New Year 2020 : जानिए कैसा रहने वाला है ममता बनर्जी के लिए साल 2020

New Year 2020 नया साल ममता बनर्जी ( Mamta Banerjee) के लिए काफी शुभ रहने वाला है। जिसकी वजह से अपने विरोधियों को पूरी तरह से परास्त करने में सक्षम रहेंगी। इतना ही नहीं इस नए साल (New Year) पर दीदी अन्य पार्टीयों के साथ भी अपने रिश्तों को सुधारने के लिए कोशिश कर सकते हैं इसके अलावा कैसा रहने वाला है ममता बनर्जी के लिए साल 2020 आइए जानते हैं...
ममता बनर्जी के लिए नया साल 2020 ( Mamta Banerjee Ke Liye Naya Saal 2020)
ममता बनर्जी की कुंडली मेष लग्न और वृषभ राशि की बनती है। जिसमें चंद्रमा दूसरे भाव में, केतु तीसरे भाव में, गुरु चौथे भाव में, शनि सातवें भाव में, शुक्र अष्टम भाव में, नवें भाव में राहु सूर्य और बुध इसके साथ ही ग्यारहवें भाव में मंगल विराजमान है। साल 2020 में 24 जनवरी 2020 को शनि के मकर राशि में गोचर करने के साथ ही ममता बनर्जी पर से शनि की ढैया का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और शनि इनके नवम भाव में आ जाएगा।
वहीं यदि बात करें ममता बनर्जी की वर्षफल कुंडली की तो साल 2020 की कुंडली के अनुसार इनका वृश्चिक लग्न बनता है। जिसमें दूसरे भाव में सूर्य शनि बुध केतु और गुरु स्थित है, तीसरे भाव में शुक्र, छठे भाव में चंद्रमा, और आठवें भाव में राहु स्थित है। जिसकी वजह से इस साल ममता बनर्जी का 29 जून का समय कुछ खराब है। लेकिन इसके बाद वह निरंतर प्रगति करती रहेंगी। इसके साथ ही आने वाले सालों में भी वही चुनाव जीतेंगी।
लेकिन आने वाले सालों में दीदी को सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी का सहयोग भी लेना पड़ सकता है। साल 2020 में ममता बनर्जी अपनी गलतियों से ही सीखेंगी। जिसकी वजह से न केवल वे अपनी पार्टी में सुधार करेंगी। बल्कि पश्चिम बंगाल में भी विकास के लिए बहुत कुछ करेंगी। इस साल ममता आम जनता की बातें भी पूरी तरह से सुनेंगी और जनता के साथ अपने रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत करने की कोशिश करेंगी।
इस साल ममता बनर्जी का भाग उनका पूरा सहयोग करेगा। इतना ही नहीं इस साल ममता बनर्जी के साहस और पराक्रम भी बढ़ा रहेगा। जिसकी वजह से वह अपने विरोधियों को भी पूरी तरह से शांत करने में सक्षम रहेंगी। इतना ही नहीं वह आसानी से अपने शत्रुओं को परास्त कर देंगी। लेकिन इस साल दीदी को अपने स्वास्थय का भी पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए ज्यादा भाग दौड़ के कारण उन्हें पैरों से जुड़ी किसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS