Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति पर शनि शांति के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय, मिलेगी जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति

Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति पर शनि शांति के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय, मिलेगी जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति
X
Makar Sankranti 2020 / मकर संक्रांति 2020 : मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर कुछ उपाय करने से आप शनि देव का विशेष आर्शीवाद प्राप्त कर सकते हैं, मकर संक्रांति साल 2020 में 15 जनवरी 2020 (15 January 2020) को मनाई जाएगी तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर शनि शांति के लिए राशि के अनुसार क्या उपाय किए जा सकते हैं।

Makar Sankranti 2020 / मकर संक्रांति 2020 : मकर संक्रांति का त्योहार (Makar Sankranti Festival) सूर्य के मकर राशि में गोचर करने पर मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव (Lord Surya) की विशेष रूप से पूजा की जाती है। लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आप शनि पीड़ा से भी मुक्ति पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर शनि शांति के लिए राशि के अनुसार क्या उपाय किए जा सकते हैं।


मकर संक्रांति 2020 मेष राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Aries)

मकर संक्रांति के दिन मेष राशि के जातको को भगवान सूर्य को जल देते समय उसमें गुड़ और लाल पुष्प अवश्य डालने चाहिए और शाम के समय शनि मंदिर में जाकर कुष्ट रोगियों को गुड़ से बनी मिठाईयों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी।


मकर संक्रांति 2020 वृषभ राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Taurus)

वृषभ राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन सूर्य भगवान को जल देते समय उसमें जल में सफेद फूल और मिश्री अवश्य डालनी चाहिए और सूर्यास्त के बाद किसी भी निर्धन व्यक्ति को सफेद तिल से बनी हुई कोई चीज अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको शनि देव का आर्शीवाद प्राप्त होगा।


मकर संक्रांति 2020 मिथुन राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Gemini)

मिथुन राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन आदित्यहृदय स्रोत का पाठ अवश्य करना चाहिए और अपाहिज व्यक्तियों के बीच में खिचड़ी का दान अवश्य करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको सूर्यदेव के साथ शनिदेव का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।


मकर संक्रांति 2020 कर्क राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Cancer)

मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि के जातको को सूर्यदेव को जल देते समय उसमें कच्चा दूध और चीनी अवश्य डालनी चाहिए और शाम के समय किसी भी शनि मंदिर में जाकर सफेद रंग की मिठाई का दान अवश्य करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको शनि पीड़ा से मुक्ति मिल जाएगी।


मकर संक्रांति 2020 सिंह राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Leo)

मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि के जातको को सूर्यदेव को लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए और जल में गुड़ डालकर जल अर्पित करना चाहिए और शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और अपने हाथों से किसी कुष्ठ रोगी को सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए।


मकर संक्रांति 2020 कन्या राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Virgo)

मकर संक्रांति के दिन कन्या राशि के जातको को भगवान सूर्य को जल में तिल मिलाकर जल अर्पित करना चाहिए और शाम के समय शनि देव पर सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए ऐसा करने से आपकी सभी मानसिक परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।


मकर संक्रांति 2020 तुला राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Libra)

तुला राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन जल में दही और मिश्री डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और सूर्यास्त के बाद शनि देव के मंदिर में जाकर किसी सफाई करने वाले व्यक्ति को सफेद तिल की वस्तुएं अर्पित करें ऐसा करने से शनि देव आपसे प्रसन्न रहेंगे।


मकर संक्रांति 2020 वृश्चिक राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य को गुलाब के पुष्प अर्पित करने चाहिए और जल ताबें के किसी पात्र में जल भरकर उसमें गुड़ डालकर वह जल अर्पित करना चाहिए और इसके साथ ही किसी अंधे व्यक्ति को शाम के समय भोजन अवश्य कराना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप शनिदेव की कृपा के पात्र बन जाएंगे।


मकर संक्रांति 2020 धनु राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Sagittarius)

मकर संक्रांति के दिन धनु राशि के जातको को भगवान सूर्यदेव को पीले रंगे के पुष्प और जल में केसर डालकर अर्पित करना चाहिए और इसके साथ ही सूर्यास्त के बाद किसी भी निर्धन व्यक्ति को पीली दाल और चावल का दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो शनि देव के आर्शीवाद से कभी भी आपको धन की कमीं नहीं होगी।


मकर संक्रांति 2020 मकर राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Capricorn)

मकर संक्रांति के दिन मकर राशि के जातको को भगवान सूर्यदेव को नीले रंगे पुष्प और जल में काले तिल मिलाकर यह जल जरूर अर्पित करना चाहिए और इसी के साथ शनि मंदिर में जाकर तिल से बनी कोई भी चीज किसी भी रोगी या सफाई करने वाले व्यक्ति को जरूर दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको शनि देव की कृपा सदैव प्राप्त होती रहेगी।


मकर संक्रांति 2020 कुंभ राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Aquarius)

कुंभ राशि के जातको को मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्यदेव को जल देते समय काले तिल अवश्य डालने चाहिए और इसी के साथ ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इसी के साथ आपको किसी भी असहाय व्यक्ति को काले कंबल का दान अवश्य करना चाहिए।


मकर संक्रांति 2020 मीन राशि के उपाय (Makar Sankranti 2020 Remedies For Pisces)

मकर संक्रांति के दिन मीन राशि के जातको को भगवान सूर्य को पीले फूल और जल में हल्दी डालकर जल अवश्य अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही किसी भी ब्राह्मण को पीली खिचड़ी का दान भी करना आपके लिए काफी शुभ होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको शनि देव के आर्शीवाद से सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

Tags

Next Story