Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति 2020 पर इन चीजों का भूलकर भी न करें दान

Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति 2020 पर इन चीजों का भूलकर भी न करें दान
X
Makar Sankranti 2020/ मकर संक्रांति 2020 : मकर संक्रांति का त्योहार दान के लिए सर्वोत्तम माना जाता है, इस दिन दिए गए दान का फल कभी भी समाप्त नहीं होता, लेकिन इस दिन कुछ चीजों का दान बिल्कुल वर्जित माना गया है तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

Makar Sankranti 2020/ मकर संक्रांति 2020 : मकर संक्रांति के दिन दान (Makar Sankranti Daan) को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन दान देते समय आपको कुछ चीजों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मकर संक्रांति साल 2020 में 15 जनवरी 2020 (15 January 2020) को मनाई जाएगी तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।


मकर संक्रांति के दिन क्या न करें दान (Makar Sankranti Ke Din Kya Daan Na Kare)

1.मकर संक्रांति के दिन यदि आप तेल का दान करते हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप उसे पहले इस्तेमाल न करें और न हीं इस्तेमाल किया हुआ तेल दान करें यदि आप ऐसा करते हैं तो आपसे भगवान शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं।

2. प्लास्टिक की वस्तुएं मकर संक्रांति के दिन बिल्कुल भी दान नहीं करनी चाहिए। क्योंकि प्लास्टिक को दान करना अशुभ माना जाता है और इसे दान करने से घर में वास्तु दोष भी बढ़ जाता है।

3.मकर संक्रांति के दिन आपको स्टील की वस्तुओं का भी दान करने से बचना चाहिए। अगर आप कोई भी स्टील की वस्तु दान करते हैं तो आपके घर से सुख और समृद्धि चली जाएगी और आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

4. यदि आप मकर संक्रांति के दिन अपने कुल के पुरोहित या किसी ब्राह्मण को वस्त्र दान में देते हैं तो आपको उनको नए वस्त्र ही दान में देने चाहिए और यदि आप पुराने वस्त्रों या रखे हुए वस्त्रों का दान करते हैं तो इससे आपका सूर्य और गुरु दोनों कमजोर होता है। जिसकी वजह से आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

5.मकर संक्रांति के दिन झाडू का दान बिल्कुल भी न करें। क्योंकि झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और अगर आप झाडू का दान करते हैं तो मां लक्ष्मीं आपसे नाराज हो जाएंगी। जिसकी वजह से आपकी सात पीढ़ियों को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।


6. आपको मकर संक्रांति के दिन धारधार वस्तुओं का दान करने से भी बचना चाहिए। ऐसा वस्तुओं का दान करना सबसे ज्यादा अशुभ माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति इन चीजों का दान करता है तो आकस्मिक दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

7.मकर संक्रांति के दिन यदि आप किसी निर्धन व्यक्ति को वस्त्र दान कर रहे हैं तो भूलकर भी उसे काले वस्त्रों का दान न करें नहीं तो आपको भगवान सूर्य के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

8. इस दिन आपको दान के रूप में किसी को भी जूतों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान शनि के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

9. मकर संक्रांति के दिन किसी की दी हुई चीज को दान के रूप में बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको दान का पुण्य फल प्राप्त नहीं होता।

10. यदि आप मकर संक्रांति के दिन यदि आप गुड़ और तिल का दान कर रहे हैं तो उसे किसी भी प्रकार से झूठा करके दान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा दान देते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह खराब या सड़े गले न हों।

Tags

Next Story