Holi Festival 2020 : होली पर राशि के अनुसार लगाया रंग तो सकते हैं मालामाल

होली 2020 मेष राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Aries)
मेष राशि के जातको को होली के दिन लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। लाल रंग को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यदि आप इस रंग से होली खेलते हैं आपको जीवन में सदैव उत्साह बना रहेगा। इसके साथ ही आप पीले और गुलाबी रंग से भी होली खेल संकते हैं
होली 2020 वृषभ राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Taurus)
होली के दिन वृषभ राशि के जातको को हल्के नीले रंग के रंगों से होली अवश्य खेलनी चाहिए। इसके साथ ही आप आसमानी रंग का भी इस दिन प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप होली के दिन इन रंगों का प्रयोग करते हैं तो आपके जीवन में शांति और प्रेम बढ़ेगा।
होली 2020 मिथुन राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Gemini)
मिथुन राशि के जातको को होली के दिन हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो इस दिन हल्के नीले रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। यदि आप होली के दिन इन रंगों का प्रयोग करते हैं तो आपके जीवन में समृद्धि का वास तो होगा ही साथ ही आपके जीवन मेंं शांति भी आएगी।
होली 2020 कर्क राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Cancer)
कर्क राशि के जातको को होली के दिन सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही आप इस दिन हल्के पीले रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको मानसिक शांति तो प्राप्त होगी ही इसके साथ ही आपको जीवन में कई और सुखों की प्राप्ति भी होगी।
होली 2020 सिंह राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Leo)
सिंह राशि के जातको को होली के दिन नारंगी रंग का अधिक प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही आप इस दिन लाल और पीले रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। यदि सिंह राशि के जातक इन रंगों का प्रयोग करते हैं तो इनके जीवन में प्रगति के मार्ग खुलेंगे।
होली 2020 कन्या राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Virgo)
होली के दिन कन्या राशि के जातको को हरे रंग से होली अवश्य खेलनी चाहिए। इसके साथ ही आप इस दिन आसमानी रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप इन रंगो का प्रयोग होली के दिन करते हैं तो आपको जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे।
होली 2020 तुला राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Libra)
तुला राशि के जातको को होली के दिन बैंगनी रंग के साथ होली खेलनी चाहिए। इसके साथ ही आप इस दिन नीले रंग और सफेद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यदि आप इन रंगों का प्रयोग होली के दिन करते हैं तो इनके जीवन में खुशियां और भी ज्यादा बढ़ेंगी।
होली 2020 वृश्चिक राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Scorpio)
होली के दिन वृश्चिक राशि के जातको को लाल और मरून रंग का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही आप इस दिन पीले रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। यदि आप इन रंगों का प्रयोग होली के दिन करते हैं तो आपके जीवन में प्रेम और भी अधिक बढ़ेगा।
होली 2020 धनु राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Sagittarius)
धनु राशि के जातको को होली के दिन पीले रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही आप इस दिन नारंगी रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। यदि आप इन रंगों का प्रयोग होली के दिन करते हैं तो आपके जीवन में शुभता और भी अधिक बढ़ेगी।
होली 2020 मकर राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Capricorn)
होली के दिन मकर राशि के जातको को होली के दिन आसमानी रंग से होली खेलनी चाहिए। इसके साथ ही मकर राशि के जातको बैंगनी और हल्के नीले रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। यदि आप इन रंगों का प्रयोग करेंगे तो आपके सुखों में और भी ज्यादा वृद्धि होगी।
होली 2020 कुंभ राशि राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Aquarius)
कुंभ राशि के जातको को होली के दिन भूरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप नीले रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको अपने जीवन में सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
होली 2020 मीन राशि राशि के लिए रंग (Holi 2020 Colour For Pisces)
होली के दिन मीन राशि के जातको को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। आप चाहें तो इस दिन लाल रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप इन रंगों का प्रयोग होली के दिन करते हैं तो आपके सभी शुभ काम आसानी से बनने लगेंगे और आपकी शुभ कामों में आने वाली रूकावटें भी समाप्त हो जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS