Holi 2020 Festival : होली की राख भी बना सकती है आपको मालामाल, बस अपनाएं ये अचूक टोटके

Holi 2020 Festival : होली की राख भी बना सकती है आपको मालामाल, बस अपनाएं ये अचूक टोटके
X
Holi 2020 Festival : होली की रात अत्यंत ही विशेष मानी जाती है, होली (Holi) का रात को किए टोटके बहुत ही ज्यादा असरदार होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन (Holika Dahan) की राख से यदि कुछ टोटके किए जाएं तो जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है तो चलिए जानते हैं होली की राख के टोटके

Holi 2020 Festival : होलिका दहन 9 मार्च 2020 (Holika Dahan 9 March 2020) को किया जाएगा, होलिका की राख को बहुत ही अद्भुत माना जाता है, यदि इस राख से कुछ टोटके आजमाएं जाएं तो जीवन के सभी सुखों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। होली का त्योहार (Holi Festival) वैसे भी जप,तप, मंत्र , उपाय और टोटकों के लिए जाना जाता है तो चलिए जानते हैं होली राख के टोटके

होली की राख के टोटके (Holi Ki Rakh Ke Totke)

1. यदि आपको ऐसा लगता है कि आपके ऊपर किसी ने कोई तांत्रिक प्रयोग करा रखा है तो आप होलिका दहन के समय देशी घी में दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता और थोड़ी सी मिश्री को होली जलने वाली आग में डाल दें और उसके अगले दिन होलिका की राख को चांदी के ताबीज में भरकर गले में धारण कर लें। ऐसा करने से आपके ऊपर जो भी तांत्रिक क्रिया होगी वह नष्ट हो जाएगी।


2. अगर आपका पैसा कहीं पर फंसा हुआ है या फिर आपने किसी को धन दिया है और वह आपका धना लौटा नहीं रहा है तो आप होली जलने वाले स्थान पर अनार की कलम से उस व्यक्ति का नाम लिख दें और उस पर हरा गुलाल छिड़क दें और होलिका जलने के बाद उस जगह की राख को किसी बहते जल में जल बहा दें। ऐसा करने से आपको आपका धन प्राप्त हो जाएगा।

3. यदि आपकी किसी से दुश्मनी चल रही है या फिर आप अपने किसी दुश्मन से अत्याधिक परेशान हैं तो होली जलने वाले स्थान पर रात को 12 बजे जाएं और होलिका राख पर अनार की कलम से अपने दुश्मन का नाम लिखें और बाएं हाथ से उसका नाम मिटा दें।उसके बाद उस स्थान की थोड़ी सी राख लाकर उस व्यक्ति के ऊपर डाल दें। यह टोटका आजमाने से वह व्यक्ति आपसे शत्रुता करना छोड़ देगा।

Also Read : Holi 2020 Date And Time : होली 2020 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा

4. अगर आपको सरकार की और से किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप होलिका दहन के समय होलिका उल्टी परिक्रमा करते हुआ आक की जड़ को उसमें डाल दें । ऐसा करने से आपको सरकार की और से आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।

5. यदि आपके घर में अक्सर लड़ाईयां होती रहती है तो आपक होलिका दहन के समय दो घी में भीगी हुई लौंग, एक बताशा और एक पान पत्ता अर्पित करें और दूसरे दिन उसी स्थान से होलिका की राख को लेकर घर में आएं। इसके बाद एक लाल रंग का नया कपड़ा लेकर उसे राख को उसमें भर दें और किसी सुरक्षित स्थान पर उस राख को रख दें। ऐसा करने से आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

6. अगर आपको नौकरी में प्रमोशन न मिल रहा है या फिर आपकी अपने बॉस से नहीं बन रही है तो आप होलिका दहन के बाद रात के समय उस स्थान पर जाएं और होलिका की राख से अपने बॉस का नाम लिखें। इसके बाद यदि आप संभव हो तो अपने बॉस की फोटो पर होलिका की राख लगाकर किसी भारी वस्तु से दबा दें। ऐसा करने से आपके बॉस और आपके बीच के रिश्ते सुधर जाएंगे।


7. यदि आपको लगातार व्यापार में घाट हो रहा है तो आप सात गोमती चक्र लें और होलिका दहन के समय परिक्रमा करते समय प्रत्येक परिक्रमा के साथ एक- एक गोमती चक्र को अग्नि में डाल दें। इसके बाद अगले दिन होलिका की राख को लेकर अपने ऑफिस के ऐसे स्थान पर रख दें जहां पर किसी की नजर न जाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही लाभ प्राप्त होगा।

Also Read : Holi 2020 Festival: होली पर ऐसे करें वशीकरण, मान जाएगा रूठा हुआ प्यार मानेगा आपकी सारी बात

8. अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और उसे अपने वश में करना चाहते हैं तो आप होलिका दहन के समय दो लौंग, थोड़ा सा चंदन, मिश्री और पान का पत्ता होलिका की अग्नि में डाल दें और उसके बाद अगले दिन होलिका की राख लाकर उसमें चंदन मिलाकर उसका तिलक बना लें और जिससे भी आप प्रेम करते हों उसके सामने यह तिलक लगाकर जाएं। आपके ऐसा करने से वह व्यक्ति जल्द ही आपके प्रेम में पागल हो जाएगा।

9. यदि आप अक्सर पैसों से परेशान रहते हैं या फिर आपके घर में धन रूकता नहीं है तो आप होलिका दहन के बाद अगले दिन होलिका दहन की राख को लेकर आएं और उसे लाल कपड़े में सात गोमती चक्र के साथ बांधकर अपने धन वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपके पास धन रूकने लगेगा।

10. होलिका दहन के बाद लाल रंग के कपड़े के पांच टुकड़े लें और उसमें होलिका दहन की राख भरें। इसके बाद उसे पीले धागे से बांध लें। पोटली बनाने के बाद पहली पोटली घर के मुख्य द्वार पर और बाकी चार पोटली घर के चारों कोनों में टांग दें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।

Tags

Next Story