Karwa Chauth 2019 : जानिए कुंवारी लड़कियां करवा चौथ का व्रत कैसे रखें

Karwa Chauth 2019 : जानिए कुंवारी लड़कियां करवा चौथ का व्रत कैसे रखें
X
Karwa Chauth 2019 करवा चौथ का व्रत कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं, लेकिन करवा चौथ व्रत व्रत के नियम को ध्यान में रख कर, जैसे कुंवारी लड़की जिसने करवा चौथ का व्रत रखा हो वो चंद्रमा को अर्घ्य नहीं दे सकती, बल्कि तारों को अर्घ्य देकर करवा चौथ का व्रत खोल सकती हैं।

Karwa Chauth 2019 करवा चौथ का व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। वहीं दूसरी ओर इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी सुयोग्य वर पाने के लिए कर सकती हैं। लेकिन कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth Vrat) के कुछ नियम भी बताएं गए हैं। अगर कुंवारी लड़कियां करवा चौथ पर इन नियमों (Karwa Chauth Ke Niyam) का पालन करती हैं तो निश्चित ही उन्हें किसी सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी। इसलिए कुंवारी लड़किओं को इस व्रत में इन नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए तो आइए जानते हैं कैसे रखें कुंवारी लड़कियां करवा चौथ का व्रत


कुंवारी कन्याओं के लिए करवा चौथ व्रत के नियम (Kunwari Kanyao Ke Liye Karwa Chauth Vrat Ke Niyam)

1. कुंवारी लड़किओं को करवा चौथ के दिन निर्जल व्रत नहीं रखना चाहिए। लेकिन वह निराहार व्रत रख सकती हैं।

2. इस दिन कुंवारी लड़किओं को किसी सुहागन की बची हुई मेंहदी को अपने हाथ पर अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।

3.करवा चौथ के दिन कुंवारी लड़किओं को किसी भी प्रकार का श्रृंगार नहीं करना चाहिए। उन्हें यह व्रत पूर्ण रूप से सादगी के साथ रखना चाहिए।

4. करवा चौथ के दिन कुंवारी लड़किओं को भगवान शिव और माता गौरी की पूजा अवश्य करनी चाहिए और करवा पूजना चाहिए।

5.इस दिन कुंवारी लड़किओं को चंद्रमा को अर्ध्य नहीं देना चाहिए बल्कि तारों को अर्ध्य देकर अपना व्रत खोलना चाहिए।


6.करवा चौथ के दिन कुंवारी लड़किओं को भगवान शिव और माता पार्वती को मीठे का भोग लगाना चाहिए और स्वंय भी उन्हें मीठे से ही व्रत खोलना चाहिए।

7.इस दिन कुंवारी लड़किओं को किसी को भी सुहाग का समान नहीं देना चाहिए। क्योंकि कुंवारी होने की वजह से उन्हें भी सरगी नहीं मिलती।

8. इस दिन कुंवारी लड़किओं को पूजन के लिए भी छलनी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

9. करवा चौथ के दिन किसी भी कुंवारी लड़किओं को सुहागन स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए और न ही किसी को अपशब्द कहने चाहिए।

10. करवा चौथ के दिन कुंवारी लड़किओं को किसी भी रूप में सुहाग का समान घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story