Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर करवा न मिले तो इस चीज का करें प्रयोग, नही टुटेगा करवा चौथ का व्रत

Karwa Chauth 2019 करवा चौथ के व्रत (Karwa Chauth Vrat) में प्रत्येक पूजा सामग्री का विशेष महत्व होता है। क्योंकि यह व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस व्रत में करवा (Karwa) यदि न हो तो यह व्रत अधूरा माना जाता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार करवे की जगह भी महिलाएं कुछ चीजों का इस्तेमाल कर करके अपना करवा चौथ का व्रत पूर्ण कर सकती हैं और चौथ माता का आर्शीवाद प्राप्त कर सकती हैं तो आइए जानते हैं करवा चौथ पर करवा न मिले तो किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth 2019 Date : करवा चौथ कब है, शुभ मुहूर्त, महत्व, करवा चौथ व्रत विधि, करवा चौथ कथा और चौथ माता की आरती
करवा चौथ पर करवा न मिले तो इन चीजों का करें इस्तेमाल (Karwa Chauth Per Karwa Na Mile To In Chizo Ka Kare Istemaal )
करवा चौथ का पर्व प्रत्येक सुहागन स्त्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत में करवे को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। बिना करवे के करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है। कई महिलाएं भारत से बाहर भी करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं तो कई महिलाएं ऐसी जगह पर रहती हैं। जहां पर करवा चौथ के पूजन की सामग्री आसानी से प्राप्त नहीं हो सकती है। यदि आप भारत से बाहर रहती हैं या फिर किसी ऐसी जगह पर रहती हैं। जहां पर आपको करवा नहीं मिल रहा है तो आप इसकी जगह एक मिट्टी की मटकी ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ पर छलनी का प्रयोग, छलनी से चंद्रमा को अर्घ्य और छलनी का महत्व...
इससे भी करवा चौथ की पूजा कर सकती हैं। करवा एक तरह का पात्र होता है। जो लोटे की तरह ही होता है। इसलिए यदि आपको कहीं से भी करवा नहीं मिल रहा है तो आप इसकी जगह एक मिट्टी की मटकी भी ले सकती हैं और इसे करवे के समान मानकर इससे पूजन कर लें। इसके अलावा यदि आपको मिट्टी की मटकी भी न मिल रही हो तो आपके घर में जो भी लोटा हो उससे पूजन कर लें।तांबे का लोटा भी आप उपयोग में ला सकती हैं। यदि आपको कहीं से पीतल का लोटा मिल जाए या फिर आपके पास हो तो यह आपके लिए काफी शुभ है।
इस पीतल के लोटे से आप सालों साल तक पूजन कर सकती हैं। इससे आपको किसी भी प्रकार को कोई नुकसान नहीं होगा और आपका करवा चौथ का व्रत भी सफल हो जाएगा। इसके अलावा आप यह कोशिश करें कि आप करवा चौथ का समान पहले से ही ले आएं या फिर किसी मंगा लें और यदि आप ऐसा न कर पाए तो आप किसी भी पात्र को करवे के स्थान पर रखकर उससे पूजा कर सकते हैं। इससे आपको चौथ माता का आर्शीवाद भी प्राप्त हो जाएगा और आपके पति की उम्र भी लंबी हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS