New Year 2020 : जानिए कैसा रहने वाला है महेन्द्र सिंह धोनी के लिए साल 2020

New Year 2020 : जानिए कैसा रहने वाला है महेन्द्र सिंह धोनी के लिए साल 2020
X
नए साल पर महेन्द्र सिंह धोनी पर से शनि की ढैया समाप्त हो रही है, जिसकी वजह से उनकी सभी पुरानी परेशानियां इस साल समाप्त हो जाएंगी तो चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है महेन्द्र सिंह धोनी के लिए साल 2020

New Year 2020 नया साल सभी लोगों के लिए कुछ न कुछ नया अवश्य ही लाता है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के लिए साल 2020 कैसा रहने वाला है। इस नए साल (New Year) पर वह कौन सी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। कैसा रहने वाला है उनका क्रिकेट करियर और कैसा रहने वाला है उनका पारिवारिक जीवन यदि आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है महेन्द्र सिंह धोनी के लिए साल 2020


महेंद्र सिंह धोनी के लिए साल 2020 ( Mahendra Singh Dhoni Ke Liye Saal 2020)

महेंद्र सिंह धोनी की कुंडली कन्या लग्न और कन्या राशि की है। जिसमें लग्न में शनि, चंद्रमा और गुरु, पांचवें भाव में केतु, नवें भाव में मंगल, दसवें भाव में बुध और सूर्य और ग्यारहवें भाव में शुक्र और राहु स्थित है। इसके साथ ही यदि इनकी दशाओं की बात करें तो इस समय इन पर राहु की महादशा में मंगल की अंतरदशा चल रही है। इस साल 2020 में शनि के मकर राशि में गोचर करने के साथ ही धोनी पर से शनि की ढैया का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

वहीं यदि बात की जाए इनकी वर्षफल कुंडली की तो इस साल इनका मिथुन लग्न बन रहा है। जिसमें लग्न में ही सूर्य, शुक्र और राहु, दूसरे भाव में मंगल और बुध, तीसरे भाव में चंद्रमा, छठे भाव में गुरु और सातवें भाव में शनि और केतु विराजमान हैं। जिसकी वजह धोनी फरवरी 2020 के बाद एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। जिसके बाद वह साल 2021 में सन्यास भी ले सकते हैं। लेकिन जब धोनी फिर से एक बार दुबारा मैदान में उतरेंगे तो वह अपने उसी रंग मे उतरेंगे जैसे वो पहले थे।


धोनी इस साल फिर से कोई नया कीर्तिमान भी स्थापित कर सकते हैं। इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी धोनी कई बड़ी पारियां खेलकर टीम इंडिया को जीत दिला सकते हैं।जब एम एस धोनी इस बार मैदान में उतरेंगे तो एक नई ऊर्जा के साथ वापसी करेंगे। इस बार धोनी के फैंस को उनका एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। वहीं बात करें अगले साल होने वाले आईपीएल मैंचों की तो इस बार भी धोनी के बल्ले के खूब रन निकलेंगे।

अपनी टीम की कप्तानी से वह एक बार फिर से अपनी टीम को जीत दिलानें में भी कामयाब रहेंगे।उनकी कप्तानी का पुराना अंदाज एक बार फिर से लोगों को देखने के लिए मिल सकता है। वहीं इस साल उन्हें देश की तरफ से भी कोई पुरस्कार मिल सकता है। जो उनके लिए जीवन की एक सबसे बड़ी उपलब्धि भी हो सकती है। यदि बात करें उनकी पारिवारिक जिंदगी की तो इस साल उनकी पारिवारिक जिंदगी में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं दिखाई दे रही। वह क्रिकेट के साथ- साथ अपने परिवार को भी समय देने में पूरी तरह से सक्षम रहेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story