Mother's Day 2019 : मदर्स डे पर राशि के अनुसार जानें अपनी मां का स्वाभाव

Mothers Day 2019 : मदर्स डे पर राशि के अनुसार जानें अपनी मां का स्वाभाव
X
Mother's day 2019: 12 मई 2019 को पूरे विश्व (World) में मदर्स डे ( Mother's day) मनाया जाएगा। मां के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मां अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ भी कर सकती है। मां के स्वाभाव के बारे में हम जितना भी जानें उतना कम है। मां को कई बार अपने बच्चों के लिए कठोर तो कभी नरम स्वाभाव भी अपनाना पड़ता है। इसलिए मां के स्वाभाव को समझना काफी मुश्किल होता है। लेकिन ज्योतिष की मदद से आप अपनी मां के स्वाभाव को काफी हद तक समझ पाएंगे। अगर आप इसके बारें में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे कि कैसे आप अपनी मां की राशि के अनुसार उनका स्वाभाव जान सकते हैं । तो चलिए जा

Mother's day 2019: 12 मई 2019 को पूरे विश्व (World) में मदर्स डे ( Mother's day) मनाया जाएगा। मां के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मां अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ भी कर सकती है। मां के स्वाभाव के बारे में हम जितना भी जानें उतना कम है। मां को कई बार अपने बच्चों के लिए कठोर तो कभी नरम स्वाभाव भी अपनाना पड़ता है। इसलिए मां के स्वाभाव को समझना काफी मुश्किल होता है। लेकिन ज्योतिष की मदद से आप अपनी मां के स्वाभाव को काफी हद तक समझ पाएंगे। अगर आप इसके बारें में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे कि कैसे आप अपनी मां की राशि के अनुसार उनका स्वाभाव जान सकते हैं । तो चलिए जानते हैं कि राशि के अनुसार आपकी मां का स्वाभाव कैसा है।


मदर्स डे पर राशि के अनुसार जानें अपनी मां का स्वाभाव

मेष राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। मंगल जो गुस्से का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आपकी मां की राशि मेष है तो वह स्वाभाव से गुस्से वाली हो सकती है। लेकिन दिल से वह काफी नरम होंगी। ऐसी मां अपने बच्चों की गलती पर उन्हें कठोर से कठोर दंड देने से भी नहीं हिचकिचाती।

वृष राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। शुक्र जो ऐश्वर्य का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए अगर आपकी मां की राशि वृष है तो उनका स्वाभाव हर चीज को व्यवस्थित रखने की होगी। इधर -उधर चीजों को फेंकना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नही होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप उनके गुस्से के शिकार बन जाते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध को माना जाता है । बुध जो ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है।अगर आपकी मां की राशि मिथुन हैं तो वह बोलने की कला में माहिर होंगी उनकों चीजों को मेनेज करना भली भांति आता है। चाहें कितना भी काम हो वह समय को मेनेज करके परिवार के लिए समय निकाल ही लेती हैं।

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है । चंद्रमा एक सौम्य ग्रह है। अगर आपकी मां की राशि कर्क है तो आपकी मां स्वाभाव से काफी इमोशनल होंगी । इसलिए आपको हमेशा अपनी मां से नरमीं से ही पेश आना चाहिए। अगर आप उनसे नरमीं से पेश नहीं आते तो आपके इस बर्ताव से उन्हें गहरा धक्का लग सकता है।

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह सू्र्य को माना जाता है । सूर्य को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। अगर आपकी मां की राशि सिंह है तो आपकी मां में उर्जावान होंगी । वह किसी भी काम को अधूरा नहीं छोड़ती। अगर आप कोई गलती करते हैं तो इनसे मांफी की उम्मीद बिल्कुल भी ना करें।

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध को माना जाता है । यह बुध की ही दूसरी राशि मानाी जाती है। अगर आपकी मां इस राशि की हैं तो आपकी मां काफी बुद्धिमान होंगी। किसी भी बड़ी से बड़ी समस्या को वह अपनी बुद्धिमता से सुलझा सकती हैं।

तुला राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। यह शुक्र की दूसरी राशि है। अगर आपकी मां इस राशि की हैं तो आपकी मां को न्याय पसंद होगा। आपकी मां तो किसी के साथ अन्याय करेंगी और न ही किसी को अन्याय करने देंगी। इस राशि की माताओं को विवादों से निपटना भली भांति आता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है।यह मंगल की ही दूसरी राशि है। अगर आपकी मां इस राशि की हैं तो ऐसी मां अपने बच्चों के लिए महत्वकांशी स्वाभाव रखती हैं। ऐसी मां अपने बच्चों के भविष्य के लिए हमेशा चिंतित रहती हैं।

धनु राशि

इस राशि का स्वामी बृहस्पति को माना जाता है। बृहस्पति जो प्रत्येक शुभ कार्यों का कारक माना जाता है। अगर आपकी मां इस राशि की हैं तो आपकी मां स्वाभव से धार्मिक होंगी। आपकी माता को किसी प्रकार का दिखावा करना पसंद नहीं होगा।

मकर राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शनि माना जाता है। शनि को न्याय का देवता भी माना जाता है।अगर आपकी मां इस राशि की हैं तो आपकी मां काफी प्रतिभाशाली होंगी। मेहनत करने में ऐसी मां कभी भी पीछे नहीं रहती।

कुंभ राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शनि माना जाता है। यह शनि की दूसरी राशि मानी जाती है। अगर आपकी मां यह राशि है तो आपकी मां विपरित परिस्थितियों में भी अपना मानसिक संतुलन नहीं खोती । चाहें कितनी भी विपरित परिस्थिति से लड़ने में सक्षम होती है।

मीन राशि

इस राशि का स्वामी बृहस्पति को माना जाता है।यह बृहस्पति की ही दूसरी राशि मानी जाती है। अगर आपकी मां की यह राशि है तो आपकी मां किसी की बात को सुनकर चुर रहने वालों में से नहीं है। वह सामने वाले व्यक्ति को उसकी बात का जबाव जरुर देती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story