Holi Festival 2020: होली के दिन शीघ्र विवाह के लिए अपनाएं ये 10 अचूक तरीके, नहीं आएगी शादी में कोई बाधा

Holi Festival 2020 : होली का पर्व (Holi Festival) साल 2020 में 10 मार्च 2020 को मनाया जाएगा। लेकिन उससे एक दिन पहले होलिका दहन के समय कुछ उपाय करके आपने विवाह में आ रही सभी प्रकार की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। होलिका पूजन और होलिका दहन 9 मार्च 2020 (Holika Dahan 9 March 2020) को किया जाएगा तो चलिए जानते हैं होली के दिन शीघ्र विवाह के उपाय...
होली पर शीघ्र विवाह के उपाय ( Holi Per Shighra Vivah ke Upay)
1. होलिका दहन वाले दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव के मंदिर जाएं और एक साबूत पान के ऊपर,साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ को शिवलिंग पर अर्पित करें और भगवान शिव से योग्य जीवनसाथी की प्रार्थना करें और पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करने से आपको एक योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति अवश्य ही हो जाएगी।
2. होली के दिन रात को 12 बजे के बाद पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध देशी घी का दीपक जलाएं और हाथ में सफेद तिल लेकर पीपल की सात परिक्रमा करते हुए तिल छोड़ते रहें। इसके बाद पीपल को छू कर प्रणाम करें और पीछे मुड़े बिना अपने बिना अपने घर आ जाएं। ऐसा करने से भी आपके विवाह के जल्दी योग बन जाएंगे।
3. यदि आपका विवाह बार- बार पक्का होकर टूट जाता है तो आप होली के दिन काले कपड़े में 5 या 7 काली हल्दी को बांधकर 7 बार अपने ऊपर से उतार कर मन ही मन में योग्य जीवनसाथी के लिए प्रार्थना करते हुए होली की अग्नि में डाल दें। इस उपाय के बारे में किसी से चर्चा ने करें। ऐसा करने से शीघ्र ही विवाह होने की संभावना बढ़ जाती है।
Also Read : Holi 2020 Date And Time : होली 2020 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा
4. होली के दिन से शुरू करके प्रतिदिन हनुमान जी को पांच लाल पुष्प चढ़ाएं, पुष्प चढ़ाते समय मन ही मन में योग्य जीवनसाथी के लिए प्रार्थना करें फिर प्रणाम करके वापस आ जाएं। यह प्रयोग लगातार 21 दिन तक करें। इससे जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।
5.होलिका दहन के दिन जौ के आटे में काले तिल एंव सरसो का तेल मिलाकर मोटी रोटी बनांए और उसे अपने ऊपर से सात बार उतारकर भैंस को खिला दें और मन ही मन योग्य जीवनसाथी के लिए प्रार्थना करें। आपके ऐसा करने से आपको जल्द ही योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति हो जाएगी।
6.यदि कोई पुरूष विवाह के योग है और उसका विवाह नहीं हो पा रहा तो वह होली के दिन बजंरग बाण का पाठ करे और इस पाठ को लगातार 40 दिनों तक करें। ऐसा करने से उसका विवाह शीघ्र ही जाएगा।
7. अगर कोई स्त्री विवाह के योग है और वह सर्व गुण संपन्न भी है लेकिन फिर उसका विवाह नहीं हो पा रहा तो उसे होली के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। ऐसा लगातार 40 दिनों तक करें आपके ऐसा करने से जल्द ही आपके विवाह के योग बनने लगेंगे।
8. होली की रात को सरसों के तेल का चौ मुखी दीपक जलाकर पूजा करें और भगवान से जल्दी विवाह के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके विवाह में आ रही सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।
Also Read : Holi 2020 Festival : होली की राख भी बना सकती है आपको मालामाल, बस अपनाएं ये अचूक टोटके
9. यदि आप अपने विवाह के लिए प्रयास करते करते थक गए हैं तो आप होलिका दहन वाले स्थान पर जाकर नारियल, पान और सुपारी अर्पित करें और इसके बाद अपने घर आ जाएं। लेकिन उपाय के बारे में किसी को भी न बताएं।
10. होलिका दहने के दिन होलिका में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाएं। इसके बाद होली की 3 परिक्रमा करें और होलिका दहन के समय सूखा नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से ग्रहों के कारण विवाह में आ रही सभी प्रकार की परेशानी समाप्त हो जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS