Mercury Transit 2019 : बुध का धनु राशि में गोचर, इन पांच राशियों के जातको को होगा आर्थिक लाभ

Mercury Transit 2019 बुध का गोचर अत्यंत ही प्रभावशाली होता है। क्योंकि बुध को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। इस साल 2019 में बुध का गोचर (Mercury Transit ) होने जा रहा है। इस बार बुध वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के जातको को इस समय में आर्थिक लाभ भी हो सकता है तो चलिए जानते हैं बुध के गोचर (Budh Ka Gochar) के कारण किन राशियों के जातको को होगा आर्थिक लाभ
बुध गोचर मिथुन राशि पर प्रभाव (Mercury Transit Effect On Gemini)
मिथुन राशि के जातको के लिए बुध का गोचर उनके सातवें भाव में हो रहा है। जिसके कारण उन्हें व्यापार में किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपके व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो यह समय आप और आपके पार्टनर के लिए अत्यंत ही शुभ है। बुध का यह राशि परिवर्तन आपको धनलाभ भी करा सकता है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
बुध गोचर कन्या राशि पर प्रभाव (Mercury Transit Effect On Virgo)
कन्या राशि के लिए बुध का गोचर चतुर्थ भाव में हो रहा है। जिसकी वह से आपको सपंत्ति का लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो आप इस समय में निवेश कर सकते हैं। आपका इस समय में किया गया निवेश आपको भविष्य में काफी लाभ दे सकता है। इसके साथ ही यदि आप कोई वाहन आदि खरीदना चाहते हैं तो आप इस समय में वह भी खरीद सकते हैं। यदि आप अपना या परिवार में किसी का बीमा कराना चाहते हैं तो वह भी इस समय में कर सकते हैं।
बुध गोचर वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Mercury Transit Effect On Scorpio)
बुध का गोचर वृश्चिक राशि के जातको के लिए दूसरे भाव में हो रहा है। जिसके कारण इन्हें धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही इस समय में इन्हें कोई पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। इस समय में इन्हें लॉटरी या सट्टे आदि से भी लाभ हो सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो इस समय में वह आपको मिल सकता है। इसके साथ ही आपको अपने किसी रिश्तेदार या ससुराल वालों से भी धनलाभ हो सकता है। बुध का यह राशि परिवर्तन आपके लिए काफी शुभ है।
बुध गोचर कुंभ राशि पर प्रभाव (Mercury Transit Effect On Aquarius)
कुंभ राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। जिसके कारण इन्हें आय के नए- नए स्रोत प्राप्त होंगे। इस समय में इन्हें एक जगह से नहीं बल्कि कई जगहों से धन की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं इस समय में इन्हें अपनी बड़ी बहन से भी धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही यदि आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो भी यह समय आपके लिए काफी शुभ है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको आपकी प्रेमी या प्रेमिका से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।
बुध गोचर मीन राशि पर प्रभाव (Mercury Transit Effect On Pisces)
बुध का गोचर मीन राशि के जातको के लिए दसवें भाव में हो रहा है। इस गोचर के कारण आपको अपने पिता या पिता तुल्य लोगों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही यदि आप नौकरी करते हैं तो भी इस समय सैलरी बढ़ सकती है। वहीं यदि आप कोई मकान, फ्लैट या वाहन खरीदना चाहते हैं तो भी आप इस समय वह खरीद सकते हैं। आपको शेयर मार्किट में किया गया निवेश भी इस समय में एक अच्छा लाभ पहुंचा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS