New Year 2020 : जानिए कैसा रहने वाला है रोहित शर्मा के लिए नाय साल 2020

New Year 2020 नया साल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए नई उपलब्धियां लेकर आ रहा है। जिसकी वजह से न केवल उन्हें बल्कि टीम इंडिया को भी जबरदस्त फायदा होगा। रोहित इस नए साल (New Year) में कोई नया कीर्तिमान भी स्थापित कर सकते हैं। इतना ही नहीं रोहित शर्मा का मान-सम्मान इस साल और भी अधिक बढ़ सकता है तो चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है रोहित शर्मा के लिए साल 2020
रोहित शर्मा के लिए नया साल 2020 (Rohit Sharma Ke Liye Saal 2020)
यदि रोहित शर्मा की कुंडली की बात करें तो इनका कर्क लग्न और वृषभ राशि है। इनके तीसरे भाव में केतु, पांचवें भाव में शनि, नवम भाव में गुरु, राहु और शुक्र, दसम भाव में सूर्य और बुध, एकादश भाव में चंद्र और मंगल विराजमान हैं। साल 2020 में शनि के मकर राशि में गोचर करने के साथ ही रोहित शर्मा पर से शनि की ढैया का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। जिसकी वजह से इनका नवम भाव प्रभावित होगा। नवम भाव में शनि का गोचर होने के कारण इन्हें भाग्य का पहले से भी ज्यादा साथ मिलने लगेगा।
रोहित शर्मा की साल 2020 की वर्षफल कुंडली की बात करें तो इस साल इनका कन्या लग्न बन रहा है। जिसमें गुरु तीसरे भाव में, शनि चतुर्थ भाव में, चंद्रमा ग्यारहवें भाव में, बुध और शुक्र सातवें भाव में, सूर्य आठवें भाव में, मंगल नवें भाव में, राहु दसवें भाव में, विद्यमान रहेंगे। जिसकी वजह से रोहत शर्मा का इस साल किस्मत का सितारा काफी बुलंद रहने वाला है। रोहित शर्मा इस साल अपने खेल में पहले से ज्यादा बेहतप प्रदर्शन करेंगे।
साल 2020 की बात करें तो इस साल की शुरुआत में रोहित शर्मा की एकाग्रता कुछ भंग हो सकती है। जिसकी वजह से वह जल्दी आउट भी हो सकते हैं। लेकिन फरवरी के बाद उनकी इस स्थिति में सुधार आएगा। इस साल फरवरी के बाद से रोहित शर्मा का प्रदर्शन और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगा। रोहित शर्मा इस साल काफी लंबी पारियां खेल सकते हैं। जिसकी वजह से टीम इंडिया को आने वाले समय में बहुत फायदा हो सकता है।
रोहित शर्मा न केवल घरेलू मैदानों बल्कि विदेशी धरती पर अपने बल्ले से बहुत रन बनाएंगे। वहीं नवंबर में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा का बल्ला खूभ चमकेगा। वहीं बात करें रोहित शर्मा की पर्सनल लाइफ की तो इस साल इनकी पर्सनल लाइफ में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं रहेगी। रोहित का अपनी पत्नी के साथ भी समय इस साल अच्छा ही बीतेगा। परिवार में भी किसी तरह की कोई खुशखबरी इस साल रोहित शर्मा को मिल सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS