Lok Sabha Election 2019 Result : क्या कहते हैं लोकसभा 2019 में सोनिया गांधी के सितारे, क्या रायबरेली जीतनें में होगीं कामयाब

Loksabha Election 2019 Result : कांग्रेस (Congress) की दिग्गज नेत्री सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमा रही है। वह अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली से फिर से चुनाव लड़ने जा रही हैं। पिछले दो साल से सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अपने स्वास्थ्य की वजह से ज्यादा सक्रिय नहीं रही । लेकिन सोनिया एक दिग्गज नेत्री के रूप में गिनी जाती हैं। कांग्रेस के विकास में सोनिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन इस लोकसभा चुनाव 2019 में सोनिया के सितारे क्या कहते हैं , क्या कहती हैं ज्योतिषिय गणनांए।अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते है सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव 2019 के सितारों के बारे में.....
सोनिया गांधी की कुंडली ग्रहों की दशा (Sonia Gandhi Ki Kundli Mai Graho Ki Dasa)
सोनिया गांधी की कुंडली में ग्रह की दशा की बात करें तो इस समय सोनिया के जन्म के चंद्रमा से राहु का गोचर हो रहा है। वहीं दूसरी और जन्म के मंगल से शनि और केतु का गोचर शुरू होने जा रहा है। गोचर का शनि की क्रुर दृष्टि जन्म के चंद्रमा पर भी सीधी दृष्टि डाल रहा है। सोनिया गांधी इस समय केतु की महादशा के प्रभाव में है। कुंडली में पांचवें घर से बृहस्पति का गोचर होगा। जो उन्हें लाभ दे सकता है।
सोनिया गांधी और लोकसभा चुनाव 2019 (Sonia Gandhi or Lokasbha Chunav 2019)
इस साल सोनिया गांधी के ग्रहों की विपरित स्थितियां बन रही है। इस बार सोनिया गांधी को अपनी सीट बचाने के लिए ज्यादा मेहनत करने पड़ेगी । लेकिन इस समय कांग्रेस की पुरानी छवि लोगों का दिल जीतने में वे कामयाब रहेंगी। लेकिन जीत के लिए उन्हें मेहनत तो करनी ही पड़ेगी
सोनिया गांधी की कुंडली का निष्कर्ष (Sonia Gandhi Ki Kundli ka Niskarsh)
सोनिया गांधी की कुंडली में इस समय ग्रहों की स्थितियां अच्छी नहीं बन रही हैं। लेकिन अपनी पुरानी छवि की वजह से वह अपनी सीट बचाने में कामयाब रहेंगी। लेकिन इस बार उन्हें कड़ी टक्कर का समाना करना पड़ेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS