New Year 2020 : नए साल पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट, प्यार के साथ रिश्ते भी होंगे मजबूत

New Year 2020 नए साल पर सभी लोग एक - दूसरे को गिफ्ट देते हैं। लेकिन यदि आप किसी को भी उसकी राशि के अनुसार गिफ्ट देते हैं तो न केवल गिफ्ट लेने वाले को बल्कि आपको भी कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं और यदि आप इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं नए साल पर राशि के अनुसार क्या दें गिफ्ट
नया साल 2020 मेष राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Aries)
यदि आपके किसी चाहने वाले राशि मेष है तो आप उन्हें नए साल पर लाल रंग की कोई भी वस्तु उपहार में दे सकते है। इसके अलावा आप उन्हें तांब की भी कोई चीज गिफ्ट में दे सकते हैं। यदि आप इस तरह का उपहार उन्हें उपहार में देते हैं तो आप और उनके बीच के रिश्तों में मजबूती आएगी।
नया साल 2020 वृषभ राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Taurus)
वृषभ राशि के जातको को यदि आप नए साल पर कुछ उपहार में देना चाहते हैं तो आप इन्हें परफ्यूम या फिर कोई घड़ी गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके साथ ही आप इन्हें हल्के नीले रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकते हैं। यदि आप इस प्रकार का गिफ्ट इन्हें देते हैं तो न केवल इनका शुक्र बल्कि आपका भी शुक्र मजबूत होगा।
नया साल 2020 मिथुन राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Gemini)
साल 2020 में मिथुन राशि के जातको को आप कोई पेटिंग आदि उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें नए साल पर बाहर घुमाने के लिए भी ले जा सकते हैं।क्योंकि मिथुन राशि के लोग घुमने फिरने के भी शौकिन होते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके और उनके बीच में विश्वास और भी ज्यादा बढ़ेगा।
नया साल 2020 कर्क राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Cancer )
कर्क राशि के जातको का साल 2020 में आप चांदी की कोई गिफ्ट उपहार में दे सकते हैं। इसके साथ ही आप उन्हें चॉकलेट और आइसक्रीम भी गिफ्ट में दे सकते हैं। यदि आप इस तरह का कोई उपहार इन्हें देंगे तो इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी और आपके साथ इनका रिश्ता भी मजबूत होगा।
नया साल 2020 सिंह राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Leo )
साल 2020 में सिंह राशि के जातको कोे यदि आप कुछ उपहार में देना चाहते हैं तो आप उन्हें सोने का कोई आभूषण दे सकते हैं। इसके साथ ही तांबे से बनी कोई चीज या फिर शौ पीस भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इस प्रकार का उपहार पाकर इनके मान- सम्मान में और भी ज्यादा वृद्धि होगी।
नया साल 2020 कन्या राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Virgo )
कन्या राशि के जातको को नए साल पर आप गणेश जी की मूर्ति या हरे रंग के वस्त्र उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें कांसे से बनी कोई चीज भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से गिफ्ट पाने वाले और देने वाले दोनों का ही बुध ग्रह मजबूत होगा और साथ ही दोनों की पैसों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी।
नया साल 2020 तुला राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Libra )
तुला राशि के जातको को यदि आप नए साल पर कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप इन्हें मोबाइल दे सकते हैं। इसके साथ ही आप इन्हें नीले रंग के कपड़े या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से आप दोनों के ही ऐश्वर्य में वृद्धि होगी और आप दोनों का ही शुक्र ग्रह भी मजबूत होगा।
नया साल 2020 वृश्चिक राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Scorpio)
वृश्चिक राशि को आप नए साल पर उपहार में मूंंगे की मूर्ति उपहार में दे सकते हैं। इसके साथ ही आप इन्हें इनकी पसंदीदा मिठाई भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें कोई वीरता और शौर्य की पुस्तक भी उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से इनके पराक्रम में और भी ज्यादा वृद्धि होगी।
नया साल 2020 धनु राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Sagittarius )
धनु राशि के जातको को आप साल 2020 के पहले दिन कोई धार्मिक पुस्तक उपहार में दे सकते हैं। इसके साथ ही साल के पहले दिन आप इन्हें अपने ईष्ट के दर्शन कराने के लिए मंदिर में भी ले जा सकते हैं। ऐसा करने से आप दोनों को ही भगवान का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
नया साल 2020 मकर राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Capricorn )
नए साल पर यदि आप मकर राशि के जातको को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप उन्हें बिजली का कोई उपकरण या फिर आप उन्हें मोबाइल आदि भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें लोहे का भी कोई समान उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से आप दोनों की शनिदेव का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
नया साल 2020 कुंभ राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Aquarius )
साल 2020 में कुंभ राशि के जातको को आप उपहार में ब्रेसलेट या पत्थर से बनी चीज उपहार में दे सकते हैं।इसके अलावा आप इन्हें जूते, चप्पल भी गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा करने से आपको दोनों के जीवन की सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाएगी और साथ ही आपको राहु देव की कृपा भी प्राप्त होगी।
नया साल 2020 मीन राशि के लिए गिफ्ट (New Year 2020 Gift For Pisces )
मीन राशि के जातको को यदि आप नए साल पर कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप उन्हें लैपटाप या किताबे उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें सोने की चैन भी उपहार में दे सकते हैं। इस प्रकार का गिफ्ट देने से आप दोनों का गुरु ग्रह आपको शुभ फल प्रदान करेगा और साथ ही आपके सभी प्रकार के कलेश भी समाप्त हो जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS