Makar Sankranti Rashifal : मकर संक्रांति राशिफल 2020, जानिए कैसी रहेगी सभी 12 राशियों के लिए मकर संक्रांति

Makar Sankranti Rashifal/ मकर संक्रांति राशिफल 2020 : मकर संक्रांति का त्योहार (Makar Sankranti Festival) सूर्य के मकर राशि में गोचर करने पर मनाया जाता है। ऐसे में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का सभी राशियों के जातको पर भी असर पड़ता है। जिसका असर एक महीने तक रहता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के अनुसार कैसी रहने वाली है मकर संक्रांति तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कैसी रहेगी सभी 12 राशियों के लिए मकर संक्रांति
मकर संक्रांति 2020 मेष राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Aries)
मकर संक्रांति के दिन सूर्य आपके दसम भाव में गोचर करेगा। जिसकी वजह से आपकी नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। इसके साथ ही इस समय में आपको अपने पिता से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं दूसरी और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। इसके साथ ही आपको इस समय मे मान- सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। लेकिन आपको इस समय में किसी भी पिता तुल्य व्यक्ति के साथ मतभेद नहीं करना चाहिए।
मकर संक्रांति 2020 वृषभ राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Taurus)
वृषभ राशि के जातको के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य नवम भाव में गोचर करेगा। जिसके कारण इनके भाग्य में ंवृद्धि होगी। इस समय में इन्हें अपने सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में अत्यंत लाभ की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही वृषभ राशि के जातक इस समय में किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। पराक्रम के बढ़े रहने के कारण यह लोग अपना सभी कार्य पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
मकर संक्रांति 2020 मिथुन राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Gemini)
मकर संक्रांति के दिन मिथुन राशि के जातको के लिए सूर्य अष्टम भाव में रहेगा।जिसकी वजह से इन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में इन्हें धन की हानि हो सकती है। वहीं दूसरी और पिता के साथ भी किसी प्रकार की तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी कारण से भी कोई परेशानी आ सकती है। इसके अलावा मिथुन राशि के जातको का अपने ससुर से भी किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है।
मकर संक्रांति 2020 कर्क राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Cancer)
कर्क राशि के जातको के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य सातवें भाव में रहेगा। जिसकी वजह से इन्हें अपने जीवनसाथी के साथ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जीवनसाथी को इस समय में बुखार की समस्या भी रह सकती है। इसके साथ ही यदि आप व्यापार करते हैं तोे आपको इस समय में अपने बिजनेस पार्टनर की वजह से किसी बड़े नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। इस समय में आपको क्रोध से बचना चाहिए।
मकर संक्रांति 2020 सिंह राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Leo)
मकर संक्रांति पर सिंह राशि के जातको के लिए सूर्य देव छठे भाव में रहेंगे। जिसकी वजह से इन्हें अपने पुराने सभी रोगों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही यदि आप काफी समय से अपने शत्रुओं से परेशान थे तो इस समय में आपको अपने सभी शत्रुओं से छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन आपको इस समय में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपको कुछ परेशानी हो सकती है।
मकर संक्रांति 2020 कन्या राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Virgo)
कन्या राशि के जातको के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य पांचवें भाव में रहेगा। जिसकी वजह से आपको अपने प्रेम संबंधों में परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही आपको आय में भी कमीं का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय में गुस्सा अधिक आएगा। इसलिए किसी भी निर्णय को गुस्से में न लें सोच समझकर ही कोई फैसला करें नहीं तो आपको भविष्य में इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
मकर संक्रांति 2020 तुला राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Libra)
तुला राशि के जातको के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य चतुर्थ भाव में रहेगा। जिसकी वजह से इस राशि के लोगों का हृदय कठोर हो जाएगा। इस समय में आप किसी प्रकार का कठोर फैसला भी ले सकते हैं। वहीं आपकी माता का स्वास्थय भी इस समय में खराब रह सकता है आपको इस समय में भूमि, भवन से जुड़े मामले में किसी प्रकार का कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन आपका इस समय में आपको अपने उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार बनना पड़ सकता है।
मकर संक्रांति 2020 वृश्चिक राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातको के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य तीसरे भाव में रहेगा। जिसकी वजह से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको आपके भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। जिसकी वजह से आपका कोई रूका हुआ सरकारी काम इस समय में पूर्ण हो सकता है। इसके साथ ही आपके छोटे भाई बहनों को भी इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच रहे थे तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है।
मकर संक्रांति 2020 धनु राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Sagittarius)
धनु राशि के जातको के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य दूसरे भाव में रहेगा। जिसकी वजह से आपको धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने वाली थी तो वह इस समय में आपको मिल सकती है। घर में पिता तुल्य किसी व्यक्ति के आने की वजह से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके साथ ही आपको अपनी पिता की किसी सलाह की वजह से भी धनलाभ हो सकता है। लेकिन इस समय में आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।
मकर संक्रांति 2020 मकर राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Capricorn)
मकर राशि के जातको के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य का गोचर इन्हीं की राशि में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इनमें अहंकार आ सकता है। इतना ही नहीं इस समय में यह अपने जीवनसाथी से कुछ ऐसा बोल सकते हैं। जिसका असर इनके वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा। वहीं इस समय में इन्हें हड्डियों से जुड़ी किसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए इन्हें इस समय में सावधान रहने की आवश्यकता है।
मकर संक्रांति 2020 कुंभ राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Aquarius)
मकर संक्रांति के दिन कुंभ राशि के जातको के लिए सूर्य बारहवें भाव में रहेगा। जिसकी वजह से इन्हें अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। लेकिन आपकोे इस समय में आपको विदेश जाते समय सभी कागजों को ध्यान से रख लेना चाहिए नहीं तो आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना इस समय में करना पड़ सकता है।
मकर संक्रांति 2020 मीन राशिफल (Makar Sankranti 2020 For Pisces)
मकर संक्रांति के दिन सूर्य मीन राशि के जातको के ग्यारहवें भाव में रहेगा। जिसकी वजह से आपको आय के नए- नए स्रोत मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको इस समय में घर के किसी बड़े व्यक्ति की वजह से भी धनलाभ हो सकता है। इसलिए आपको उनकी सलाह अवश्य माननी चाहिए। इस राशि के जो जातक किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें इस समय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS