Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति पर क्या करें और क्या न करें

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति पर क्या करें और क्या न करें
X
Makar Sankranti 2020 मकर संक्रांति पर क्या करें और क्या न करें यह जानकर आप इस दिन का पूरा लाभ उठा सकते हैं। मकर संक्रांति इस साल 15 जनवरी 2020 को मनाई जाएगी तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन क्या करें और क्या न करें।

Makar Sankranti 2020 मकर संक्रांति पर क्या करें और क्या न करें यह जानकर आप जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार (Makar Sankranti Festival) को हिंदू धर्म में अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि के घर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन क्या करें और क्या न करें।


मकर संक्रांति पर क्या करें (Makar Sankranti Per Kya Kare)

1. मकर संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान अवश्य करें। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो अपने नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान अवश्य करें।

2. इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन से ही अगली मकर संक्रांति तक सूर्यदेव को जल चढ़ाने का संकल्प अवश्य लें।

3.मकर संक्राति के दिन भगवान सूर्य के साथ भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा भी अवश्य करें।

4. इस दिन अपने पिता को कुछ न कुछ उपहार अवश्य दें और उनके चरण स्पर्श करके उनका आर्शीवाद भी अवश्य लें। क्योंकि इस दिन सूर्यदेव शनि देव की राशि मकर में गोचर करते हैं और शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव भगवान शनि के पिता हैं।

5. मकर संक्रांति के दिन आपको पूरे परिवार के साथ बैठकर खिचड़ी अवश्य खानी चाहिए और तिल से बनी हुई चीजों का सेवन भी अवश्य करना चाहिए।

6. इस दिन झाडू खरीद कर अपने घर में अवश्य लाएं। माना जाता है कि इस दिन घर में झाडू लाने से देवी लक्ष्मी का घर में वास होता है।

7.मकर संक्रांति के दिन अपने सोने के जेवरों को गंगाजल से धोना चाहिए और उन पर हल्दी लगाकर उन्हें पहनने के बाद शाम को तिजोरी में रख देना चाहिए।

8. आपको मकर संक्रांति के दिन गऊशाला जाकर गायों की सेवा अवश्य करनी चाहिए और साथ ही तुलसी के चौदह पौधे भी अवश्य उगाने चाहिए।

9. इस दिन चौदह चीजों का दान किया जाता है। यदि संभव हो सके तो किसी मंदिर में चौदह चीजों का दान अवश्य करें।

10. मकर संक्रांति के दिन तिल और खिचड़ी का दान किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को अवश्य करें। माना जाता है कि इस दिन दिए गए दान का कभी भी क्षय नहीं होता।


मकर संक्रांति पर क्या न करें (Makar Sankranti Per Kya Na Kare)

1. मकर संक्रांति के दिन किसी भी फसल, पेड़, पौधे को न तो काटे और न हीं उखाड़े। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको सूर्यदेव के क्रोध का पात्र बनना पड़ेगा।

2. मकर संक्रांति के दिन किसी भी रूप में तुलसी दल को न तोड़े। क्योंकि इस दिन तुलसी दल को तोड़ना वर्जित होता है।

3. इस दिन किसी भी रूप में कठोर वाणी का प्रयोग न करें और न हीं किसी को अपशब्द कहें नहीं तो आपको जीवन में इसका दुष्प्रभाव भुगतना पड़ता है।

4. मकर संक्रांति के दिन घर के बड़ों का अपमान बिल्कुल भी न करें विशेषकर पिता का नहीं तो आपको सूर्यदेव के साथ- साथ शनि देव के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।

5.आपको मकर संक्रांति के दिन झाडू का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

6.मकर संक्रांति के दिन आपको काले रंग के वस्त्र बिल्कुल भी धारण नहीं करने चाहिए क्योंकि इस दिन काले रंग के वस्त्र धारण करना वर्जित माना गया है।

7. इस दिन किसी भी जानवर को भूलकर भी न तो सताएं और न हीं मारें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको मकर संक्रांति का पुण्यफल प्राप्त नहीं होगा।

8.मकर संक्राति के दिन भूलकर घर में लहसून, प्याज और मांसाहार का प्रयोग बिल्कुल भी न करें नहीं तो आपको कई प्रकार के संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

9. आपको मकर संक्रांति के दिन शराब का सेवन भी बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।

10. मकर संक्रांति पर आपको भूलकर भी बासी अन्न का दान नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।

Tags

Next Story