Holi Date 2020 : होली पर रंगों से करें कुंडली के पीड़ित ग्रह को मजबूत और पाएं सुख, समृद्धि और धनलाभ

Holi Date 2020 :  होली पर रंगों से करें कुंडली के पीड़ित ग्रह को मजबूत और पाएं सुख, समृद्धि और धनलाभ
X
Holi Date 2020 : होली को रंगो का त्योहार माना जाता है और प्रत्येक रंग किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं, यदि आपकी कुंडली में भी कोई ग्रह खराब है तो आप होली के दिन उस रंग का प्रयोग करके उसे ठीक कर सकते हैं, होली का पर्व (Holi Festival) इस साल 10 मार्च 2020 (10 March 2020) को मनाया जाएगा तो चलिए जानते हैं होली पर किन रंगों का प्रयोग करके ग्रहों को ठीक।

Holi Date 2020 : होली पर रंगों को विशेष महत्व दिया जाता है। रंगों का जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। होलिका पूजन (Holika Pujan) से लेकर होली खेलने तक रंगों का प्रयोग करके ग्रहों को अनुकूल बनाया जा सकता है। होली (Holi) के यही रंग आपके जीवन में खुशियां ला सकते हैं और आपकी सभी समस्याओं को हल कर सकते हैं।

होली पर सूर्य को मजबूत करने के लिए रंग (Holi Per Surya Ko Majboot Karne Ke Liye Rang)

यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह पीड़ित है तो आप होलिका दहन के दिन सबसे पहले नारंगी रंग होलिका दहन की अग्नि में अर्पित करें और उसके बाद प्रार्थना करें कि आपको सूर्य ग्रह से मिलने वाली सभी समस्याओं से जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाए। इसके बाद जब रंगों के द्वारा होली खेली जाए तो उस दिन आप विशेष रूप से नारंगी रंग का ही प्रयोग करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही सूर्य ग्रह के शुभफलों की प्राप्ति होने लगेगी।

Also Read : Holi 2020 Date And Time : होली 2020 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा

होली पर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए रंग (Holi Per Chandrama Ko Majboot Karne Ke Liye Rang)

सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी को दर्शाता है। इस रंग के प्रयोग से चंद्र देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा खराब है या आपको चंद्रमा की वजह से किसी पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है तो आपको होलिका दहन के दिन होलिका को पहले सफेद रंग अर्पित करके उनसे प्रार्थना करनी चाहिए और होली के दिन सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए ऐसा करने से आपको जल्द ही चंद्रमा के शुभफल प्राप्त होने लगेंगे।


होली पर मंगल को मजबूत करने के लिए रंग (Holi Per Mangal Ko Majboot Karne Ke Liye Rang)

मंगल वीरता और पराक्रम का स्वामी माना जाता है। यदि आपकी कुंडली में मंगल खराब स्थिति में है या फिर आपको मंगल के खराब फलों की प्राप्ति हो रही है तो आप होलिका पूजन करते समय होलिका (Holika) पर लाल रंग अवश्य डालें और उसी लाल रंग से अगले दिन होली जरूर खेले। आपके सिर्फ ऐसा करने मात्र से ही आपको मंगल ग्रह के शुभ परिणामों की प्राप्ति होने लगेगी और आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी।

होली पर बुध को मजबूत करने के लिए रंग (Holi Per Budh Ko Majboot Karne Ke Liye Rang)

हरा रंग बुध का प्रतिनिधित्व करता है। बुध को नवग्रहों में राजकुमार की संज्ञा दी गई है। बुध को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। यदि आपकी कुंडली में बुध खराब है या फिर आपको बुध की वजह से परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है तो आपको होली (Holi) के दिन हरे रंग का प्रयोग अधिक करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं

होली पर गुरु को मजबूत करने के लिए रंग (Holi Per Guru Ko Majboot Karne Ke Liye Rang)

गुरु पीले रंग का प्रतिनिधित्व करता है। पीला रंग ज्ञान,अंहिसा और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह रंग आध्यात्मिक तेज को तो निखारता ही है।इसके साथ ही आपको गुरु ग्रह के शुभफल भी प्राप्त कराता है। यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है तो आप होलिका पूजन के समय होलिका पर पीला रंग अवश्य अर्पित करें और उसके बाद अगले दिन पीले रंग का प्रयोग अवश्य करें । ऐसा करने से आपको जल्द ही गुरु ग्रह के शुभफलों की प्राप्ति हो जाएगी।

होली पर शुक्र को मजबूत करने के लिए रंग (Holi Per Shukra Ko Majboot Karne Ke Liye Rang)

होलिका पूजन के समय आपको हल्के नीले या फिर आसमानी रंग होलिका पर अवश्य अर्पित करना चाहिए। इसके बाद आपको अगले दिन इन्हीं रंगों से होली अवश्य खेलनी चाहिए। यदि आप इन रंगों का प्रयोग होली खेलने वाले दिन करते हैं तो आपको जल्द ही शुक्र ग्रह के शुभफलों की प्राप्ति होने लगेगी और आपके जीवन में सभी प्रकार की भौतिक सुख सुविधाओं का वास बहुत ही जल्द होने लगेगा।


होली पर शनि को मजबूत करने के लिए रंग (Holi Per Shani Ko Majboot Karne Ke Liye Rang)

होली पर शनि पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए आपको नीले रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस रंग का प्रयोग करने से शनि देव की कृपा बराबर बनी रहती है। आपको होलिका दहन के दिन पहले नीले रंग से होलिका की पूजा करनी चाहिए और यह प्रार्थना करनी चाहिए कि आपको शनि की पीड़ा से जल्द से जल्द मुक्ति मिल जाए और साथ ही आपको शनिदेव की कृपा भी प्राप्त हुए। इसके बाद होली के दिन नीले रंग का विशेष तौर पर प्रयोग करें।

Also Read : Holi Festival 2020 : होली पर राशि के अनुसार लगाया रंग तो सकते हैं मालामाल

होली पर राहु को मजबूत करने के लिए रंग (Holi Per Rahu Ko Majboot Karne Ke Liye Rang)

राहु को एक छाया ग्रह माना जाता है। लेकिन राहु के खराब होने पर विभिन्न प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होती है। यदि आपकी कुंडली में भी राहु ग्रह पीड़ित है या फिर आपको राहु की वजह से बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको होलिका पूजन के समय भूरा रंग होलिका पर अर्पित करने के बाद उसी रंग से होली खेलनी चाहिए आपके ऐसा करने से आपका राहु ग्रह शांत हो जाएगा और आपको इसके अच्छे फल प्राप्त होने लगेंगे।

होली पर केतु को मजबूत करने के लिए रंग (Holi Per Ketu Ko Majboot Karne Ke Liye Rang)

केतु ग्रह को मंगल की तरह ही फल देने वाला है। राहु की तरह ही केतु को एक छाया ग्रह माना जाता है। यह ग्रह मोक्ष का कारक माना जाता है। यदि आपको भी केतु की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको होलिका पूजन के समय लाल रंग होलिका पर अर्पित करें और इसके बाद इसी रंग का प्रयोग होली खेलने के लिए करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको केतु ग्रह के शुभफलों की प्राप्ति होने लगेगी।

Tags

Next Story