New Year 2020 : जानिए साल 2020 में राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय

New Year 2020 : जानिए साल 2020 में राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय
X
नया साल लोगों के लिए धन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है, लोग नए साल पर अपने धन को बचाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन यदि आप अपनी राशि के कुछ उपाय करते हैं तो न केवल आप अपना धन बचा पाएंगे बल्कि आपको धनलाभ भी होगा तो चलिए जानते हैं साल 2020 में राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय

New Year 2020 नया साल आते ही लोग अपनी राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय अवश्य ही करते हैं। जिससे उन्हें धनलाभ हो सके और उन्हें धन संबंधी किसी भी प्रकार का समस्याओं का सामना न करना पड़े। यदि आप भी राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय जानना चाहते हैं और आपको इन उपायों के बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं साल 2020 में राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय


नया साल 2020 मेष राशि धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Aries Money Remedies)

मेष राशि के जो जातक अत्याधिक मेहनत करते हैं। लेकिन फिर भी उन्हेंं उचित धन की प्राप्ति नहीं होती वह लोग साल 2020 में नियमित रूप से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। इसके साथ ही लाल चंदन का तिलक अपने माथे और कंठ पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी सभी धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाएगी।


नया साल 2020 वृषभ राशि धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Taurus Money Remedies)

वृषभ राशि के जिन जातको की काफी समय से सैलरी नहीं बढ़ रही है। वह लोग नियमित रूप से भगवान शिव की आराधना करें। उनका रोज जल से अभिषेक करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो निश्चित ही आपकी आय में बढ़ोतरी होगी।


नया साल 2020 मिथुन राशि धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Gemini Money Remedies)

मिथुन राशि के जिन जातकों का पैसा कहीं पर फंसा हुआ है। उन्हें साल 2020 में हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। इस साल आपको नियमति रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपका फंसा हुआ पैसा आपको जल्द ही प्राप्त हो जाएगा।


नया साल 2020 कर्क राशि धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Cancer Money Remedies)

कर्क राशि के जिन जातको को आय के स्रोत प्राप्त नहीं हो रहे हैं तो साल 2020 में आपको नियमित रूप से मां लक्ष्मीं के आगे घी का दीपक जलाकर विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही आपको रोज शाम के समय में श्री सूक्त का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आय के स्रोत अवश्य हीं प्राप्त हो जाएंगे।


नया साल 2020 सिंह राशिफल धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Leo Money Remedies)

सिंह राशि के जातको को साल 2020 में भगवान गणेश की उपासना करनी चाहिए। इस साल आपको नियमित रूप से भगवान गणेश के मंत्र ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पैतृक संपत्ति में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।


नया साल 2020 कन्या राशिफल धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Virgo Money Remedies)

कन्या राशि के जो लोग कर्ज के बोझ के नीचे दबे हुए हैं। उन्हें नियमित रूप से साल 2020 में मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए। आपको मां दुर्गा की पूजा में रोज दो लौंग जरूर अर्पित करनी चाहिए और मां दुर्गा से आपको धन प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका कर्ज जल्द ही चुकता हो जाएगा।


नया साल 2020 तुला राशिफल धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Libra Money Remedies)

तुला राशि के जो जातक धन प्राप्ति के लिए अत्याधिक संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें साल 2020 में शनिदेव की नियमित रूप से आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही हर शनिवार को शनि मंदिर में जाकर ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें और दीपदान करें। ऐसा करने से धन को लेकर आपका संघर्ष समाप्त हो जाएगा।


नया साल 2020 वृश्चिक राशि धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Scorpio Money Remedies)

नए साल पर वृश्चिक राशि के जातको को नियमित रूप से भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए और एक सोने या पीतल का छल्ला अपने सीधे हाथ की तर्जनी ऊंगली में अवश्य ही धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आपका धन बचने लगेगा और जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


नया साल 2020 धनु राशि धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Sagittarius Money Remedies)

धनु राशि के जिन जातको को धन का खर्च अधिक होता है। वह लोग साल 2020 में सूर्य देव को जल अवश्य अर्पित करें और एक तांबे का सिक्का अपने पास रखें। ऐसा करने से आपके खर्चों में कमीं आएगी। जिससे आप अपने धन की बचक कर सकेंगे।


नया साल 2020 मकर राशि धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Capricorn Money Remedies)

मकर राशि के जिन जातको का उधार का पैसा कहीं पर फंसा हुआ है। उन्हें नियमित रूप से शनिदेव की उपासना करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे एक तेल का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको आपका उधार का पैसा आसानी से प्राप्त हो जाएगा।


नया साल 2020 कुंभ राशि धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Aquarius Money Remedies)

कुंभ राशि के जातको को साल 2020 में भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको इस साल सोमवार का व्रत भी जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन के मामलों में आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा।


नया साल 2020 मीन राशि धन प्राप्ति के उपाय (New Year 2020 Pisces Money Remedies)

साल 2020 में मीन राशि के जातको को यदि अपना धन निवेश करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही हो तो वह इस पूरे साल नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको धन निवेश करने में किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पडेगा और आपको आपके इस निवेश से लाभ भी प्राप्त होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story