Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति पर नवग्रहों को शांत करनें के लिए करें ये दान

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति पर नवग्रहों को शांत करनें के लिए करें ये दान
X
Makar Sankranti 2020 / मकर संक्रांति 2020 : मकर संक्रांति का पर्व (Makar Sankranti Festival) हिंदू धर्म में विशेष रूप से मनाया जाता है, इस दिन दिया गया दान कई गुना फल देता है, यदि आपको किसी भी ग्रह के कारण अशुभ फलों की प्राप्ति हो रही है तो आप मकर संक्रांति (Makar Sankarnti) दिन उस ग्रह से संबंधित दान देकर उसे शांत कर कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर नवग्रहों को शांत करनें के लिए क्या दान करें।

Makar Sankranti2020 / मकर संक्रांति 2020 : मकर संक्रांति पर दान (Makar Sankranti Daan) करने से जीवन के सुखों को प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मकर संक्रांति पर कुछ चीजों का दान करके नवग्रहों को भी शांत किया जा सकता है। मकर संक्रांति का पर्व साल 2020 में 15 जनवरी 2020 (15 January 2020) को मनाया जाएगा तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर नवग्रहों को शांत करनें के लिए क्या दान करें।


मकर संक्रांति सूर्य को मजबूत करने के लिए दान (Makar Sankranti Surya Ko Majboot Karne Ke Liye Daan)

यदि आपकी जन्मपत्री में सूर्य अशुभ है, नीच है , शत्रु राशि में हैं या फिर आपको सूर्य के अशुभ फलों की प्राप्ति हो रही है तो आप मकर संक्रांति के दिन गेहूं, स्वर्ण, तांबा, बर्तन, गुड, लाल वस्त्र, लाल फूल,लाल चंदन और गौ दान कर सकते हैं। यह दान आपको किसी निर्धन व्यक्ति को देना है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका सूर्य मजबूत हो जाएगा और आपको सूर्य के शुभफलों की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपको मान- सम्मान की प्राप्ति भी होगी।


मकर संक्रांति चंद्रमा को मजबूत करने के लिए दान (Makar Sankranti Chandrma Ko Majboot Karne Ke Liye Daan)

चंद्रमा के शुभफलों की प्राप्ति के लिए आपको मकर संक्रांति के दिन चांदी की वस्तुएं, मोती,चावल, दूध, शंख, कपूर, दही खीर आदि वस्तुएं किसी कन्या या विवाहित महिला को देनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपका चंद्र ग्रह मजबूत होगा और आपको चंद्रमा के शुभफलों की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं यदि आप इन चीजों का दान करते हैं तो आपको मानसिक शांति तो प्राप्त होगी ही इसके साथ ही आपकी सोचने की क्षमता भी बढ़ेगी।


मकर संक्रांति मंगल को मजबूत करने के लिए दान (Makar Sankranti Mangal Ko Majboot Karne Ke Liye Daan)

मंगल ग्रह के कारण यदि आपको किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको मकर संक्रांति के दिन लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, गेहूं, सोना, तांबा, लाल चंदन, मूंगा, गुड़, लाल गाय, मीठे पुए आदि किसी ब्राह्मण को दोपहर के समय अवश्य ही दान करने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको मंगल ग्रह के शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी।


मकर संक्रांति बुध को मजबूत करने के लिए दान (Makar Sankranti Budh Ko Majboot Karne Ke Liye Daan)

यदि आपको किसी भी कारण से बुध के अशुभ फलों की प्राप्ति हो रही है तो आपको मकर संक्रांति के दिन आपको साबुत मूंग, मूंग की दाल की खिचड़ी, हरे रंग के वस्त्र, पन्ना रत्न, कस्तूरी, हरी सब्जियां, हरी घास किसी ब्राह्मण या निर्धन व्यक्ति को दान करें विशेष रूप से किसी किन्नर को हरे वस्त्रों के साथ हरी चूड़ी का दान अवश्य करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका बुध ग्रह मजबूत होगा और आपको इस ग्रह के सभी शुभफलों की प्राप्ति होगी।


मकर संक्रांति गुरु को मजबूत करने के लिए दान (Makar Sankranti Guru Ko Majboot Karne Ke Liye Daan)

यदि आपको अपने जीवन में गुरु ग्रह के कारण किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आप मकर संक्रांति के दिन पीले रंग के वस्त्र, पीली मिठाईयां, केला, हल्दी, पीले रंग की दालें और अनाज, पुखराज आदि अपने गुरु को दान करना चाहिए। यदि आपके कोई गुरु नहीं तो आपको यह सभी वस्तुएं किसी वृद्ध ब्राह्मण को दान में देनी चाहिए। ऐसा करने से आपका गुरु ग्रह मजबूत होगा और आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।


मकर संक्रांति शुक्र को मजबूत करने के लिए दान (Makar Sankranti Shukra Ko Majboot Karne Ke Liye Daan)

शुक्र ग्रह के कारण यदि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आपको मकर संक्रांति के दिन सफेद रेशमी कपड़ा, चावल, दही, घी, गाय और बछड़ा, हीरा,इत्र, कपूर, शक्कर, सफेद तिल, सौंदर्य प्रधान वस्तुएं किसी निर्धन सुहागन स्त्री को दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको शुक्र ग्रह के शुभफलों की प्राप्ति तो होगी ही इसके साथ ही आपके ऐश्वर्य में वृद्धि भी होगी और आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।


मकर संक्रांति शनि को मजबूत करने के लिए दान (Makar Sankranti Shani Ko Majboot Karne Ke Liye Daan)

मकर संक्रांति के दिन शनि ग्रह के शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप काली उड़द, काले तिल, काले वस्त्र, लोहे की वस्तुएं, कंबल, जूता, छाता आदि सूर्यास्त के बाद किसी गरीब वृद्ध को दान करने चाहिए। इसके साथ ही यह दान आप किसी मजदूर को भी दान कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको शनि ग्रह के शुभफलों की प्राप्ति होगी और आपको जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति प्राप्त होगी।


मकर संक्रांति राहु को मजबूत करने के लिए दान (Makar Sankranti Rahu Ko Majboot Karne Ke Liye Daan)

यदि आपको राहु ग्रह के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आपको मकर संक्रांति के दिन काले और नीले फूल, काले नीले वस्त्र, गोमेद, उड़द आदि किसी गरीब व्यक्ति को दान में देने चाहिए। इसके साथ ही आप किसी को शीशे की वस्तु भी दान में दे सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको राहु ग्रह के शुभफलों की प्राप्ति होगी और आपको किसी भी प्रकार के मानसिक कष्ट का सामना नहीं करना पड़ेगा।


मकर संक्रांति केतु को मजबूत करने के लिए दान (Makar Sankranti Ketu Ko Majboot Karne Ke Liye Daan)

केतु ग्रह को शांत करने और उसके शुभफलों की प्राप्ति के लिए मकर संक्रांति के दिन काले फूल, चाकू, लोहा, छतरी, कपिला गाय, कंबल, कस्तूरी आदि वस्तुएं किसी कुष्ठ रोगी को शाम के समय में दान करना चाहिए। इसके साथ ही आपको इस दिन किसी काले कुत्ते को भी दूध पिलाना चाहिए यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको केतु ग्रह के शुभफलों की प्राप्ति होगी और आपको किसी भी प्रकार की दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Tags

Next Story