Lok Sabha Election 2019 Result : क्या फिर होगी ममता के हाथ पश्चिम बंगाल की सत्ता, जानें क्या कहते हैं ममता बनर्जी के सितारे

Loksabha election 2019 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress ) की नेत्री ममता बनर्जी (Mamta banerjee) की स्थिति बंगाल में काफी मजबूत रही है। लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha election 2019) में भी वह अपना दम दिखा रही हैं। लेकिन इस बार की चुनौती ममता के लिए आसान नहीं हैं। क्योंकि टीएमसी के कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा के दल में शामिल हो रहे हैं। जिसकी वजह से ममता की मुश्किले बढ़ती जा रही हैं। लेकिन ज्योतिष इसके बारे में क्या कहता है। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं क्या कहते ममता के सितारे लोकसभा 2019 में......
अपने ही नेताओं ने बढ़ाई टीएमसी की परेशानी (Apne Hi Natao Na Badai Tmc ki pareshani)
पश्चिम बंगाल में आज के समय की स्थिति को देखें तो ममता के लिए यह चुनाव जीतना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। क्योंकि टीएमसी के कई दिग्गज नेता ममता का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं और भाजपा की तरफ से उन्हें चुनावी मैदान में भी उतारा गया है। जिसकी वजह से वोटरों का भी ममता पर से विश्वास डगमागाता जा रहा है। ऐसे में 23 मई 2019 को यह देखना होगा कि क्या ममता अपनी सीट को बचा पाएगी।
क्या कहते हैं तृणमूल कांग्रेस के सितारे (Trinamool Congress ke Sitare )
वर्तमान स्थिति को देखें तो इस समय तृणमूल कांग्रेस की कुंडली में शनि और केतु के ऊपर से सूर्य गुजर रहा हैं।और वहीं बृहस्तपति भी तृणमूल कांग्रेस की कुंडली मे में जन्म के सूर्य के ऊपर से गुजर रहे हैं। मतदान के दिन पश्चिम बंगाल में चंद्रमा की स्थिति अच्छी नहीं है। जो तृणमूल कांग्रेस की परेशानी बढ़ा सकता है। वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस राहु की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा से गुजर रही है। जो एक विपरित स्थिति की और इशारा करती है।
तृणमूल कांग्रेस के लिए निष्कर्ष (Trinamool Congress ke Liye Niskarsh )
तृणमूल कांग्रेस की ग्रह स्थिति देखकर यह कहा जा सकता है कि को अपनी पूर्व की स्थिति बरकरार रखने में काफी मेहनत करनी होगी। इस समय की ग्रह स्थिति भी उनके लिए अनुकूल दिखाई नहीं दे रही। इस लोकसभा चुनाव में टीएमसी को कई सीटों से हाथ धोना पड़ सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS