Kalashtami 2019 : कालाष्टमी के 10 टोटके, कालभैरव करेंगे जीवन के सभी कष्ट दूर

kalashtami 2019 : कालाष्टमी कब है (kalashtami kab Hai) अगर आप यह नही जानते कि यह तिथि कब है तो आज यह हम आपको बतायेंगे की कालाष्टमी कब मनाई जाएगी,यह पर्व इस बार 26 अप्रैल 2019 को मनाया जाएगा और इस दिन अगर आप कुछ टोटक आजमाते हैं तो आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे कालाष्टमी प्रत्येक माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी कालभैरव अष्टमी (kaal bhairav ashtami) की तिथि पर भगवान भैरव (Bhairava) की विशेष रूप से साधना आराधना की जाती है। तंत्र-मंत्र के साधकों के अनुसार भगवान भैरव को परम शक्तिशाली रुद्र बताया गया है। इन्हें देवाधिदेव भगवान शिव का अवतार माना गया है। भगवान भैरव कि साधना करने वाले भक्त पर किसी भी प्रकार की उपरी बाधा, भूत-प्रेत, जादू-टोने आदि का खतरा नहीं रहता है और किसी भी बूरी नकारात्मक शक्ति का प्रभाव नही पड़ेगा।
कालभैरव के टोटके
1. मनोवांछित फल पाने का टोटका
इस दिन अगर आप भगवान भैरव को नींबू की माला या सिर्फ 5 नींबू चढ़ाते हैं तो आपको मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस उपाय से आप जीवन में अपार धन, यश और सफलता प्राप्त होती है।
2.धन वृद्धि का टोटका
काल भैरव जयंती पर भैरव नाथ के मंदिर में चढ़ावा देना लाभकारी होता है। इसमें सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा 11 रुपए, सवा सौ ग्राम काले उड़द, सवा मीटर काले कपड़े में एक पोटली मंदिर में दान कर देना चाहिए। इस टोटके से भैरव की विशेष कृपा मिलती है।
3.वैवाहिक सुख प्राप्ति का टोटका
काल भैरव जयंती के दिन भैरव मंदिर में चंदन, गुलाब चढ़ाएं। इसके साथ ही खुशबूदार 33 अगरबत्तियां भी मंदिर में जलाएं इससे अवश्य लाभ मिलेगा।
4.दुश्मनों से छुटकारा पाने का टोटका
काल भैरव जयंति पर किसी सूनसान भैरव मंदिर में जाएं। फिर अगली सुबह सिंदूर, तेल, नारियल, पुए और जलेबी के साथ भैरव नाथ का पूजन करें।
5.सुख-समृद्धि का टोटका
काल भैरव की कृपा के लिए 5 से 7 साल तक के लड़कों को चने-चिरौंजी, तेल, नारियल जलेबी का प्रसाद बांटे। इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
6. रोग से मुक्ति का टोटका
काल भैरव जयंती के दिन भैरो मंदिर में सवा किलो जलेबी का प्रसाद अवश्य चढ़ाएं। चाहे तो इसी में से जलेबी कुत्तों को भी दें अवश्य लाभ होगा।
7.काम में सफलता प्राप्ति का टोटका
काल भारव जयंति पर भैरव बाबा को पीले रंग का ध्वज चढ़ा दें। इस टोटके से आर प्रत्येक काम में सफलता प्राप्त होगी।
8.शनि का शांत करने का टोटका
कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। यदि काला कुत्ता उपलब्ध न हो तो किसी भी कुत्ते को खिलाकर यह उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से न सिर्फ भगवान भैरव बल्कि शनिदेव की भी कृपा बरसेगी।
9.सिद्धि प्राप्ति का टोटका
काल भैरव जी को प्रसन्न करने के लिए, उनकी कृपा पाने के लिए कालाष्टमी के दिन से भगावान भैरव की प्रतिमा के आगे सरसो के तेल का दीपक जलाएं और श्रीकालभैरवाष्टकम् का पाठ करें। मनोकामना पूर्ण होने तक प्रतिदिन इस उपाय को भक्ति भाव के साथ करें।
10.व्यापार वृद्धि का टोटका
किसी मंदिर के बाहर कोढ़ी, भिखारी को मदिरा दान करने से लाभ मिलता है। याद रखें भैरव नाथ को मदिरा प्रिय है और उन्हें इसका भोग भी लगाया जाता है। इसलिए कालष्टमी पर मदिरा दान करें और लाभ देखें।
काल भैरव और कुत्तों का संबंध
काले रंग के अंदर ही सभी रंग छिपे हुए हैं। काला रंग सभी रंगों में एक अलग ही पहचान रखता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार भी जो व्यक्ति या जीव काले रंग का होता है। उसका दिल बहुत ही बड़ा होता है। लेकिन कुत्ते के अंदर इसके अलावा भी कई गुण पाए जाते हैं। कुत्ता हमेशा ही सचेत रहता है। वह अपने आस-पास होने वाली घटनाओं को तुंरत पहचान लेता है। कुत्ते का सबसे बड़ा गुण यही होता है कि वह अपने मालिक के प्रति वफादार होता है और किसी भी परिस्थिति में अपने मालिक का साथ नहीं छोड़ता। कुत्ते की सूंघने की शक्ति भी और सभी जीवों से अधिक होती है। इसलिए काले कुत्ते को ही भगवान काल भैरव ने अपने वाहन के रूप में चुना
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS