Nag Panchami Zodiac Remedies : नागपंचमी के दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय

Nag Panchami 2019 नागपंचमी के दिन राशि के अनुसार उपाय करने से आप नागदेवता का विशेष आर्शीवाद प्राप्त कर सकते हैं। नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा को विशेष महत्व दिया जाता है। नागपंचमी का पर्व 2019 (Nag Panchami Festival 2019) में 5 अगस्त 2019 (5 August 2019) के दिन पड़ रही है। सावन के महिने में सांप धरती से बाहर निकलते हैं और जाने - अनजाने लोग इन्हें मार देते हैं। इसी दोष से मुक्ति पाने के लिए नागपंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाकर उनकी पूजा करते हैं और उन्हें दुध पिलाते हैं। तो आइए जानते हैं नागपंचमी के दिन राशि के अनुसार क्या उपाय करने चाहिए।
मेष राशि नागपंचमी के उपाय (Mesh Rashi Nag Panchami Ke Upay)
मेष राशि के जो जातक राहु ग्रह से पीड़ित हैं या जिनकी कुंडली में राहु ग्रह खराब स्थिति में है। वह लोग नागपंचमी के दिन रुद्राष्टाधायी का पाठ कर सकते हैं। यह उपाय करने से मेष राशि के जातकों को राहु की पीड़ा से मुक्ति दिला सकता है।
वृष राशि नागपंचमी के उपाय (Vrish Rashi Nag Panchami Ke Upay )
वृष राशि के जिन जातकों को नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह लोग नागपंचमी के दिन से लगातार 40 दिनों तक ताबें का एक टुकड़ा रोज बहते हुए जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से इन लोगों की नौकरी की सभी समास्याएं समाप्त हो जाएगी।
मिथुन राशि नागपंचमी के उपाय (Mithun Rashi Nag Panchami Ke Upay)
मिथुन राशि के जिन जातकों को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह लोग नागपंचमी से लेकर 40 दिनों तक किसी कुष्ठ रोगी को मूली का दान करें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन की सभी समस्या खत्म हो जाएगी।
कर्क राशि नागपंचमी के उपाय (Kark Rashi Nag Panchami Ke Upay)
कर्क राशि के जो लोग विदेश जाना चाहते हैं और उन्हें विदेश जाने में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वे लोग नागपंचमी के दिन भगवान शिव का दुध से अभिषेक करें और नाग को दुध पिलाएं ऐसा करने से उनकी विदेश यात्रा की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
सिंह राशि नागपंचमी के उपाय (Singh Rashi Nag Panchami Ke Upay)
सिंह राशि के जिन लोगों को लगातार व्यापार में घाटा झेलना पड़ रहा है। वे लोग नागपंचमी के दिन एक नारियल लें और 11 साबुत बादाम लेकर लाल कपड़े में बांधकर एक पोटली बना लें और किसी वीरान जगह पर उस जाकर उस पोटली को दबा दें। यह उपाय करने से आपको व्यापार में लाभ प्राप्त होने लगेगा।
कन्या राशि नागपंचमी के उपाय (Kanya Rashi Nag Panchami Ke Upay)
कन्या राशि वे लोग जो मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। उन लोगों को नागपंचमी के दिन से लेकर 6 बुधवार तक 10 ग्राम धनिया किसी गरीब को दान देना चाहिए। यह उपाय आपकी मानसिक परेशानी को दूर कर देगा और आपके जीवन में खुशहाली लेकर आएगा।
तुला राशि नागपंचमी के उपाय (Tula Rashi Nag Panchami Ke Upay)
तुला राशि के वे लोग जिनके घर में सुख और समृद्धि नहीं है। वे लोग नागपंचमी से एक दिन पहले सोते समय कुछ जौ के दाने अपने सिरहाने रखकर सोए और नागपंचमी के दिन सुबह उठकर उन जौ के दानों को पक्षियों को डाल दें। यह उपाय आपके घर में सुख और समृद्धि को बढ़ा देगा।
वृश्चिक राशि नागपंचमी के उपाय (Vrishchik Rashi Nag Panchami Ke Upay)
वृश्चिक राशि के जो लोग बेरोजगार हैं। वह लोग नागपंचमी के दिन वे लोग नागपंचमी के दिन भगवान गणेश की आराधना करें। उन्हें पीले फूल अर्पित करें और पीले फूलों का पौधा लगाकर उसकी नियमित रूप से देखभाल करें। यह उपाय आपको जल्दी ही नौकरी की प्राप्ति करा देगा।
धनु राशि नागपंचमी के उपाय (Dhanu Rashi Nag Panchami Ke Upay)
धनु राशि के जो लोग शनि पीड़ा से परेशान है। वे लोग नागपंचमी के दिन 11 मंगलवार और शनिवार के दिन आटें को भूनकर उसमें बूरा मिलकार चीटियों को डालें। यह उपाय करने से आपको शनि पीड़ा से मुक्ति तो मिलगी ही इसके साथ ही आपको शनि देव का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।
मकर राशि नागपंचमी के उपाय (Makar Rashi Nag Panchami Ke Upay)
मकर राशि के लोग जो अधिक मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। तो वे लोग नागपंचमी के दिन से लगातार 11 शनिवार तिल व जौ का दान करें। यह उपाय करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि नागपंचमी के उपाय (Kumbh Rashi Nag Panchami Ke Upay)
कुंभ राशि के वे लोग जिनका स्वास्थय ठीक नहीं रहता वे लोग नागपंचमी के दिन 100 ग्राम कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय करने से आपके स्वास्थय में सुधार होगा और आपको जो भी रोग है वह भी ठीक हो जाएगा।
मीन राशि नागपंचमी के उपाय (Meen Rashi Nag Panchami Ke Upay)
मीन राशि के जिन लोगों के साथ कलेश अधिक रहता है तो वह लोग अपने नागपंचमी के दिन अपने दाहिने हाथ में अष्टधातु का कड़ा धारण करें। यह उपाय करने से आपके परिवार में हो रहे सभी कलेश समाप्त हो जाएंगे और आपको सुख और शांति प्राप्त होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS