Karwa Chauth 2019 : जानिए क्या करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले पानी पीया जा सकता है

Karwa Chauth 2019 करवा चौथ का व्रत एक सुहागन स्त्री के अति महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) निर्जल रखती हैं । लेकिन क्या आपको पता है कि करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले पानी पीया जा सकता है। वर्तमान समय में इस बात का प्रचलन है कि करवा चौथ का व्रत सिर्फ निर्जल रहकर ही किया जा सकता है। लेकिन शास्त्रों में इस बात का कहीं भी उल्लेख नही है तो आइए जानते हैं की करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले कब पानी पीया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : Karva Chauth 2019 Date : करवा चौथ कब है, शुभ मुहूर्त, महत्व, व्रत विधि, करवा चौथ कथा और चौथ माता की आरती
करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले पानी पीने की मान्यता ( Karwa Chauth Per Chandrma Ko Arghya Dena Se Pahle Pani Pine Ki Manyat)
करवा चौथ को हिंदू धर्म में बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं सारा दिन भूखे और प्यासे रहकर अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पत्नी के व्रत रखने से पति के जीवन पर से संकट दूर होते हैं और उसकी आयु लंबी होती है। करवा चौथ का व्रत जितना अधिक प्रसिद्ध है। उतना ही कठिन भी है। क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और पानी की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करती लेकिन शास्त्रों में इस बात का कोई भी उल्लेख नहीं ही कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा अर्घ्य देने से पहले पानी नहीं पीया जा सकता।
इसे भी पढ़ें :Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर को, जानिए करवा चौथ का चांद कब निकलेगा, क्या है चांद की महिमा
बल्कि अपने ही घर और आस- पास चली आ रही इस परंपरा के चलते महिलाएं करवा चौथ के दिन पानी नहीं पीती। माना जाता है कि पहले करवा चौथ के दिन जिन नियमों को अपना लिया जाता है। उसके बाद सभी करवा चौथों पर उसी नियम के अनुसार ही व्रत रखना पड़ता है। यानी अगर किसी महिला ने अपना पहला करवा चौथ निर्जल रहकर किया है तो उसे आने वाले अपने सभी करवा चौथ निर्जल ही रखने पड़ेंगे और यदि किसी महिला ने करवा चौथ की कथा के सुनने के बाद जल ग्रहण कर लिया है तो वह अपने आने वाले सभी करवा चौथ के व्रत में कथा सुनने के बाद जल ग्रहण कर सकती है।
लेकिन इस दिन महिलाएं कथा सुनने के बाद सिर्फ जल ही ग्रहण कर सकती हैं कुछ खा नहीं सकती इसलिए कथा सुनने के बाद कुछ न खाएं। इसके अलावा कुछ लोगों के घर में सरगी का भी चलन होता है। इसलिए वह सूर्योदय से पहले सरगी खाकर पानी भी पी सकती हैं।वहीं जिन महिलाओं को सेहत से जुड़ी कोई समस्या है या फिर वह गर्भवती हैं तो भी वह करवा चौथ की कथा की सुनने के बाद पानी पी सकती हैं। ऐसा करने से आपका व्रत भी खंडित नही होगा और आपके होने वाले बच्चे को भी किसी प्रकार कि कोई परेशानी नही होगी। इसलिए आप इन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS