Kartik Purnima 2019 Niyam : कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें क्या न करें

Kartik Purnima 2019 Niyam : कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें क्या न करें
X
Kartik Purnima 2019 Niyam कार्तिक पूर्णिमा 2019 में 12 नवंबर 2019 को है, कार्तिक पूणिमा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए यदि आप यह नहीं जानते तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या न करें...

Kartik Purnima 2019 Niyam / Kartik Purnima 2019 कार्तिक पूर्णिमा को हिंदू धर्म में अति विशेष माना जाता है। इस दिन स्नान और दान को विशेष महत्व दिया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ नियमों (Kartik Purnima Ke Niyam) का पालन करने से आप इसका पूर्ण लाभ प्राप्त करते हैं। इस दिन आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन से काम आपको करने चाहिए और कौन से काम आपको नहीं करने चाहिए तो आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन क्या करें और क्या न करें


कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें (Kartik Purnima Per Kya Kare)

1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। यदि आप गंगा स्नान करने नहीं जा सकते तो आप घर में ही थोड़ा सा गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें।

2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपको गाय का दान, दूध का दान, केले का दान, खजूर का दान, अमरूद का दान, चावल का दान, तिल और आवंले का दान अवश्य करना चाहिए।

3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्राह्मण, बहन और बुआ को अपनी श्रद्धा के अनुसार वस्त्र और दक्षिणा अवश्य दें।

4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के समय जल में कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।

5. कार्तिक पूर्णिमा के दिन जल में दूध, शहद मिलाकर पीपल के वृक्ष पर अवश्य चढ़ाना चाहिए और दीपक भी जलाना चाहिए। क्योंकि इस दिन पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

6. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा अवश्य सुने।

7. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम का तोरण अवश्य बांधे और द्वार पर रंगोली भी अवश्य बनाएं।

8. कार्तिक पूर्णिमा के दिन अगर आपके घर पर कोई भिखारी आ जाए तो उसे भोजन अवश्य कराएं।

9. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान को विशेष माना जाता है। इसलिए इस दिन किसी पवित्र नदी, तालाब आदि में दीप अवश्य जलाएं। ऐसा करने से आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होगी।

10. कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन अवश्य करें और तुलसी के पौधे के नीचे दीपक अवश्य जलाएं।


कार्तिक पूर्णिमा पर क्या न करें (Kartik Purnima Per Kya Na Kare)

1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन का प्रयोग न करें। क्योंकि इस पूर्णिमा को अति विशेष माना जाता है।

2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन शारीरीक संबंध न बनाएं। यदि आप ऐसा करेंगे तो आपको चंद्रमा के दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ेगा।

3. कार्तिक पूर्णिमा पर घर में किसी भी प्रकार का झगड़ा नहीं करना चाहिए।

4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन मदिरा का सेवन बिल्कुल भी न करें। क्योंकि मदिरा मनुष्य को अंहकार की और ले जाती है।

5. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीब और असहाय लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए।

6.कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी जानवर को न तो सताएं और न हीं मारें। क्योंकि ऐसा करने से आप इस दिन पाप के भागीदार बनते हैं।

7. कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी भी बुजु्र्ग का अपमान बिल्कुल भी न करें। क्योंकि इस दिन देवता किसी भी रूप में आपके पास आ सकते हैं।

8.कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे को न तो उखाडे़ं और न हीं तुलसी के पत्तों को तोड़ें।

9. कार्तिक पूर्णिमा के दिन उड़द, मसूर, करेला, बैंगन और हरी सब्जियां का सेवन नहीं करना चाहिए।

10. कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी भी देवी या देवता का बिल्कुल भी अपमान न करें। नहीं तो आपको उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story