Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर 70 साल बाद बना ये शुभ संयोग, चंद्रमा भी होगा अपनी उच्च राशि में

Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर 70 साल बाद बना ये शुभ संयोग, चंद्रमा भी होगा अपनी उच्च राशि में
X
Karwa Chauth 2019 Auspicious Timing / करवा चौथ 2019 शुभ संयोग : करवा चौथ पर इस साल बेहद ही शुभ संयोग बन रहे है, करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा की जाती है और चंद्रमा इस बार अपनी उच्च राशि वृषभ में है, आइए जानते हैं इसके अलावा करवा चौथ पर और कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं।

Karwa Chauth 2019 करवा चौथ पर इस साल 2019 में बेहद ही शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसकी वजह से यह करवा चौथ (Karwa Chauth) बेहद ही खास बन गया है। अगर कोई भी सुहागन महिला इन संयोगों में करवा चौथ की पूजा (Karwa Chauth Puja) करती है तो न केवल उसके पति की उम्र लंबी होगी बल्कि उसका दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। यह योग आज से 70 साल पहले बना था। जिसके बाद यह योग इस साल 2019 में बन रहा है। तो आइए जानते हैं करवा चौथ पर बनने वाले शुभ संयोग


इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth 2019 Date : करवा चौथ कब है, शुभ मुहूर्त, महत्व, करवा चौथ व्रत विधि, करवा चौथ कथा और चौथ माता की आरती

करवा चौथ 2019 में 17 अक्टूबर को है और करवा चौथ 2019 शुभ मुहूर्त की बात करें तो करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक (17 अक्टूबर 2019) तक रहेगा, यानी पूजा की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट तक रहेगी।

चंद्र दर्शन- रात 8 बजकर 12 मिनट (17 अक्टूबर 2019)

चतुर्थी तिथि प्रारंभ- सुबह 4 बजकर 49 मिनट से (17 अक्टूबर 2019)

चतुर्थी तिथि समाप्त- अगले दिन सुबह 4 बजकर 58 मिनट तक (18 अक्टूबर 2019)


करवा चौथ पर 70 साल बाद बनने वाला शुभ संयोग (Karwa Chauth Per 70 Saal Baad Banne Wala Subh Sanyog)

चंद्रमा - रोहिणी नक्षत्र

योग- मंगल

गोधूलि मुहूर्त- शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 02 मिनट तक

सायाह्न सन्ध्या- शाम 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट तक

करवा चौथ के दिन बहुत ही मंगलकारी योग बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा अपनी 27 पत्नियों में से सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के नक्षत्र में है। इसलिए यह योग सुहागन स्त्रियों के लिए विशेष फलदायी होगा। इसके अलावा इस दिन मार्कण्डय और सत्यभामा योग भी बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा योग तब बना था। जब भगवान श्री कृष्ण और सत्यभामा का मिलन हुआ था। इसलिए इस योग को सबसे शुभ योग माना जाता है। इस योग में करवा चौथ की पूजा करने से पति और पत्नी के बीच में अटूट प्रेम कायम होगा और उनका दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।


इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ के दिन अगर पति घर से दूर तो ऐसे रखें व्रत

करवा चौथ के दिन ग्रहों की स्थिति (Karwa Chauth Ke Din Graho Ki Stithi)

करवा चौथ के दिन चंद्रमा वृषभ रहेगा जो उसकी उच्च राशि है। सूर्य और मंगल कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, शनि और केतु धनु राशि में, गुरु वृश्चिक राशि में और राहु मिथुन में रहेगा। जिसके अनुसार अधिकतर ग्रह अपनी मित्र राशि में है। जिसकी वजह से करवा चौथ का यह दिन काफी खास बन जाता है और सुहागन स्त्रियों के लिए इस ग्रह संयोग में पूजा करना भी शुभफलदायक है। इसलिए सुहागन स्त्रियों को इस समय में पूजा अवश्य करनी चाहिए। जिससे उनके पति की उम्र लंबी हो सके और उनका दांपत्य जीवन सुखमय रहे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story