Holi 2020 Festival : होली पर अपनी राशि के अनुसार पहनेंगे कपड़े तो जीवन में मिलेगी समृद्धि और खुशहाली

Holi 2020 Festival : होली (Holi) पर राशि के अनुसार वस्त्र पहनकर आप अपने जीवन में समृद्धि और खुशहाली को प्राप्त कर सकते हैं, रंगों से होली खेलने वाले दिन को धुलंडी (Dhulandi) कहा जाता है। रंगो से होली खेलने एक दिन पहले होलिका पूजन और होलिका दहन किया जाता है। तो चलिए जानते है राशि के अनुसार कौन से वस्त्र पहनकर खेलें होली।
होली 2020 मेष राशि के लिए रंग
होली के दिन मेष राशि के जातको को लाल रंग के कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। मेष राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है और मंगल लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए आपको होली के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर होली अवश्य खेलनी चाहिए।
होली 2020 वृषभ राशि के लिए रंग
होली के दिन वृषभ राशि के जातको को सफेद रंग के वस्त्र पहनकर होली खेलनी चाहिए। क्योंकि वृषभ राशि का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है और चंद्रमा सफेद रंग का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए वृषभ राशि के जातको को लिए सफेद रंग होली के दिन ज्यादा शुभ रहेगा।
होली 2020 मिथुन राशि के लिए रंग
मिथुन राशि के जातको के लिए हरा रंग अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसलिए आपको होली के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनकर ही होली खेलनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका बुध ग्रह मजबूत होगा और आपको इसके शुभफलों की प्राप्ति होगी।
होली 2020 कर्क राशि के लिए रंग
होली के दिन कर्क राशि के जातको को सफेद रंग के वस्त्र पहनकर होली खेलनी चाहिए। क्योंकि चंद्रमा सफेद रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसी कारण आपको होली के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनकर ही होली खेलनी चाहिए।
होली 2020 सिंह राशि के लिए रंग
सिंह राशि को अग्नि तत्व की राशि माना जाता है। जिसका स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के लोग अत्याधिक ऊर्जावान होते हैं। इसलिए इन्हें होली के दिन पीले या नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर ही होली खेलनी चाहिए। जिससे आपको और भी अधिक मान- सम्मान की प्राप्ति हो सके।
होली 2020 कन्या राशि के लिए रंग
होली के दिन कन्या राशि के जातको को भूरे और हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। क्योंकि कन्या राशि का स्वामी बुध को माना जाता है जो हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए आपको होली पर इन रंग को वस्त्रों का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
होली 2020 तुला राशि के लिए रंग
तुला राशि के जातको को होली के दिन आसमानी या चमकदार वस्त्रों का उपयोग होली के दिन अवश्य करना चाहिए।यदि आप होली के दिन इन वस्त्रों का प्रयोग करते हैं तो आपको होली के दिन शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी।
होली 2020 वृश्चिक राशि के लिए रंग
वृश्चिक राशि के जातको का स्वामी मंगल होता है। होली के दिन आप लाल, केसरिया और नारंग रंग के वस्त्र पहनकर होली खेल सकते हैं। आप यदि होली के दिन इन रंगों का प्रयोग करते हैं तो आपको काफी शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी।
होली 2020 धनु राशि के लिए रंग
होली के दिन धनु राशि के जातको को लाल और पीले रंग के वस्त्र पहनकर होली खेलनी चाहिए। क्योंकि धनु राशि अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है। आपको लिए होली पर इन रंगों का प्रयोग करना काफी शुभ रहेगा।
होली 2020 मकर राशि के लिए रंग
मकर राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं और यह पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती है। होली पर के दिन आपको नीले या काले रंग के वस्त्र पहनकर होली अवश्य खेलनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।
होली 2020 कुंभ राशि के लिए रंग
होली पर कुंभ राशि के जातको को बैंगनी, काले या नीले रंग के वस्त्र अवश्य पहनने चाहिए। क्योंकि कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। होली पर यदि आप इन रंगों का प्रयोग करते हैं तो आपको शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
होली 2020 मीन राशि के लिए रंग
मीन राशि के जातको को होली के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर होली खेलनी चाहिए। आप चाहें तो इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र भी पहन सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में सुख और समृद्धि का वास होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS