Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान, मिलेगा भगवान सूर्य और शनिदेव का आर्शीवाद

Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान, मिलेगा भगवान सूर्य और शनिदेव का आर्शीवाद
X
Makar Sankranti 2020 मकर संक्रांति पर कुछ चीजें दान ( Makar sankranti Donation Items) करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है और जीवन के सुखों को बढ़ाया जा सकता है, शास्त्रों के अनुसार इस दिन किया गया दान कभी भी समाप्त नहीं होता तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर किन चीजों का करें दान

Makar Sankranti 2020 मकर संक्रांति पर कुछ चीजों का दान करना काफी शुभ माना जाता है। वैसे तो मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर मुख्य रूप से तिल, गुड़ और खिचड़ी का दान किया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ वस्तुएं ऐसी हैं। जिन्हें दान करके आप सुखों की प्राप्ति कर सकते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार ) साल 2020 में 15 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन चीजों का करें दान (Makar Sankranti Daan)


मकर संक्रांति के दिन क्या दान करें (Makar Sankranti Ke Din Kya Daan Kare)

1. मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि माना जाता है मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करने से घर में सुख और शांति का वास होता है।

2.इस दिन तिल और गुड़ का दान भी विशेष माना जाता है। इन दोनों चीजों का दान करने से मान- सम्मान और धनलाभ होता है। इतना ही नहीं किसी की कुंडली में यदि सूर्य और शनि खराब स्थिति में हैं तो इस दिन गुड़ और तिल का दान करने से इनकी स्थिति कुंडली में ठीक हो जाती है।

3.जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव है उन लोगों को मकर संक्रांति के दिन काले तिल तांबे के पात्र में भरकर किसी निर्धन व्यक्ति या फिर किसी ब्राह्मण को अवश्य दान करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें शनिदेव का आर्शीवाद प्राप्त होगा।

4.मकर संक्रांति के दिन नमक का दान भी विशेष माना जाता है।इसलिए नमक का दान अवश्य करें। यदि आप इस दिन नमक का दान करते हैं तो आपके सभी अनिष्टों का नाश होता है और आपका बुरा वक्त भी टल जाता है। इसलिए नमक का दान मकर संक्रांति के दिन शुभ माना जाता है।

5. शिव पुराण के अनुसार मकर संक्रांति के दिन नए वस्त्रों का दान अधिक शुभ माना जाता है। ऐसा करने से स्वास्थय हमेंशा ठीक रहता है और यदि किसी प्रकार की कोई बीमारी है भी तो वस्त्रों का दान करने से वह ठीक हो जाती है।


6. मकर संक्रांति के दिन घी का दान करना भी श्रेष्ठ फल प्राप्त कराता है। माना जाता है कि घी का दान करने से शरीर को स्वस्थ रहता ही है। इसके साथ ही देवी महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

7. अनाज का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है और यदि कोई व्यक्ति मकर संक्रांति के दिन सात प्रकार के अनाजों का दान किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को करता है तो उससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती है और उसके घर में कभी भी अन्न की कमीं नहीं होती।

8. मकर संक्रांति के दिन किसी असहाय व्यक्ति को काले कंबल का दान अवश्य करें। काले कंबल का दान करने से आपको सभी ग्रहों की कृपा प्राप्त होगी। विशेषकर भगवान शनिदेव की इसलिए इस दिन काले कंबल का दान अवश्य करें।

9.जो लोग धन की इच्छा रखते हैं और काफी कोशिशे करने के बाद भी उन्हें धन की प्राप्ति नहीं हो रही। वह लोग मकर संक्रांति के दिन चावल, दूध और दही का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको मां महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।

10. मकर संक्रांति के दिन सरसों के तांबे के बर्तनों का दान करना भी काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी और आपको सरकार के द्वारा भी लाभ प्राप्त होगा।

Tags

Next Story