Narak Chaturdashi 2019 : नरक चतुदर्शी पर अपनाएं वास्तु दोष निवारण के उपाय

Narak Chaturdashi 2019 : नरक चतुदर्शी पर अपनाएं वास्तु दोष निवारण के उपाय
X
Narak Chaturdashi 2019 26 अक्टूबर के दिन नरक चतुदर्शी का त्योहार मनाया जाएगा, नरक चतुदर्शी पर वास्तु दोष निवारण के उपाय (Vastu Dosh Nivaran Upay) अपनाकर आप वास्तु दोष दूर कर सकते हैं, आइए जानते हैं नरक चतुदर्शी पर वास्तु दोष दूर (Vastu Dosh Nivaran) करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

Narak Chaturdashi 2019 नरक चतुदर्शी (Narak Chaturdashi) को काली चौदस (Kali Chaudas) और छोटी दीवाली (Choti Diwali) के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन सभी प्रकार के दोषों को मिटाने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। यदि आपके घर में वास्तु दोष (Vastu Dosh) है तो आप इस दिन कुछ उपाय करके इन दोषों को समाप्त कर सकते हैं। नरक चतुदर्शी (Narak Chaturdashi) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल मालिस करने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन तेल का दीपक जलाने से नरकीय आत्माओं से मुक्ति मिलती है। तो चलिए जानते हैं नरक चतुदर्शी पर वास्तु दोष निवारण के उपाय (Narak Chaturdashi Vastu Dosh Nivaran Upay)...


इसे भी पढ़ें : Narak Chaturdashi 2019 : जानें कब है नरक चतुर्दशी 2019 में, नियम, पूजा विधि और नरक चतुदर्शी की कथा

नरक चतुदर्शी पर वास्तु दोष निवारण के उपाय (Narak Chaturdashi Vastu Dosh Nivaran Upay)

1. नरक चतुदर्शी के दिन हनुमान जी की भी पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन हनुमान जी के बाल रूप का ध्यान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। नरक चतुदर्शी के दिन बाल हनुमान का चित्र अपनी दक्षिण की दीवार पर लगाएं। ऐसा करने से आपके घर के सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाएंगे।

2. नरक चतुदर्शी के दिन शाम के समय सात दीपक जलाएं इनमें से पहला मंदिर, दूसरा तुलसी, तीसरा पानी के मटके पर,चौथा और पांचवां मुख्य द्वार पर छठा मोरी के पास और सातवां दीपक पित्तरों की तस्वीर या दक्षिण दिशा में रखें। अगर आप यह उपाय करते हैं तो भी आपके घर के सभी वास्तुदोष दूर हो जाएंगे।

3. अगर आपके घर में धन नहीं टिकता है तो नकर चतुदर्शी के दिन अपने घर के उत्तर की दीवार पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की तस्वीर स्थापित करें। ऐसा करने से आपके घर में धन टिकने लगेगा और आपके पास पैसों की कभी भी कोई कमीं नही रहेगी।

4. नरक चतुदर्शी के दिन भगवान गणेशी की प्रतिमा या चित्र को घर के मुख्य द्वार पर स्थापित करना भी बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर के सभी प्रकार के वास्तुदोष समाप्त होते हैं।

5. अगर आपके कार्यस्थल में नकारात्मक ऊर्जा अधिक है या आपको आपके व्यापार में लाभ नहीं हो रहा तो अपने कार्यस्थल पर भगवान गणेश के वक्रतुंड रूप को स्थापित करें। लेकिन यह ध्यान रखें की इनका सुख दक्षिण की तरफ नही होना चाहिए।


इसे भी पढ़ें : छोटी दिवाली पर आखिर क्यों होती है यमराज की पूजा, जानिए नरक चौदस का महत्व

6. अगर आपके घर में वास्तुदोष है और आप अपने घर में कोई भी तोड़ फोड़ नहीं करना चाहते तो अपने घर में इस प्रकार की प्रतिमा स्थापित करें। जिसमें भगवान गणेश के साथ लड्डू और उनका प्रिय वाहन चूहा भी अवश्य होना चाहिए। अगर नरक चतुदर्शी के दिन अगर आप भगवान गणेश की ऐसी तस्वीर को अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर के सभी वास्तुदोष दूर हो जाएंगे।

7. नरक चतुदर्शी के दिन सरसों के तेल और घी के दीए से काजल बनाकर लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को न तो किसी की बुरी नजर नही लगती और इससे आखों की रोशनी भी तेज होती है। इसके अलावा आप यह काजल अपने घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं। जिससे घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा न रहें।

8. नरक चतुदर्शी के दिन अगर आप काली माता की तस्वीर अगर आपने घर के दक्षिण की दीवार पर लगाते हैं तो आपके घर में कभी भी बूरी शक्तियों का प्रवेश नही होगा।

9. नरक चतुदर्शी के दिन चारमुखी दीपक अपने पितरों का ध्यान करके घर के दक्षिणी भाग में रखें और अपने पितरों से प्रार्थना करें कि वह सदैव आप पर अपनी कृपा बनाएं रखें.

10. यदि आपके बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं नरक चतुदर्शी के दिन किसी किन्नर को, हरी चूड़ियां और दक्षिणा अवश्य दें। क्योंकि इस दिन दिया गया दान बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story