Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति दान के नियम, जानिए कैसे करें इस दिन दान

Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति दान के नियम, जानिए कैसे करें इस दिन दान
X
Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति दान के नियम जानकर आप दान देते हुए की जाने वाली गलतियों से बच सकते हैं और दान के पुण्यफलों को कई गुना बढ़ा सकते हैं और अपने शुभ कर्मों को और भी अधिक बढ़ा सकते हैं तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति दान के नियम

Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति दान ( Makar Sankranti Daan) के नियम जानने आपके लिए अत्यंत ही आवश्यक हैं। यदि आप इन नियमों को नहीं जानते तो आपका दिया गया दान व्यर्थ ही चला जाएगा और आपको दिए हुए दान का कोई शुभफल प्राप्त नहीं होगा। मकर संक्रांति का त्योहार (Makar Sankranti Festival) साल 2020 में 15 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति दान के नियम


मकर संक्रांति दान के नियम (Makar Sankranti Daan Ke Niyam)

1. मकर संक्रांति के दिन अपनी कमाई का दसवां हिस्सा अवश्य ही दान करना चाहिए। जिससे आपको धन के साथ पुण्य फलों की प्राप्ति भी हो सके।

2. इस दिन आप जो भी दान दे रहे हैं। वह किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण के घर जाकर ही दान करें। इससे आपको दान के उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। घर बुलाकर दिया गया दान कम फल प्रदान करने वाला है। जिसकी वजह से आपका दान आपको शुभ फल नहीं दे पाएगा।

3.दान का फल परिवार के सभी लोगों को प्राप्त होता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन करते समय खराब वस्तुओं का दान बिल्कुल भी न करें। ऐसा करने से आपको आपके परिवार को पुण्य फलों की प्राप्ति की जगह अशुभ फल प्राप्त होंगे।

4. यदि आप मकर संक्रांति के दिन किसी गरीब, गाय, बीमार या किसी ब्राह्मण को दान करते हैं तो आपको इसके सबसे अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे और यदि कोई इन लोगों को दान करना चाहता हैं तो आपको उसे रोकना भी नहीं चाहिए।

5. मकर संक्रांति के दिन आप जिस भी वस्तु का दान उसे हाथ में लेकर ही दान करें। आप इस दिन तिल का दान करते समय अपने पित्तरों और अन्य किसी चीज का दान करते समय देवताओं का ध्यान अवश्य करें।


6. इस दिन दान देते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आप जब भी दान दे रहे हों उस समय आपका मुख पूर्व दिशा में हो और दान लेने वाले व्यक्ति का मुख उत्तर दिशा की और होना चाहिए।

7. मकर संक्रांति के दिन गौ का दान भी सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। यदि आप गाय का दान नहीं कर सकते तो आप किसी ब्राह्मण के पैर धोकर, किसी बीमार की सेवा करके और देवताओं की पूजा करके गौ दान का पुण्यफल प्राप्त कर सकते हैं।

8.इस दिन सोना, चांदी, विद्या, रत्न, अन्न, दूध, वस्त्र, घोड़ा, गाय, शय्या, भूमि, तिल, छत्र, कन्या, और जरूरत के सभी समानों से युक्त घर का दान महादान कहलाता है। जो जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति कराता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति कराता है।

9. यदि आप किसी कन्या को मकर संक्रांति के दिन दान में कुछ देते हैं तो आपको गौ दान और देवताओं की यज्ञ के बराबर फलों की प्राप्ति होगी।

10. मकर संक्रांति के दिन किसी विद्वान ब्राह्मण को ही दान करें किसी विद्याहीन ब्राह्मण को दान देने से आपका दान व्यर्थ चला जाता है। इसी के साथ ही दान देने के बाद उस ब्राह्मण के चरण जरूर स्पर्श करने चाहिए।

Tags

Next Story