Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर कैसे सजाएं पूजा की थाली और चंद्र पूजन विधि

Karwa Chauth 2019 करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से व्रत रखती हैं। करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन पूजन की थाली और चंद्र पूजन को विशेष महत्व दिया जाता है। करवा चौथ इस साल 2019 में 17 अक्टूबर 2019 (17 October 2019) के दिन मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाए पिए अपने पति की दीर्घायु और वैवाहिक सुख की कामना से यह व्रत रखती है। इस दिन चंद्रमा के निकलने पर पूजा करके व्रत को खोला जाता है तो आइए जानते हैं करवा चौथ पर कैसे सजाएं पूजा की थाली और चंद्र पूजन विधि
ऐसे सजाएं करवा चौथ की थाली (Aise Sajaye Karwa Chauth Ki Thali)
एक स्टील या पीतल की थाली लें। उसके बीच में कुमकुम के घोल से स्वास्तिक का निशान बनाएं और उसके चारों और बिंदू लगाएं। इसके बाद उसके ऊपर पान की पत्ती रखें और उसके ऊपर कुछ चावलों को पीला रंग करके डालें। इसके बाद एक घी का दीपक लें और उसमें दो बाती रखें। इसके बाद दीपक को प्रज्वलित करें। दीपक जलाने का अर्थ होता है साक्षी पूजा। इसका मतलब है कि अग्नि देव इस पूजा के साक्षी हैं। इसके बाद एक नारियल लें और उसे मौली से लपेटें। इसके बाद उस नारियल को पूजा की थाली में रखें। इसके बाद एक मिट्टी का करवा लेकर उस पर सफेद चंदन से स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद उस पर कुमकुम लगाएं और कलावा भी बांधें और उसे भी पूजा की थाली में रखें। इसके बाद उस करवें में जल भरें।
इसके बाद करवे को ढक्कन से ढंक दें और उसके ऊपर अपनी श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा रखें। करवा रखने के बाद थाली में दूध से बनी मिठाई और मीठे पुए भी रखें। मिठाई के बाद थाली में फल रखें।इसके बाद एक दूसरी थाली लें या आपकी उसी थाली में जगह है तो आप उसमें पांच तरह के मेवे, पांच सुपारी,चुनरी, एक लाल रंग का रूमाल, लाल चूडियां, बिछुआ,सिंदूर, कुमकुम, हल्दी, अक्षत, इत्र,सभी श्रृंगार का सामान थाली में रखें और इसके बाद दो रक्षासूत्र लें और पूजा की थाली में रखें। इसके बाद दो पान, सुपारी और लौंग बंद करके पूजा की थाली में रखें। यह सभी सामान रखने के बाद पूजा की थाली में लाल पुष्प भी रखें।
करवा चौथ पर चंद्र पूजन (Karwa Chauth Per Chandra Pujan)
चंद्रमा पूजन के लिए सबसे पहले चंद्र देवता का आह्वाहन करना चाहिए। चंद्रमा की पूजा करने के लिए एक थाली लें और उसमें पलाश के पत्ते रखें और उस पर चांदी का एक सिक्का रखें। उसके बाद उस पर गंगा जल छिड़के और चांदी कटोरी में चंदन लेकर चांदी के सिक्के पर लगाएं। इसके बाद कुमकुम लगाएं उसके बाद अक्षत और सफेद पुष्प चढ़ाएं। इसके बाद उस थाली में दूध से बनी मिठाई को रखें। मिठाई के बाद उस थाली में जनेऊ भी रखें। इसके बाद उस थाली को धूप दिखाएं और सफेद रंग का कपड़ा भी उस थाली में रखें। इसके बाद दो तांबूल पत्र में लौंग और सुपारी लेकर चढ़ाएं। अंत में उस थाली में दक्षिणा रखें।
करवा चौथ पर चंद्र पूजन करने के लिए गाय के दूध और चावल को करवे अंदर पानी में मिलाएं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।इसके बाद छलनी में रखने के लिए दूसरा दीपक जलाएं। उसके बाद पूजा की थाली को चंद्र देवता के आगे घूमाएं। इसके बाद छलनी से चंद्रमा को देखें और उसके तुरंत बाद ही अपने पति का चेहरा देखें। इसके बाद पूजा की थाली में से हल्दी लेकर पति के माथे पर लगाएं। फिर चावल के चार दाने लेकर पति के माथे पर लगाएं। पूजा करने के बाद इसमें से कुछ प्रसाद पति को भी खिलाएं। इसके बाद एक रक्षासूत्र को पत्नी अपने पति के हाथ की कलाई पर बांध दे। इसके बाद पति अपनी पत्नी के बाएं हाथ पर दूसरा रक्षासूत्र बांधे। अंत में यह पूजा की थाली अपनी सास को देकर पैर छुएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS