Navratri 2019 : नवरात्रि पर जानिए क्या करें और क्या न करें

Navratri 2019 : नवरात्रि पर जानिए क्या करें और क्या न करें
X
नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा के लिए कलश की स्थापना अवश्य की जाती है, कलश के बिना नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा पूर्ण नही हो सकती, तो आइए जानते हैं इसके अलावा नवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें

Navratri 2019 नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा - अर्चना की जाती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपको नवरात्रि के नौ दिनों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। अगर आप नवरात्रि में इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको मां दुर्गा (Maa Durga) का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होगा। शारदीय नवरात्रि का पर्व इस साल 2019 में 29 सितंबर 2019 (29 September 2019) से प्रारंभ हो रहे है। इस समय में मां दुर्गा के भक्त पूरी तरह से उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। तो आइए जानते हैं नवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें।


इसे भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2019: शारदीय नवरात्र कब है, घटस्थापना मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि कथा, दुर्गा पूजा, नवमी, महानवमी और दशहरा की जानकारी

नवरात्रि पर क्या करें (Navratri Per Kya Kare)

1. नवरात्रि के व्रत में ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें। क्योंकि बिना ब्राह्मचर्य का पालन किए बिना कोई भी व्रत पूर्ण नही हो सकता

2. नवरात्रि पर मां दुर्गा को लाल पुष्प अवश्य अर्पित करें क्योंकि मां को लाल रंग अत्याधिक प्रिय है। इसके अलावा मां की पूजा में नौ दिनों तक ज्वार अवश्य रखें।

3. कलश स्थापना के बिन नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए नवरात्रि में कलश की स्थापना अवश्य करें

4.नवरात्रि में पूरे नौ दिनों का व्रत अवश्य करें। यदि नौ दिनों तक आप व्रत नहीं कर सकते तो आप पहले और आखिरी नवरात्र का व्रत तो अवश्य ही रखें।

5. नवरात्रि में मां दुर्गा के आगे अखंड ज्योत अवश्य जलाएं। यदि यह संभव न हो तो सुबह और शाम तो ज्योत अवश्य जलाएं।

6.अगर आप नवरात्रि का व्रत करते हैं तो आपको एक समय ही भोजन करना चाहिए। जिसमें आप फलाहार ले सकते हैं।

7.नवरात्रि का व्रत करने वाले व्यक्ति को जमीन पर मां भगवती दुर्गा के आगे ही सोना चाहिए।

8.नवरात्रि पर अष्टमी या नवमी कन्याओं का पूजन अवश्य करें और उन्हें भोजन अवश्य कराएं। क्योंकि नवरात्रि का व्रत कन्या पूजन के बिना अधूरा है।

9.कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें खाली हाथ न जाने दें। उन्हें दक्षिणा या उपहार अवश्य दें ।

10.अंत में कन्याओं के पैर छुकर उनका आर्शीवाद अवश्य लें और गाय को भी भोजन अवश्य कराएं।

इसे भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2019 : शारदीय नवरात्रि पर जानिए सबसे प्रभावशाली दुर्गा सप्तशती के अथ देव्या: कवचम का महत्व


नवरात्रि पर क्या न करें (Navratri Per Kya Na Kare)

1.नवारात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय काले रंग वस्त्रो का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।

2. अगर आप नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो इस समय में न तो किसी को अपशब्द बोले, न किसी की निंदा करें ,न ही किसी का अपमान करें और न हीं किसी से झूठ बोलें।

3. अगर आप नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो विशेष रूप से ध्यान रखें कि घर का कोई भी सदस्य न तो शराब और न हीं मांसाहार का प्रयोग करे।

4. नवरात्रि के नौ दिनों तक घर के भोजन में लहसुन और प्याज का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार लहसुन और प्याज को अशुद्ध माना जाता है।

5.नवरात्रि के दौरान मां का प्रसाद अवश्य ग्रहण करें। प्रसाद का अपमान बिल्कुल भी न करें। नहीं तो आपको मां के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

6. नवरात्रि के नौ दिनों तक दाढ़ी और बाल बिल्कुल भी न कटवाएं और न ही किसी भी प्रकार से कैंची का प्रयोग करें।

7. नवरात्रि में अगर आपने अखंड ज्योति जलाई हुई है तो उसे किसी भी प्रकार से अकेला न छोड़े। घर के किसी एक सदस्य को हमेशा ही उसके पास रहना चाहिए।

8. अगर आपने नवरात्रि का व्रत किया है तो आपको नीबूं नहीं काटना चाहिए।

9.नवरात्रि के दिनों में न तो खुद और न ही घर के अन्य सदस्यों को चमड़े से बनी चीजें जैसे बेल्ट, पर्स, चप्पल, जूते का प्रयोग करना चाहिए।

10. नवरात्रि में व्रती को एक समय भोजन करना चाहिए और अन्न का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इस समय में कुट्टू के आंटे, आलु, सिंघाड़े के आटें और सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story