Lok Sabha Election 2019 Result : क्या भाजपा के शाह दे पाएंगे कांग्रेस को मात, जानें क्या कहते हैं अमित शाह के सितारे

Loksabha election 2019 : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) को बीजेपी का चाणक्य कहा जाता है। अमित शाह इस बार लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha election 2019) में गांधीनगर (Gandhi Nagar) सीट से अपना भाग्य आजमाने उतरे हैं। अमित शाह अपनी प्रभावशाली रणनीतियों के कारण जाने जाते हैं। गांधीनगर की इस सीट से अब तक लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसै बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं। अमित शाह का इस सीट पर पूरी तरह से कब्जा दिख रहा है। लेकिन ज्योतिष इसके बारे में क्या कहता है। क्या कहते हैं अमित शाह के सितारे । अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते है क्या कहते है अमित शाह के सितारे लोकसभा 2019 को लेकर.....
अमित शाह की कुंडली (Amit Shah ki Kundli)
अमित शाह का जन्म कन्या लग्न में हुआ है। इस समय उनकी कुंडली में मिथुन राशि से गुजर रहा राहु जन्म के राहु के ऊपर से गुजर रहा है। उनकी जन्म कुंडली में जन्म का राहु 10वे स्थान पर है। वहीं गोचर का शनि तीसरी दृष्टि से छठे भाव में बैठे शनि को देख रहा है।इसके साथ ही वृश्चिक राशि का गुरु अपनी सातवीं दृष्टि से जन्म के गुरु को देख रहा है।इस समय अमित शाह सूर्य की अंतर्दशा से गुजर रहे हैं। जो उनके लिए काफी लाभदायक है।
अमित शाह के सितार लोकसभा चुनाव 2019 में (Amit Shah Ke Sitare Laksabha Chunav 2019)
अमित शाह की कुंडली और गोचर में ग्रहों की स्थितियां अमितशाह के पक्ष में हैं। जिसकी वजह से उनका हारना काफी मुश्किल है। वह न केवल गांधीनगर की सीट बल्कि अन्य लोगों को भी चुनाव जीताने में कामयाब रहेंगे। वोटिंग के दिन बन रही ग्रह स्थिति अमित शाह को ही सपोर्ट कर रही है। जिसकी वजह से उनके पक्ष में भारी मतदान होगा।
अमित शाह के लिए निष्कर्ष (Amit Shah Ke liye Niskarh)
अमित शाह के लिए इस बार की ग्रह स्थिति काफी अनुकूल है। जिसकी वजह से वे अपनी सीट बचाने में कामयाब रहेंगे। अमित शाह के सितारे इस समय इतने बुलंद हैं कि जहां-जहां वह प्रचार करेंगे वहां भी बीजेपी के पक्ष में ही वोट जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS