New Year 2020 Calendar / नए साल 2020 का कैलेंडर

New Year 2020 Calendar / नए साल 2020 का कैलेंडर : नया साल आने के साथ ही लोगों में खुशियां और उत्सुकता दोनों ही बढ़ जाती है। इस साल की शुरुआत पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से हो रही है। नए साल का कैलेंडर (New Year Calendar) जानकर आप पहले ही ग्रह नक्षत्रों के बारे में जान सकते हैं। जिससे आप अपने नए साल (New Year) की प्लानिंग पहले से ही कर सकते हैं। इस दिन चंद्रमा और अन्य ग्रह नक्षत्रों की स्थिति जानकर किसी भी काम के शुभारंभ को कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं नए साल 2020 का कैलेंडर
तिथि | षष्ठी तिथि शाम 6 बजकर 25 मिनट तक |
दिन | बुधवार |
माह | पौष मास |
नक्षत्र | पूर्व भाद्रपद |
योग | व्यतीपात |
करण | गर |
चंद्र राशि | कुम्भ |
सूर्य राशि | धनु |
अमृत काल | शाम 7 बजकर 25 मिनट से रात 9 बजकर 13 मिनट तक |
रवि योग | सुबह 7 बजकर 14 मिनट से अगले दिन सुबह 4 बजकर 23 मिनट तक |
दिशा शूल | उत्तर |
राहुकाल | दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक |
सूर्योदय | 07:14 ए एम |
सूर्यास्त | 05:35 पी एम |
नए साल की ग्रह स्थितियां (New year Planetary Conditions)
नए साल पर ग्रहों की स्थितियों की बात करें तो चंद्रमा कुंभ राशि में रात 9 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे और उसके बाद मीन राशि में गोचर कर जाएंगे।, सूर्य धनु राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, बुध धनु राशि में (अस्त), गुरु धनु राशि में (अस्त),शुक्र मकर राशि में, शनि धनु राशि में (अस्त), राहु मिथुन राशि में, केतु धनु राशि में रहेंगे।
इसके साथ ही नए साल का उदय कन्या लग्न और कुंभ राशि में हो रहा है। यदि बात की जाए किसी अशुभ योग की तो इस दिन किसी भी प्रकार का कोई अशुभ योग नहीं बन रहा है।जिसकी वजह से नए साल की शुरुआत सभी राशि को लोगों के लिए बेहतरीन रहने वाली है।
नए साल को कैसे बनाएं और भी शुभ (Naye Saal Ko Kaise Banaye Or Subh)
1. नए साल पर अपने ईष्ट देवता की आराधना अवश्य करें। जिससे पूरा साल आपको उनका आर्शीवाद प्राप्त हो सके।
2. नए साल पर सूर्य देव को जल अवश्य अर्पित करें। जिससे पूरा साल आपके मान सम्मान बढ़ोतरी होती रहे।
3. इस दिन अपने घर के बड़े बुजूर्गों और माता पिता के चरण अवश्य छुएं।
4. नए साल के पहले दिन अपनी श्रृद्धा के अनुसार गरीबों को दान अवश्य दें।
5. इस दिन किसी कन्या की पढ़ाई या किसी लड़की का संकल्प अवश्य लें और उसे पूरा भी करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS