Nag Panchami Ke Totke : नागपंचमी के टोटके, जीवन के सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति

Nag Panchami 2019 नागपंचमी के दिन कुछ टोटके अपनाने से आप अपने जीवन के सभी संकटों से मुक्ति पा सकते हैं। नागपंचमी के दिन लोग सापों को दूध पिलाते हैं और उनका आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। नागपंचमी के दिन सांप को दूध पिलाना काफी शुभ माना जाता है। नागपंचमी के दिन नागदेवता (Naag Devta) की पूजा के साथ- साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। नागपंचमी इस साल 5 अगस्त 2019 (Nag Panchami 5 August 2019) के दिन मनाई जाएगी। नाग देवता को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है। तो आइए जानते हैं नागपंचमी के दिन क्या टोटके अपनाए जिनसे जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल सके।
नागपंचमी के टोटके (Nag Panchami Ke Totke)
1. नागपंचमी के दिन नागदेवता की मूर्ति के साथ एक फिटकरी का टुकड़ा रख दें। यह टोटका करने से आपकी मनोवांच्छित इच्छापूर्ण होगी।
2. नागपंचमी के दिन सांप की बांबी में दूध अवश्य चढ़ाएं। यह टोटका करने से आपकी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
3. नागपंचमी के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए एक किलों कोयले और तीन नारियल लें और उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह टोटका आपको कालसर्प दोष से मुक्ति दिला देगा।
4.नागपंचमी के दिन सुगंधित फूलों और चंदन से नाग की पूजा अवश्य करें।
5.नागपंचमी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए चांदी के नाग और नागिन का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको सर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।
6.नागपचमी के दिन सपेरे को पैसे देकर सांप को जंगल में आजाद कराएं।
7. नागपंचमी के दिन लाल सूती का कपड़ा लेकर उसमें नारियल लपेट कर बहते जल में प्रवाहित करने से सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है।
8.नागपचमी के दिन भगवान शिव का दुध से अभिषेक करना चाहिए और उसी के बाद ही सांप को भी दूध पिलाना चाहिए।
9. नागपंचमी के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे मिट्टी के बर्तन में दूध में रखें। यह टोटका आपको न केवल नाग देवता का आर्शीवाद दिलाएगा बल्कि आपको शनिदेव की पीड़ा से भी मुक्ति दिलाएगा।
10. नागपंचमी के दिन काल सर्प दोष वाले व्यक्ति को सांप की आकृति की अंगूठी पहननी चाहिए। ऐसा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS