Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर क्या करें और क्या न करें

Karwa Chauth 2019 करवा चौथ का व्रत महिलाओं के विशेष होता है। अगर आप करवा चौथ (Karwa Chauth) पर यह जानती कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। करवा चौथ का पर्व सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को सुयोग्य वर पाने के लिए करती हैं। इस दिन सुहागन स्त्रियां चंद्रमा की पूजा (Chandrma Pujan) करती हैं तो वहीं कुंवारी लड़कियां इस दिन तारों को अर्घ्य देकर पूजा करती हैं तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर क्या करें और क्या न करें
इसे भी पढें : Karva Chauth 2019 Date : करवा चौथ कब है, शुभ मुहूर्त, महत्व, व्रत विधि, करवा चौथ कथा और चौथ माता की आरती
इसे भी पढें : Karwa Chauth 2019 Upay : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय
करवा चौथ पर क्या करें (Karwa Chauth Per Kya Kare)
1.करवा चौथ के दिन लाल या पीले रंग के वस्त्र ही पहनें। क्योंकि लाल और पीले रंग को अति शुभ माना जाता है। अगर हो सके तो इस दिन अपनी शादी का लाल जोड़ा ही पहनें।
2.करवा चौथ की कथा का पूजा के बराबर ही महत्व होता है। इसलिए करवा चौथ का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए करवा चौथ की कथा को एकाग्रचित होकर सुनें।
3.करवा चौथ के दिन सास को अपनी बहु को सरगी अवश्य देना चाहिए। इस दिन सास अपनी नई बहु को कुछ कपड़े, श्रृंगार और मिठाईयां देती है। इस दिन बहु सास के द्वारा दी गई मिठाई को खाकर ही अपना व्रत खोलती है।
4. करवा चौथ के दिन सुबह सबसे पहले पति के पैर अवश्य छुएं। ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।
5. इस दिन अपने पति की नजर अवश्य उतारें। अगर आप इस दिन ऐसा करती हैं तो आपके पति की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।
6. करवा चौथ के दिन पति जिस प्रकार अपनी पति को सभी कपड़े, जेवर आदि दिलाते हैं। उसी प्रकार पत्नी को भी अपने पति को उपहार स्वरूप कुछ अवश्य देना चाहिए। ऐसा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होगी।
7.करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर चांद के सामने एक दीपक अपने पति के नाम का रखें। इसके बाद अपने पति के हाथ से पानी पिएं और उन्हें भी पानी पिलाएं और पहला खाने का कौर अपने पति को खिलाएं फिर उनके हाथ से कुछ खांए।
8.करवा चौथ वाले दिन सुहागन महिलाओं को मंगलसूत्र अवश्य पहनना चाहिए और उस पर हल्दी भी अवश्य लगानी चाहिए। क्योंकि हल्दी बहुत ही शुभ मानी जाती है। जो मंगलसूत्र पर लगने से आपको अखंड सुहाग का वरदान देती है।
9. करवा चौथ के दिन घर में पका भोजन ही बनाएं जैसे पूरी, मीठे पुए आदि। इस दिन कच्चा भोजन बिल्कुल भी न बनांए। क्योंकि माता को भोग पके हुए भोजन से लगता है।
10. करवा चौथ के दिन घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छुकर उनका आर्शीवाद अवश्य लें। इस दिन अपनी सास का विशेष तौर पर आर्शीवाद लें। क्योंकि उनके आर्शीवाद के बिना आपका करवा चौथ का व्रत अधूरा ही है।
करवा चौथ पर क्या न करें (Karwa Chauth Per Kya Na Kare)
1. करवा चौथ के दिन सफेद या काले रंग के वस्त्र न पहनें। क्योंकि सफेद और काले रंग को करवा चौथ के दिन धारण नहीं किया जाता।
2. करवा चौथ के दिन अगर कोई घर का कोई सदस्य सो रहा है तो उसे बिल्कुल भी उठाए। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन किसी को सोते से उठाना अशुभ माना गया है।
3. करवा चौथ की कथा सुनने के बाद कीर्तन अवश्य करें। इस दिन किसी की चुगली, निदां या किसी को अपशब्द न कहें।
4. करवा चौथ के दिन कैंची का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। क्योंकि इस दिन कैंची चलाना अशुभ माना जाता है।
5.करवा चौथ के दिन मां, सास, किसी बड़े बुजुर्ग का अपमान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि व्रत के दिन ऐसा करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता और न हीं बड़ो का आर्शीवाद भी प्राप्त नहीं होता।
6. करवा चौथ के दिन सुहाग के समान को घर से बाहर न फेंके क्योंकि करवा चौथ के दिन इन सभी चीजों का अत्याधिक महत्व होता है।
7. करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिला को सोना नहीं चाहिए। क्योंकि व्रत में सोने को अशुभ माना जाता है।
8. करवा चौथ के दिन पति से न झगड़े अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको करवा चौथ के व्रत फल नहीं मिलेगा और आप पाप की भागीदार बनेंगी।
9. करवा चौथ के दिन अपने पति की सभी आज्ञा का पालन करें। क्योंकि इस दिन पति की आज्ञा को मानना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।
10.करवा चौथ के दिन श्रृंगार का समान किसी को भी न तो दान में दे और न ही किसी से दान में लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS