Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ के दिन गर्भवती महिलाएं इस प्रकार रखें व्रत

Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ के दिन गर्भवती महिलाएं इस प्रकार रखें व्रत
X
Karwa Chauth 2019 करवा चौथ का व्रत गर्भवती महिलाएं भी रख सकती हैं, गर्भवती महिला सूर्योदय से पहले करवा चौथ की सरगी खा सकती हैं। आइये जानते हैं गर्भवती महिलाएं कैसे रखें करवा चौथ का व्रत...

Karwa Chauth 2019 करवा चौथ का व्रत एक सुहागन महिला के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस व्रत से न केवल उसकी धार्मिक मान्यता बल्कि उसका उसके अपने पति के प्रति प्रेम भाव भी जुड़ा होता है। लेकिन कई महिलाएं गर्भवती होने के कारण इस व्रत को नहीं रख पाती। अगर आप भी गर्भवती हैं और करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) रखना चाहती हैं तो आज हम आपको बताएंगे की गर्भवती होने के बाद भी आप करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत किस प्रकार रख सकती हैं तो चलिए जानते हैं करवा चौथ के दिन गर्भवती महिलाएं किस प्रकार रखें व्रत

इसे भी पढ़ें : Karva Chauth 2019 Date : करवा चौथ कब है, शुभ मुहूर्त, महत्व, व्रत विधि, करवा चौथ कथा और चौथ माता की आरती

गर्भवती महिलाएं ऐसे रखें करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth 2019 Pregnant Women Karwa Chauth Vrat Niyam)

1. अगर आप गर्भवती हैं तो सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सरगी खां लें। जिससे आपको सारा दिन ऊर्जा प्राप्त हो सके और आपके होने वाले बच्चे पर भी इसका कोई बुरा असर न पड़े।

2.करवा चौथ के दिन सरगी में आपको नमक या मीठी चीजें ज्यादा नहीं खानी चाहिए। क्योंकि नमकीन और मीठी चीजें खाने से प्यास अधिक लगती है और करवा चौथ के व्रत में पूजा के बाद ही पानी पिया जाता है।

3. करवा चौथ के दिन आपको सूर्योदय से पहले नारियल पानी अवश्य पीना चाहिए क्योंकि नारियल पानी पीने से आपके शरीर में पानी में कमीं नही होगी।

4. करवा चौथ के दिन हो सके तो आप दिन में सो जाएं। इससे आपको अत्याधिक थकान महसूस नही होगी और न हीं आपके होने वाले बच्चे पर इसका कोई बुरा असर पड़ेगा।

5. करवा चौथ के दिन आपको ज्यादा बोलने और ज्यादा चलने से बचें। क्योंकि ऐसा करने से आप ज्यादा थक सकती हैं। जिससे आपके होने वाले बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth 2019 Upay : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय

6. करवा चौथ के दिन आपको ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए। क्योंकि अत्याधिक तनाव लेने से आपके बच्चे पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

7.अगर आपकी कोई दवाई चल रही है तो आप करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले दवाई ले लें और दिन के समय दवाई बिल्कुल भी न लें। इसके बाद रात के समय व्रत खोलने के बाद दवाई ले लें।

8. करवा चौथ के दिन शाम के समय कहानी सुनने के बाद आप चाहें तो फलाहार कर सकती हैं। फलाहार करने से आपके व्रत खंडित भी नही होगा और न हीं आपके होने वाले बच्चे पर इसका कोई बुरा असर पड़ेगा।

9. करवा चौथ के दिन आपको शाम के चंद्रमा पूजन के बाद एक साथ बहुत सारा पानी नही पीना चाहिए। क्योंकि इससे आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए थोड़ी- थोड़ी मात्रा में पानी पिएं।

10. करवा चौथ के दिन आपको व्रत खोलने के बाद ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ज्यादा खाना खाने से आपको ऐसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए थोड़ी- थोड़ी देर में खाना खाएं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story