Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर पत्नि को राशि के अनुसार दे यें गिफ्ट, दापंत्य जीवन में मधूरता के साथ एक- दूसरे के प्रति बढ़ेगा प्रेम

Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर पत्नि को राशि के अनुसार दे यें गिफ्ट, दापंत्य जीवन में मधूरता के साथ एक- दूसरे के प्रति बढ़ेगा प्रेम
X
Karwa Chauth 2019 Gifts करवा चौथ इस साल 2019 में 17 अक्टूबर 2019 के दिन मनाया जाएगा, इस दिन यदि मिथुन राशि की पत्नियों को उनके पति हरे रंग के वस्र और पन्ने से बनी कोई चीज उपहार में देते हैं तो उनके दांपत्य जीवन में अत्याधिक मधूरता आएगी।

Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ का पर्व (Karwa Chauth Festival) पति और पत्नि के प्रेम का त्योहार माना जाता है। इस दिन पत्नि सारा दिन अपने पति भूखे रहकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। इसलिए पति का भी फर्ज बनता है कि इस दिन अपनी पत्नी को उपहार स्वरूप कुछ दें। लेकिन करवा चौथ (Karwa Chauth) यदि पति अपनी पत्नि को राशि के अनुसार उपहार देते हैं तो ने केवल उनके दांपत्य जीवन में मधूरता आएगी। बल्कि उनका एक- दूसरे के प्रति प्रेम भी बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें : Karva Chauth 2019 Date : करवा चौथ कब है, शुभ मुहूर्त, महत्व, व्रत विधि, करवा चौथ कथा और चौथ माता की आरती


करवा चौथ मेष राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gift For Mesh Rahsi)

अगर आपकी पत्नी की राशि मेष है तो आप उन्हें लाल रंग के वस्त्र, मूंगे की अंगूठी , इलैक्ट्रानिक आइट्मस आदि गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पत्नी को तांबे से बनी वस्तुएं भी उपहार में दे सकते हैं। यदि आप अपनी पत्नी को करवा चौथ के दिन ये गिफ्ट देते हैंं तो आपका दापंत्य हमेशा सुखमय रहेगा।


करवा चौथ वृषभ राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts Vrish Rahsi)

वृषभ राशि की पत्नियों को उनके पति करवा चौथ के दिन चांदी या डॉयमंड से बनी कोई वस्तु, इत्र, परफ्यूम, उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा इस राशि की पत्नियों को रेशमी रंग की साड़ी भी गिफ्ट में दी जा सकती है। यदि आप करवा चौथ के दिन अपनी पत्नि को इनमें से कोई गिफ्ट देते हैं तो आप और आपकी पत्नी के बीच में प्रेम हमेशा बना रहेगा।


करवा चौथ मिथुन राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gift Mithun Rahsi)

अगर आपकी पत्नी की मिथुन राशि है तो आप उन्हें हरे रंग के वस्त्र , पन्ने से बनी कोई चीज उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पत्नी को फोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। यदि आप अपनी पत्नी को इनमें से कोई भी गिफ्ट देते हैं तो आप और आपकी पत्नि के बीच में प्रेम का रिश्ता और भी ज्यादा गहरा होगा।


करवा चौथ कर्क राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts Kark Rahsi)

कर्क राशि के पत्नियों को करवा चौथ के दिन चांदी से बनी वस्तुएं जैसे पायल, बिछिया आदि उपहार में दे। इसके अलावा इस राशि के लोग अपनी पत्नि को क्रिम कलर की साड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप और आपकी पत्नि के बीच में मानसिक स्थिरता आएगी।


करवा चौथ सिंह राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts Singh Rahsi)

अगर आपकी पत्नि की राशि सिंह है तो आप अपनी पत्नी को गोल्डन कलर की घड़ी, तांबे से बनी कोई वस्तु आदि गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पत्नी को केसरिया रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप और आपकी पत्नी के बीच में दूरियां कम होगी।


इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर क्या करें और क्या न करें

करवा चौथ कन्या राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts Kanya Rahsi)

कन्या राशि की पत्नियों को उनके पति इस दिन कहीं बाहर घूमाने के लिए ले जा सकते हैं। इसके अलावा करवा चौथ के दिन इनके पति इन्हें हरे रंग की साड़ी,चूड़ियां आदि भी गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में रोमांस जाग्रत होगा।


करवा चौथ तुला राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts Tula Rahsi)

अगर आपकी पत्नी की तुला राशि है तो आप करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी को श्रृंगार का सामान, नीले रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा इस दिन आप उन्हें कैंडल लाईट डिनर पर भी ले जा सकते हैं। ऐसा करने से आप दोनों के बीच में प्रेम में मधूरता आएगी।


करवा चौथ वृश्चिक राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gift Vrischikhik Rahsi)

करवा चौथ पर वृश्चिक राशि की पत्नियों को उनके पति गुलाबी रंग के वस्त्र, गुलाब के फूल आदि गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इस दिन आप अपनी पत्नी को तांबे से बनी कोई वस्तु भी उपहार में दे सकते हैं। करवा चौथ के दिन यदि आप पत्नि को ये गिफ्ट देते हैं तो आपका एक- दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।


करवा चौथ धनु राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts Dhanu Rahsi)

यदि आपकी पत्नि की राशि मिथुन है तो आप उन्हें सोने के आभूषण, पीले रंग के वस्त्र आदि गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें कोई सजावटी वस्तुएं भी गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा करने से आप और आपकी पत्नि का मान- सम्मान बढ़ेगा।


करवा चौथ मकर राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts Makar Rahsi)

करवा चौथ के दिन मकर राशि की पत्नियों को उनके पति हल्के नीले रंग के वस्त्र, कोई इलैक्ट्रानिक आइटम आदि गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें अपनी शादी से जुड़ी कोई वस्तु भी उपहार में दे सकते हैं। यह गिफ्ट आप और आपकी पत्नि को एक- दूसरे के और करीब ला देगा।


करवा चौथ कुंभ राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts Kumbh Rahsi)

अगर आपकी पत्नी की राशि कुंभ है तो आप उन्हें करवा चौथ के दिन चॉकलेट, बैग आदि गिफ्ट में दें। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन नीले रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से आप और आपकी पत्नि को बीच में अत्याधिक प्रेम बढ़ेगा।


करवा चौथ मीन राशि की पत्नियों के लिए गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts Meen Rahsi)

अगर आपकी पत्नी की राशि मीन है तो आप उन्हें हल्के पीले रंग की धारी वाले वस्त्र, कोई पुस्तक गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन सोने से बना कोई आभूषण भी उपहार में दे सकते हैं तो ऐसा करने से आप और आपकी पत्नी के बीच में एक दूसरे की प्रति आदर और सम्मान बढ़ेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story