशेष माना जाता है। इस दिन यदि आप अपने घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें लाते हैं तो आपको जीवन की सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी तो चलिए जानते हैं होली पर कौन सी छह चीजें घर पर लानी चाहिए।

घर में बंदनवार लगाना (Ghar Mein Bandhanwar Lagana)

घर का मुख्य द्वार अत्यंत विशेष माना जाता है। घर के मुख्यद्वार पर बंदनवार लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको होली (Holi) से एक दिन पहले घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों या फिर अशोक के पत्तो का बंदनवार अवश्य लगाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो आप बाजार से डेकोरेटिड बंदनवार लाकर भी अपने घर के मुख्य के द्वार पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मीं की कृपा अवश्य प्राप्त होगी।

Also Read : Holi 2020 Date And Time : होली 2020 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा" target="_blank">Holi 2020 Date And Time : होली 2020 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा

घर में एक्वेरियम रखना (Ghar Mein Aquarium Rakhna)

घर की उत्तर दिशा जो कुबेर का स्थान भी माना जाता है या फिर ईशान कोण में आप चाहें तो एक फव्वारा या फिर एक एक्वेरियम रख सकते हैं। यदि आप यह नहीं रख सकते तो इस स्थान पर पानी से भरा एक कलश अवश्य रखें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके परिवार में समृद्धि तो बढ़ेगी ही साथ ही आपके घर में धन का अचूक आगमन भी होगा। यह स्थान देवताओं का स्थान माना जाता है और मां लक्ष्मीं का स्थान भी यही है।


घर बांस का पौधा लगाना (Ghar Mein Bans Ke Paudhe Lagana)

आपको होली के दिन अपने घर बांस का पौधा अवश्य लाकर रखना चाहिए। लेकिन यह पौधा लाते समय आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि इस पौधे में बांस की 7,11 या 21 लकड़ियां ही हों। घर में बांस का पौधा लगाना बहुत ही भाग्य वर्धक माना जाता है। इतना ही नहीं यह पौधा घर में लगाने से माता लक्ष्मी (Mata Laxmi) की कृपा भी बरसती है। बांस के पौधे लंबी आयु के लिए भी लगाए जाते हैं। माना तो यह भी जाता है कि जिस जगह बांस के पौधे लगे होते हैं वहां पर आकाशीय बिजली भी कभी नहीं गिरती।

घर में कछुआ रखना (Ghar Mein Kachua Rakhna)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कछुए को आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना गया है। कछुआ शांत और मंद गति से चलने वाला जीव है। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि कछुआ या फिर कछुए का शो पीस घर में रखने से आर्थिक उन्नति होती है और अचूक धन की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास होता है। इसे घर में लगाने से घर में रहने वाले लोगों की सेहत हमेशा अच्छी बनी रहती है।

Also Read : Holi Date 2020 : होली पर रंगों से करें कुंडली के पीड़ित ग्रह को मजबूत और पाएं सुख, समृद्धि और धनलाभ

घर में तांबे के सिक्कें बांधकर लटकाना (Ghar Mein Tambe Ke Sikke Bandh Kar Latkana)

घर के मुख्य द्वार के हैंडल में यदि तांबे के सिक्के बांधकर लटकाएं तो घर में संपत्ति और सौभाग्य आता है। आपको यह सिक्के होली के दिन अपने घर के अंदर मुख्य द्वार के हैंडल पर लटकाने है। जिससे जब भी आप अपने घर का दरवाजा खोलें तो यह सिक्के हाथ आपके हाथों से छुएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके अंदर सदैव ही सकारात्मक ऊर्जा रहेगी और बाहर से आने वाले लोगों की नकारात्मक ऊर्जा भी आपके पास नहीं आएगी।

घर में विंड चिम्स लगाना (Ghar Mein Wind chimes lagana)

विंड चिम्स की आवाज जितनी मधुर होती है उतनी ही सकारात्मक भी होती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर विंड चिम्स हमेशा लगाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मीं का आगमन आपके घर में जरूर होगा। विंड चिम्स लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है और जब यह बजती हैं तो एक मधुर ध्वनि उत्पन्न करती है। इसी कारण से विंड चिम्स को घर में लगाना सबसे शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

Tags

Next Story