Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान,जीवन की सभी समस्याओं से मिलगी मुक्ति

Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान,जीवन की सभी समस्याओं से मिलगी मुक्ति
X
Makar Sankranti 2020 मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से गुड़ और तिल से बनी चीजों का दान किया जाता है। इसके साथ ही खिचड़ी का दान करना भी इस दिन काफी शुभ माना जाता है। लेकिन यदि आप मकर संक्रांति के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करते हैं तो आपको जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान किया जा सकता है।

Makar Sankranti 2020 मकर संक्रांति के त्योहार पर दान को अत्याधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन दिया कभी भी समाप्त नहीं होता। मकर संक्रांति का त्योहार (Makar Sankranti Festival) इस साल 15 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा। लेकिन यदि आप मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान (Makar Sankranti Rasi Ke Anusar Daan) देने से कई गुना लाभ प्राप्त किया जा सकता है तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान किया जा सकता है।


मकर संक्रांति मेष राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Aries)

मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन तांबे की वस्तुओं की दान करना चाहिए। इसके साथ ही आप लाल मसूर की दान भी इस दिन दान कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके क्रोध में कमीं आएगी और आप अपने जीवन के फैसलों को पूरी बुद्धिमता के साथ ले सकेंगे।


मकर संक्रांति वृषभ राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Taurus)

मकर संक्रांति के दिन वृषभ राशि के जातको को चांदी से बनी हुई किसी चीज का दान अवश्य करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके ऐश्वर्य में लगातार वृद्धि होती रहेगी। इसके साथ ही आप सफेद वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं।


मकर संक्रांति मिथुन राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Gemini)

मिथुन राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन हरी सब्जियों का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही आप पीले वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में चल रही सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।


मकर संक्रांति कर्क राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Cancer)

कर्क राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन सफेद रंग का ऊन अवश्य दान करना चाहिए। इसके साथ ही आप मोती का दान भी कर सकते हैं।यदि आप इस दिन इन चीजों का दान करते हैं तो आपको मानसिक कष्टों में कमीं आएगी।


मकर संक्रांति सिंह राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Leo)

मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें गेहूं का दान करना भी इनके लिए शुभ रहेगा। यदि सिंह राशि के जातक ऐसा करते हैं तो इनके मान- सम्मान में और भी अधिक वृद्धि होगी।


मकर संक्रांति कन्या राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Virgo)

मकर संक्रांति के दिन कन्या राशि के जातको को हरे रंग की मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको व्यापार में चल रही सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और आपके व्यापार में वृद्धि भी होगी।


मकर संक्रांति तुला राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Libra)

तुला राशि के जिन जातको का स्वास्थय अक्सर खराब रहता है। उन्हें मकर संक्रांति के दिन सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका स्वास्थय पूरी तरह से ठीक हो जाएगा और आपको कभी भी गंभीर बीमारी का शिकार भी नहीं होना पड़ेगा।


मकर संक्रांति वृश्चिक राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Scorpio)

मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि के जातको को लाल रंग के कपड़ो का दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं लाल वस्त्रों के दान से आपमें सोचने और समझने की शक्ति भी बढ़ेगी।


मकर संक्रांति धनु राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Sagittarius)

धनु राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन सोने का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सूर्यदेव की विशेष कृपा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आप इस दिन पीले कपड़ों का दान भी कर सकते हैं।


मकर संक्रांति मकर राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Capricorn)

मकर संक्रांति के जिन जातको के अपने पिता के साथ संबंध खराब हैं उन्हें मकर संक्रांति के दिन काले रंग के कंबल का दान करन चाहिए। ऐसा करने से आपके संबंध अपने पिता के साथ पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपके और उनके बीच में प्रेम भी बढ़ेगा।


मकर संक्रांति कुंभ राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Aquarius)

मकर संक्रांति के दिन कुंभ राशि के जातको को घी का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही आपको मंदिर में तिल से बनी चीजों का दान भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी।


मकर संक्रांति मीन राशि के लिए दान (Makar Sankranti Daan For Pisces)

मीन राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन चने की दाल का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप गुड़ का दान भी कर सकें तो आपके लिए काफी उत्तम रहेगा। ऐसा करने से आपको न केवल सूर्य देव की बल्कि देवगुरु बृहस्पति की कृपा भी प्राप्त होगी।

Tags

Next Story