Holi 2020 Festival : होलिका दहन के बाद घर पर भूलकर भी न लाएं राख, नहीं तो हो जाएगा आपके साथ अनर्थ

Holi 2020 Festival : होली का पर्व (Holi Festival) साल 2020 में 10 मार्च 2020 को मनाया जाएगा। जिसमें लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली (Holi) मनाते हैं। लेकिन उससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। लोग अक्सर होलिका दहन के बाद उसकी राख को लाकर अपने पूरे घर में छिड़क देते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना वर्जित माना गया है तो चलिए जानते हैं क्यों नहीं लानी होलिका दहन की राख।
क्यों नहीं लानी चाहिए होलिका राख घर पर (Kyu Nahi Lani Cahiye Holika Ki Rakh Ghar Per)
जब होलिका दहन (Holika Dahan) होता है तो उसके अगले दिन जो होली की राख बचती है। उसे लोग दूसरे दिन अपने घर पर लाते हैं और उसे लाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर और घर के अंदर छिड़क देते हैं। लोग मानते हैं कि ऐसा करने से धन की वृद्धि होती है और सभी रूके हुए काम पूर्ण हो जाएंगे। इस उपाय को ज्यादातर लोग करते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना वर्जित माना गया है। इस प्रकार के उपाय के बारे में किसी भी पौराणिक ग्रंथ या शास्त्रों आदि में नहीं लिखा गया है।
Also Read : Holi 2020 Date And Time : होली 2020 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा
होलिका दहन हर जगह पर चौरहों पर किया जाता है और होलिका दहन की उस अग्नि को लेकर लोग घर में आते हैं और अपने घर की होली को उस अग्नि के द्वारा जला देते हैं। शास्त्रों के अनुसार अग्नि को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। अग्नि को घर में लाने से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इसलिए यदि आप होलिका की अग्नि को अपने घर में लेकर आते हैं तो यह शुभ माना जाता है।
लेकिन इसी के विपरित जब चौराहे वाली होलिका की पूजा (Holika Puja) की जाती है तो उस समय उस होलिका में कई तरह के प्रयोग किए जाते हैं। कुछ लोग इस होलिका में तंत्र क्रियाएं और टोने टोटके भी करते हैं और जब होलिका की राख बचती है और उस राख को उठाकर जब आप अपने घर में लाते हैं। इसके बाद उस राख को पूरे घर में छिड़क देते हैं। जो एक तरह से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देने जैसा होता है।
Also Read : Holi 2020 Panchang: होली 2020 का पंचांग
ऐसा करने से आप और आपके परिवार वाले कई तरह की मुसीबत में फंस सकते है। आपको अपने घर में होलिका की राख बिल्कुल भी नहीं लानी चाहिए। इससे आपके परिवार में होलिका की अग्नि में किए गए टोटकों का असर हो जाएगा। जो आप और आपके परिवार वालों को शारीरीक और मानसिक कष्ट दे सकता है। आपको होलिका की अग्नि लाकर अपनी होलिका को जलाने के बाद उसकी राख को चौराहे पर जली होलिका में डाल देना चाहिए। आपके सिर्फ ऐसा करने से मात्र से ही आपकी सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS