Kajari Teej 2019 : कजरी तीज व्रत उद्यापन विधि

Kajari Teej 2019 कजरी तीज का व्रत करने के बाद उसका उद्यापन करना बहुत आवश्यक है। क्योंकि किसी भी व्रत का उद्यापन किए बिना उसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। कजरी तीज का व्रत (Kajari Teej Fast) सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए करती हैं। इसके अलावा कुंवारी कन्याएं इस व्रत को अच्छा और सुयोग्य वर प्राप्त करने के लिए करती है। कजरी तीज (Kajari Teej) का व्रत इस साल 2019 में 18 अगस्त 2019 के दिन रखा जाएगा। कजरी तीज का व्रत भी हरियाली तीज और करवा चौथ की तरह ही निर्जल रहकर किया जाता है। तो आइए जानते हैं कजरी तीज व्रत उद्यापन विधि के बारें में....
कजरी तीज व्रत उद्यापन विधि (Kajari Teej Udyapan Vidhi)
1. कजरी तीज के दिन चार सातु के पिंडे बनांए। इनमें से एक पिंड सास का, दुसरा मंदिर का, तीसरा पति का चौथा पिंड खुद का बनाएं।
2.इसके अलावा सवा पाव -सवा पाव सातु के सत्रह पिंडे बनाएं। इनमें से 16 पिंडे सुहागनों के लिए और एक सांख्या के लिए रखें।
3.इसके बाद इन सभी सत्रह पिंडों को प्लेटों में रखें और इन पर कुमकुम से टीका करें और लच्छा, सुपारी, एक सिक्का, गिट लगाएं।
4.इसके बाद ये सभी प्लेटें 16 सुहागनो को दे दें। सुहागनों को पिंडों की प्लेटें देने के बाद एक प्लेट में बड़ा सा पिंड रखकर उसमें श्रृंगार की सभी वस्तुएं रखें और अपनी श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा रखकर अपनी सास के पैर छुकर उन्हें दे दें।
5.अगर आपके घर में आपकी सास नहीं हैं तो आप अपनी नंद या किसी बुजुर्ग स्त्री को भी ये प्लेट दे सकती हैं। इसके बाद सभी 16 सुहागनों को सातु दे दें।
6. इसमें जो आपने एक पिंडा मंदिर के लिए बनाया था उसे मंदिर में दान कर दें।
7. दूसरा पिंडा पति को दे दें और एक पिंडा खुद रख लें।
8. इसके बाद अपने घर के किसी लड़के जैसे देवर, भांजे, भतीजे आदि को एक तौलिया, वस्त्र और सातु वाली प्लेट कुछ दक्षिणा के साथ दे दें।
9. लेकिन ये सातु वाली प्लेट अपने सगे भाई को बिल्कुल भी न दें।
10. इसके बाद तीज माता का आर्शीवाद लें और जानें- अनजानें हुई भूल की क्षमा मांगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS