Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें सूर्य देव की पूजा, मान- सम्मान के साथ मिलेगी नौकरी में सफलता

Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें सूर्य देव की पूजा, मान- सम्मान के साथ मिलेगी नौकरी में सफलता
X
Makar Sankranti 2020 / मकर संक्रांति 2020 : मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर आप राशि के अनुसार सूर्य देव की पूजा करके न केवल सूर्यदेव का बल्कि शनिदेव का भी आर्शीवाद प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार कैसे करें सूर्य देव की पूजा (Makar Sankranti Per Rashi Ke Anusar Surya Dev ki Puja)

Makar Sankranti 2020 / मकर संक्रांति 2020 : मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार सूर्य देव की पूजा करने से आप अपने जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार (Makar Sankranti Festival) साल 2020 में 15 जनवरी 2020 (15 January 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार कैसे करें सूर्य देव की पूजा


मकर संक्रांति 2020 मेष राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Areis)

मेष राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य देव को जल में रोली, लाल पुष्प, तिल और गुड़ मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते समय ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको नौकरी में आ रही सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।


मकर संक्रांति 2020 वृषभ राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Taurus)

मकर संक्रांति के दिन वृषभ राशि के जातको को जल में सफेद चंदन, सफेद रंग के फूल, दूध और सफेद रंग के तिल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते समय ऊं आदित्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपकोे जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।


मकर संक्रांति 2020 मिथुन राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Gemini)

मकर संक्रांति के दिन मिथुन राशि के जातको को तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें दुर्वा, तिल और पुष्प डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए और आदित्यहृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपको वैवाहिक जीवन में आ रही सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।


मकर संक्रांति 2020 कर्क राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Cancer)

कर्क राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन जल में दूध, चावल, सफेद फूल और सफेद रंग के तिल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और इसी के साथ ऊं भानवे नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।


मकर संक्रांति 2020 सिंह राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Leo)

सिंह राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन पानी में कुमकुम, लाल रंग के फूल और गुड़ डालकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए और ऊं खगये नम: मंत्र का जल देते समय लगातार जाप करते रहना है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके मान- सम्मान में और भी अधिक वृद्धि होगी।


मकर संक्रांति 2020 कन्या राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Virgo)

कन्या राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन पानी में तिल, दूर्वा और पुष्प डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और इसके साथ ही ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको बिजनेस में आ रही सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।


मकर संक्रांति 2020 तुला राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Libra)

तुला राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन जल में दूध, सफेद चंदन और सफेद रंग के फूल डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।


मकर संक्रांति 2020 वृश्चिक राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन जल में लाल चंदन, गुलाब के फूल और तिल डालकर भगवान सूर्य को जल देना चाहिए और ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।। मंत्र का जाप करना चाहिए ऐसा करने से आपको अपने मन चाहें फलों की प्राप्ति होगी।


मकर संक्रांति 2020 धनु राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Sagittarius)

मकर संक्रांति के दिन धनु राशि के जातको को पानी में हल्दी, पीले रंग के फूल और केसर डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम। मंत्र का जाप करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी संतान संबंधी सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।


मकर संक्रांति 2020 मकर राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Capricorn)

मकर संक्रांति के दिन मकर राशि के जातको को जल में नीले रंग के पुष्प और काले तिल मिलाकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने सभी शत्रुओं से छुटकारा मिल जाएगा।


मकर संक्रांति 2020 कुंभ राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Aquarius)

कुंभ राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन काले रंग के पुष्प और काले तिल मिलाकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और आदित्यहृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान सूर्य के साथ- साथ शनिदेव का भी आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।


मकर संक्रांति 2020 मीन राशि के लिए पूजा (Makar Sankranti 2020 Puja For Pisces)

मकर संक्रांति के दिन मीन राशि के जातको को ताबें के किसी पत्र में जल लेकर उसमें पीला चंदन, पीले रंग के पुष्प और हल्दी मिलाकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और इसी के साथ ऊँ हृीं श्रीं आं ग्रहधिराजाय आदित्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके सभी प्रकार के अनिष्टों का अंत हो जाएगा।

Tags

Next Story